न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब भारत में फैल रहा बर्ड फ्लू, जाने किन लोगों को है इससे खतरा

H5N1 प्राकृतिक रूप से पक्षियों में होता है लेकिन ये पालतू मुर्गियों में आसानी से फैल जाता है। ये बीमारी संक्रमित पक्षी के मल, नाक के स्राव, मुंह के लार या आंखों से निकलने वाली पानी के संपर्क में आने से होता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jan 2021 5:05:17

अब भारत में फैल रहा बर्ड फ्लू, जाने किन लोगों को है इससे खतरा

कोरोना वायरस संकट के बीच अब एक और बीमारी लोगों की चिंता बढ़ा रही है। भारत में बर्ड फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बर्ड फ्लू के लिए एच5एन1 वायरस जिम्मेदार होता है। एवियन इन्फ्लूएंजा या एवियन फ्लू को बर्ड फ्लू कहा जाता है बर्ड फ्लू पक्षियों से फैलने वाला रोग है। संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने से यह रोग इंसानों को हो जाता है चाहे पक्षी मरा हो या जिंदा हो दोनो से ही रोग फैलने का खतरा रहता है। संक्रमित पक्षी को खाने से भी यह रोग हो सकता है। अगर आप पानी में तैर रहे हैं और उस पानी में कोई संक्रमित पक्षी भी रहा है तो इससे भी बर्ड फ्लू हो सकता है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में इस वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। ये वायरस संक्रमित पक्षियों और इंसानों दोनों के लिए भी बहुत खतरनाक है। ये वायरस इतना खतरनाक होता है कि इससे मौत भी हो सकती है।

H5N1 प्राकृतिक रूप से पक्षियों में होता है लेकिन ये पालतू मुर्गियों में आसानी से फैल जाता है। ये बीमारी संक्रमित पक्षी के मल, नाक के स्राव, मुंह के लार या आंखों से निकलने वाली पानी के संपर्क में आने से होता है। संक्रमित मुर्गियों के 165ºF पर पकाए गए मांस या अंडे के सेवन से बर्ड फ्लू नहीं फैलता है लेकिन संक्रमित मुर्गी के अंडों को कच्चा या उबालकर नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा संक्रमित जगहों पर जाने वाले, संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले, कच्चा या अधपका मुर्गा-अंडा खाने वाले या संक्रमित मरीजों का देखभाल करने वाले लोगों को भी बर्ड फ्लू हो सकता है।

अब भारत में फैल रहा बर्ड फ्लू, जाने किन लोगों को है इससे खतरा

बर्ड फ्लू के लक्षण

बर्ड फ्लू एक खास तरह का श्वास रोग होता है यह रोग इतना खतरनाक होता है कि इससे संक्रमित व्यक्ति की जान भी जा सकती है। बर्ड फ्लू होने पर आपको कफ, डायरिया, बुखार, सांस से जुड़ी दिक्कत, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश, नाक बहना और बेचैनी जैसी समस्या हो सकती है। अगर आपको लगता है कि आप बर्ड फ्लू की चपेट में आ गए हैं तो किसी और के संपर्क में आने से पहले डॉक्टर को दिखाएं।

क्यों होता है बर्ड फ्लू

बर्ड फ्लू कई तरह के होते हैं लेकिन H5N1 पहला ऐसा एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस है जो इंसानों को संक्रमित करता है। इसका पहला मामला 1997 में हॉन्ग कॉन्ग में आया था। उस समय बर्ड फ्लू के प्रकोप को पोल्ट्री फार्म में संक्रमित मुर्गियों से जोड़ा गया था।

अब भारत में फैल रहा बर्ड फ्लू, जाने किन लोगों को है इससे खतरा

किन लोगों को होता है बर्ड फ्लू का खतरा

H5N1 में लंबे समय तक जीवित रहने की क्षमता होती है। संक्रमित पक्षियों के मल और लार में ये वायरस 10 दिनों तक जिंदा रहता है। दूषित सतहों को छूने से ये संक्रमण फैल सकता है। अगर इसके फैलने का सबसे ज्यादा खतरा मुर्गीपालन से जुड़े लोगों को होता है।

क्या है इलाज

अलग-अलग तरह के बर्ड फ्लू का अलग-अलग तरीकों से इलाज किया जाता है लेकिन ज्यादतर मामलों में एंटीवायरल दवाओं से इसका इलाज किया जाता है। लक्षण दिखने के 48 घंटों के भीतर इसकी दवाएं लेनी जरूरी होती हैं।

बर्ड फ्लू से संक्रमित व्यक्ति के अलावा उसके संपर्क में आए घर के अन्य सदस्यों को भी ये दवाएं ली जाने की सलाह दी जाती है, भले ही उन लोगों में बीमारी के लक्षण ना हों।

अब भारत में फैल रहा बर्ड फ्लू, जाने किन लोगों को है इससे खतरा

कैसे करें बचाव

इन्फ्लूएंजा से बचने के लिए डॉक्टर आपको फ्लू की वैक्सीन लगवाने की सलाह दे सकते हैं। इसके अलावा आप खुले बाजर में जाने, संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने और अधपका चिकन खाने से बचें। हाइजीन बनाए रखें और समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

क्रेडिट कार्ड फ्रॉड पर RBI सख्त, शिकायत के 5 दिन के भीतर बैंक को लौटानी होगी रकम
क्रेडिट कार्ड फ्रॉड पर RBI सख्त, शिकायत के 5 दिन के भीतर बैंक को लौटानी होगी रकम
मुंबई: दरवाजा बंद करने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा, चलती लोकल में युवक की चाकू मारकर हत्या
मुंबई: दरवाजा बंद करने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा, चलती लोकल में युवक की चाकू मारकर हत्या
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
पासपोर्ट को नागरिकता का सबूत न मानने पर गौरव गोगोई का केंद्र से सवाल, कहा- सरकार स्थिति स्पष्ट करे
पासपोर्ट को नागरिकता का सबूत न मानने पर गौरव गोगोई का केंद्र से सवाल, कहा- सरकार स्थिति स्पष्ट करे
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?