न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिकी शोध के मुताबिक़ यह दवा रहेगी कोरोना के इलाज में असरदार, तीन दिन में मिला आराम

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कैंसर की दवा से कोरोना संक्रमण की गंभीरता कम करने की बात कही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Jun 2020 4:23:53

अमेरिकी शोध के मुताबिक़ यह दवा रहेगी कोरोना के इलाज में असरदार, तीन दिन में मिला आराम

दुनियाभर के 200 से ज्यादा देश कोरोना से प्रभावित हैं और इसके बढ़ते संक्रमण का [प्रकोप झेल रहे हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 70 लाख और इससे मरने वालों की संख्या 4 लाख से ऊपर पहुंच चुकी हैं। ऐसे में लगातार इसकी दवाई और वैक्सीन को लेकर शोध जारी हैं। हांलाकि वरतमान में कोरोना मरीजों का इलाज पहले से उपलब्ध एनी दवाइयों की मदद से किया जा रहा हैं। हाल ही में, अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कैंसर की दवा से कोरोना संक्रमण की गंभीरता कम करने की बात कही हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ब्लड कैंसर की दवा से संक्रमित मरीजों की सांस लेने की तकलीफ को कम किया जा सकता है। इसके जरिए मरीजों के इम्यून सिस्टम को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इम्यून सिस्टम में ज्यादा एक्टिव होने के कारण गंभीर संक्रमण की संभावना होती है।

साइंस इम्यूनोलॉजी जर्नल में प्रकाशित इस शोध के मुताबिक, कैंसर की दवा 'एकैलब्रूटिनिब' कोरोना मरीजों में बीटीके प्रोटीन यानी ब्रूटॉन टायरोसिन काइनेज को ब्लॉक करती है। इम्यून सिस्टम में यह प्रोटीन अहम रोल अदा करता है। कई बार जब इम्यून सिस्टम ज्यादा एक्टिव हो जाता है तो यह शरीर को संक्रमण से बचाने की बजाय सूजन का कारण बनने लगता है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus

इम्यून सिस्टम में सायटोकाइनिन प्रोटीन की वजह से ऐसा होता है। इस प्रक्रिया को चिकित्सकीय भाषा में सायटोकाइनिन स्टॉर्म भी कहा जाता है। इस प्रक्रिया में ब्रूटॉन टायरोसिन काइनेज प्रोटीन का भी रोल होता है। इसलिए कैंसर की दवा के जरिए कोरोना मरीजों में इस प्रोटीन को ब्लॉक किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना मरीजों में सायटोकाइनिन प्रोटीन ज्यादा मात्रा में रिलीज होता है, जिसके कारण इम्यून सिस्टम उल्टा ही काम करने लगता है और फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने लगता है। कोरोना के 19 मरीजों पर एक छोटा सा अध्ययन किया गया तो पाया गया कि उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर घट रहा था और सूजन बढ़ रही थी।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus

शोधकर्ताओं का दावा है कि कोरोना के 19 मरीजों में से 11 मरीजों को दो दिन तक ऑक्सीजन दी गई थी, जबकि बाकी आठ मरीज डेढ़ दिन तक वेंटिलेटर पर रहे थे। इन मरीजों को कैंसर की दवा देने के एक से तीन दिन के अंदर सूजन कम हुई और सांस लेने की तकलीफ में भी बहुत आराम मिला। 11 मरीजों को दिया जा रहा ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा दिया गया और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।

वेंटिलेटर पर रह रहे आठ में से चार मरीजों को राहत मिलने पर सपोर्ट हटा लिया गया और दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दुयोगवश अन्य दो मरीजों की तबतक मौत हो चुकी थी। हालांकि इसके और भी कारण रहे होंगे। इन मरीजों की ब्लड रिपोर्ट में सामने आया कि इनका ब्लड प्रोटीन इंटरल्यूकिन-6 का स्तर बढ़ा हुआ था। सूजन का कारण बनने वाला यह प्रोटीन कैंसर की दवा देने के बाद कम हुआ था।

साइंस इम्यूनोलॉजी जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, क्लीनिकल प्रैक्टिस के लिए इस दवा के इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जानी चाहिए। कैंसर की इस दवा का प्रयोग और अध्ययन बहुत ही कम मरीजों पर हुआ है। इसलिए कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि इसका इस्तेमाल मरीजों की स्थिति पर निर्भर करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी