न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गंभीर बीमारियों के इलाज से कतरा रहे मरीज, बन रही कोरोना से मौत की वजह

लोग कोरोना के डर से अस्पताल जाने से डर रहे हैं जिस वजह से उनकी गंभीर बीमारी का सही इलाज नहीं हो पा रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 9:52:55

गंभीर बीमारियों के इलाज से कतरा रहे मरीज, बन रही कोरोना से मौत की वजह

कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं और इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोरोना से होने वाली मौतों के पीछे की बड़ी वजह गंभीर बीमारियों के मरीजों का अस्पताल नहीं जाना भी बन रहा हैं। दरअसल लोग कोरोना के डर से अस्पताल जाने से डर रहे हैं जिस वजह से उनकी गंभीर बीमारी का सही इलाज नहीं हो पा रहा हैं। अब भारत में कुछ ऐसे ही हालात सामने आ रहे हैं कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहे मरीज इलाज के लिए अस्पताल आने से बच रहे हैं। ऐसे में उनका स्वास्थ्य और यहां तक की उनका जीवन भी खतरे में है।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चिकित्सकों का कहना है कि उन्होंने ऐसे कई मरीजों को खो दिया है, जिनकी जिंदगी समय पर अस्पताल आने से या तो बच सकती थी या फिर उनकी हालत में सुधार हो सकता था। लोगों के मन में अस्पतालों के प्रति डर की यह स्थिति ठीक नहीं है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona researh,coronavirus

वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में सिर, गर्दन और स्तन ऑन्कोप्लास्टी विभाग के प्रमुख डॉक्टर मंदीप एस मल्होत्रा ने कहा कि मार्च में उनके दो मरीजों के स्तन में गांठ पाई गई थी। इन मरीजों में से एक आईएएस अधिकारी जबकि एक आईटी कंसल्टेंट थीं। दोनों की आयु 45 वर्ष थी। कोरोनो के डर से उन्होंने न तो अस्पताल को और न ही स्त्री रोग विशेषज्ञ या पारिवारिक चिकित्सक को उसकी जानकारी दी। अब दोनों चौथे चरण के स्तर कैंसर से पीड़ित हैं।

एक 42 वर्षीय व्यक्ति के बारे में भी उन्होंने बताया जो कैंसर से पीड़ित था। मल्होत्रा ने कहा, "वह मुंह के कैंसर से उबर चुके थे, लेकिन लॉकडाउन के दौरान दोबारा शिकायत हुई। उन्होंने मुझे तस्वीर भेजी, तो मैंने उन्हें यहां आने के लिए कहा। मैंने उनसे कहा कि वह आवश्यक अनुमति लेकर आराम से पास आ सकते हैं।"

Health tips,health tips in hindi,health research,corona researh,coronavirus

आगे उन्होंने बताया कि जब तीन महीने बाद वे वापस आए, तबतक उनकी मस्तिष्क को ब्लड पहुंचाने वाली धमनी में दिक्कत बढ़ चुकी थी। इस हफ्ते की शुरूआत में कैंसर से उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना कि पित्ताशय से पथरी निकालने के लिए होने वाली साधारण सर्जरी कराने में भी मरीज देरी कर रहे हैं, जिससे बाद में दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।

चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना का संक्रमण अपनी जगह है। उससे बचाव को लेकर मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, साफ सफाई जैसी सावधानियां बरती जाए तो सामान्य जीवन की अन्य गतिविधियां भी जारी रह सकती है। यह समय, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का समय है। कोरोना के डर से अन्य बीमारियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स