न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुणों का खजाना है बड़ी इलायची, जानें इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में

। ये कई तरह की बीमारियों को दूर करने में कारगर मानी जाती है। तो चलिए आज हम आपको बड़ी इलायची के फायदों के बारे में बताते हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 12:05:16

गुणों का खजाना है बड़ी इलायची, जानें इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में

घरों में मौजूद मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी इन्हें काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बड़ी इलायची के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे है। दरअसल इलायची दो प्रकार की पाई जाती है। एक छोटी और हरी इलायची और दूसरी बड़ी, भूरे रंग की। पर इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि दोनों के गुण भी एक जैसे हों। दोनों के गुणों में पर्याप्त अंतर होता है।

बता दे, बड़ी इलायची को अलग-अलग जगहों पर कई अन्य नामों जैसे काली इलायची या मोटी इलाइची के नाम से भी जाना जाता है। खाने में स्वाद और सुगंध बढ़ाने के साथ बड़ी इलायची के कई औषधीय गुण भी होते हैं। बड़ी इलायची में कुछ खास किस्म के पोषक तत्व, फाइबर और तेल होता है। बड़ी इलायची में कुछ खास किस्म के पोषक तत्व, फाइबर और तेल होता है। ये कई तरह की बीमारियों को दूर करने में कारगर मानी जाती है। तो चलिए आज हम आपको बड़ी इलायची के फायदों के बारे में बताते हैं...

benefits of cardamom,big cardamom benefits,healthy living,Health tips

सांस की तकलीफ

यह अस्थमा और श्वसन संबंधी अन्य समस्याओं जैसे कि काली खांसी, तपेदिक और ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद औषधि मानी जाती है। जिन लोगों को गले में खराश की समस्या हो उनके लिए भी बड़ी इलाइची फायदेमंद हो सकती है। इसके अलावा सर्दी और खांसी से बचने के लिए भी बड़ी इलाइची को प्रयोग में लाया जाता रहा है।

त्वचा के लिए

काली इलायची में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह विटामिन-C का भी बहुत अच्छा सोर्स होती हैं। साथ ही काली इलायची में पोटैशियम भी अच्छी खासी मात्रा में उपस्थित होता है। यदि आप त्वचा पर नियमित रूप से काली इलायची का प्रयोग करती हैं तो आपकी त्वचा यूथफुल नजर आने लग जाती है। त्वचा के रंग को निखरने में भी काली इलायची काफी मददगार हो सकती है। खासतौर पर यदि आपके चेहरे पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे हैं तो काली इलायची के प्रयोग से आप इन्हें हल्का कर सकती हैं।

benefits of cardamom,big cardamom benefits,healthy living,Health tips

मुंह के दुर्गंध

जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है उन लोगों को बड़ी इलायची जरूर चबाना चाहिए। अगर आपके मुंह में घाव हो गया है तो बड़ी इलायची उसे चुटकियों में ठीक कर देगी।

सिरदर्द

बड़ी इलायची सिरदर्द की समस्या से राहत दिलाने में मददगार मानी जाती है। इतना ही नहीं इसको खाने से शरीर दर्द और थकावट को भी दूर किया जाता है। अगर आपके शरीर में कहीं भी दर्द है तो आप इसे पीस कर शहद के साथ सेवन कर सकते हैं।

benefits of cardamom,big cardamom benefits,healthy living,Health tips

बालों

बालों के झड़ने के सबसे सामान्य कारणों में से एक है स्कैल्प का अस्वस्थ होना। काली इलाइची को एंटीवायरल गुणों ये युक्त माना जाता है। काली इलाइची की यही खासियत संक्रमण को रोककर स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। बड़ी इलाइची के तेल को लगाने से रूसी को रोकने में मदद मिलती है।

कैंसर

बड़ी इलायची के अंदर मौजूद जरूरी पोषक तत्व कैंसर के खिलाफ हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। बड़ी इलायची की एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी कैंसर कोशिकाओं को शरीर के अंदर बढ़ने से रोकती है।

दर्द

काली इलाइची में एंटी इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं ऐसे में यह मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने में उपयोगी हो सकती है। दर्द से राहत पाने के लिए आप इसका उपयोग गर्म पानी में मिलाकर नहाने के लिए कर सकते हैं। वैसे विशेषज्ञों का मानना है कि काली इलाइची के तेल को दर्द निवारक के रूप में उपयोग में लाकर अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग