न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नया खुलासा : चमगादड़ और सांप ने आपस में मिलकर बनाया कोरोनावायरस, अब तक 17 की मौत

चीन में 22 जनवरी तक कोरोनावायरस से संक्रमित 555 लोग सामने आए हैं। 555 संक्रमित लोगों में से 444 लोग सिर्फ वुहान से हैं। इसके अलावा 26 लोग गुआंगडोंग प्रांत में, 14 लोग बीजिंग में और 9 लोग शंघाई में संक्रमित हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Jan 2020 9:41:39

नया खुलासा : चमगादड़ और सांप ने आपस में मिलकर बनाया कोरोनावायरस, अब तक 17 की मौत

चीन में 22 जनवरी तक कोरोनावायरस से संक्रमित 555 लोग सामने आए हैं। 555 संक्रमित लोगों में से 444 लोग सिर्फ वुहान से हैं। इसके अलावा 26 लोग गुआंगडोंग प्रांत में, 14 लोग बीजिंग में और 9 लोग शंघाई में संक्रमित हैं। ये सभी बुखार, सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया (Pneumonia) से ग्रसित हैं। इस वायरस की वजह से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस वायरस ने थाईलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में भी संक्रमण फैला दिया है।

चमगादड़ और सांप के वायरस ने आपस में मिलकर कोरोना वायरस बनाया

नया खुलासा ये हो रहा है कि यह वायरस सांप के जरिए लोगों में फैला है। अब चीन के एक वैज्ञानिक ने यह दावा किया है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) सांप के जरिए लोगों में फैला है। ऐसा इसलिए नहीं हुआ कि इतने लोगों को सांप ने काटा है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि चीन में सांप खाने की परंपरा है। चीन के वुहान में ऐसे जीव-जंतुओं का बाजार है जहां सांप, चमगादड़, मैरमोट्स, पक्षी, खरगोश आदि बिकते हैं। इन जीवों को चीन के लोग खाते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है चमगादड़ से फैलने वाला SARS का वायरस सांप के जरिए लोगों में फैला। वैज्ञानिकों का मानना है कि SARS वायरस सांप में गया तो वह कोरोनावायरस में तब्दील हो गया। सांप के शरीर में बने नए कोरोनावायरस का कोई इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है।

नया खुलासा : चमगादड़ और सांप ने आपस में मिलकर बनाया कोरोनावायरस, अब तक 17 की मौत

कोरोना वायरस पर अध्ययन करने वाले वैज्ञानिक वी जी ने यह खुलासा किया है कि चमगादड़ से सांप में आने के बाद वायरस ने अपने जीनोम में बदलाव कर लिया। इससे यह बेहद खतरनाक हो गया है। वी जी ने विभिन्न जीव-जंतुओं से कुल मिलाकर 217 वायरस के सैंपल लिए थे। इनमें से पांच सैंपल कोरोनावायरस के थे। जब सभी जीवों में मिलने वाले वायरस की तुलना इस नए वायरस से की गई तो पता चला कि यह वायरस सांपों में मिल रहे वायरस से मिलता है।

वी जी की बात का समर्थन करते हुए पेंसिलवेनिया स्थित पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हाईताओ गुओ ने बताया कि यह खुलासा बेहद हैरान करने वाला है। चमगादड़ और सांप के वायरस ने आपस में मिलकर कोरोना वायरस बनाया है।

सिएटल स्थित वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पीटर राबिनोविट्ज का कहना है कि यह एक ताज्जुब वाली बात है कि दो जीवों के वायरस आपस में मिल गए। अब ये हवा और खाने के जरिए इंसानों में फैल चुके हैं। वायरस का इस तरह से बदलना भविष्य के लिए खतरनाक है।

बता दे, चीन में न्यू ईयर मनाने के लिए इस हफ्ते लाखों लोगों आना-जाना करेंगे। इसे देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने एयरपोर्ट्स, बस अड्डों, ट्रेनों में लोगों की जांच की जा रही है। बीजिंग, शंघाई और चोंगकिंग के साथ ही उत्तर पूर्व, मध्य और दक्षिण चीन से भी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। जापान, मकाऊ, दक्षिण कोरिया, ताइवान, थाईलैंड और अमेरिका में भी इसके मामले मिले। हॉन्गकॉन्ग और ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि वुहान में 1300 से 1700 लोग संक्रमित हो सकते हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि वे नियमित रूप से हाथ धोएं, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें, ताजी हवा लें और खांसी होने पर मास्क पहनें। खांसी या बुखार होने पर अस्पताल जाएं। स्थानीय सरकार ने महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों को रद्द कर दिया है। 3-9 फरवरी को होने वाली महिला ओलिंपिक फुटबॉल क्वालिफाइंग मैच को पूर्वी शहर नानजिंग में स्थानांतरित कर दिया गया है।

नया खुलासा : चमगादड़ और सांप ने आपस में मिलकर बनाया कोरोनावायरस, अब तक 17 की मौत

कोरानावायरस के लक्षण

तेजी से अपने पैर पसार रहा कोरोनावायरस का लक्षण सबसे पहले पीड़ित को सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगती है, गले में दर्द रहने लगता है इसके अलावा जुकाम, खांसी, सिर दर्द, नाक बहना, कफ और बुखार होता है। इसके अलावा बुखार निमोनिया का रूप भी ले सकता है और निमोनिया किडनी से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों को बढ़ाने का काम कर सकता है।

कोरानावायरस का इलाज क्या है?

अमेरिका की नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ इस वायरस के वैक्सीन पर शोध कर रही है। लेकिन मनुष्यों पर इसे परीक्षण में अभी महीनों लग सकते हैं। लेकिन इसके लक्षणों के आधार पर डॉक्टर्स इसके इलाज में दूसरी जरूरी मेडिसिन्स का उपयोग कर रहे हैं। साथ ही साथ इसकी वैक्सीन तैयार करनेपर भी काम चल रहा है।

कोरानावायरस से बचने के तरीके

- पहली और अहम बात है कि जब तक करॉन वायरस का प्रकोप शांत नहीं हो जाता, जितना हो सके सी-फूड से दूर रहें।

- साफ-सफाई करॉन वायरस से बचने का दूसरा और जरूरी तरीका है। कहीं भी बाहर से आने या कुछ भी खाने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह साफ करें। सिर्फ पानी से नहीं बल्कि साबुन या हैंडवॉश से धोएं।

- अपने साथ हैंड सेनिटाइजर हमेशा रखें। जहां पानी से हाथ धोने की व्यवस्था ना हो, वहां इसका इस्तेमाल करें।

- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करने के बाद हाथ साफ किए बिना उन्हें अपने चेहरे और मुंह पर ना लगाएं।

- बीमार लोगों की देखभाल के दौरान अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। अपनी नाक और मुंह को कवर करके रखें। उनके इस्तेमाल किए हुए बर्तन और कपड़ों का उपयोग करने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा