न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों से फैला संक्रमण बढ़ा सकता हैं मौत का आंकड़ा!

बिना लक्षण वाले मरीजों में वायरस की संख्या अधिक होती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Sep 2020 3:29:00

बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों से फैला संक्रमण बढ़ा सकता हैं मौत का आंकड़ा!

देश में बढ़ता कोरोना बड़ा संकट बढ़ता जा रहा हैं। सामने आने वाले आंकड़े आए दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 83,883 नए मामले सामने आए थे जिसके चलते अब संक्रमितों की संख्या 38 लाख को पार कर चुकी हैं। हांलाकि देश के रिकवरी रेट में सुधार आया हैं लेकिन मौत का आंकड़ा भी चिंताजनक हैं। ऐसे में कई मरीजों में लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं जो कि और भी चिंताजनक हैं क्योंकि एसिम्प्टोमैटिक यानी बिना लक्षण वाले मरीजों में वायरस की संख्या अधिक होती है। हैदराबाद में 200 कोरोना मरीजों पर हुए शोध अध्ययन में यह दावा किया गया है। मरीजों से वायरस का सैंपल लेकर उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग के आधार पर यह जानकारी सामने आई है। इस शोध में कई अन्य तथ्यों के बारे में भी पता चला है।

हैदराबाद के सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोटिक के शोधकर्ताओं ने कोरोना के एसिम्प्टोमैटिक मरीजों में वायरस की संख्या अधिक पाई है। भारतीय वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इनसे संक्रमण फैला तो इम्यूनिटी कम होने की स्थिति में मौत की दर बढ़ सकती है। शोधकर्ताओं ने 200 मरीजों पर अध्ययन करने के बाद बताया कि बिना लक्षण वाले मरीजों में कोरोना का असर न दिख रहा हो, लेकिन उनसे कम इम्यूनिटी वाले लोगों में संक्रमण फैलने पर मौत भी हो सकती है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,asymptomatic patients

शोधकर्ताओं के मुताबिक, हैदराबाद में कोरोना के मरीजों से वायरस का सैंपल लेने के बाद उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग की गई। रिपोर्ट में सामने आया कि इनमें तेजी से म्यूटेशन हुआ है। शोधकर्ता मुरलीधरन के मुताबिक, 95 फीसदी संक्रमित आबादी में कोरोना के 20B क्लेड स्ट्रेन से संक्रमण फैला है।

मई से जुलाई के बीच कोरोना वायरस के 20B क्लेड स्ट्रेन का संक्रमण 100 फीसदी तक हुआ। हैदराबाद में यह वायरस दूसरे स्ट्रेन के जरिए फैला। 20B क्लेड स्ट्रेन वाले वायरस ने खुद को तैयार किया और मई से संक्रमण फैलाना शुरू किया। 20B स्ट्रेन वाले वायरस के स्पाइक प्रोटीन में बदलाव देखा गया, जिसकी वजह से वर्तमान में संक्रमण की दर अधिक हो चुकी है।

इस शोध अध्ययन के लिए मई से जुलाई के बीच सैंपल लिए गए थे। इस दौरान एसिम्प्टोमैटिक कोरोना मरीजों की संख्या अधिक थी। जिनसे भी वायरस के सैंपल लिए गए उनकी उम्र 15 से 62 साल के बीच थी। इनमें 61 फीसदी पुरुष और 39 फीसदी महिलाएं थीं। शोधकर्ताओं ने इस वायरस से जुड़े ऐसे म्यूटेशन की पहचान की, जो देश में हुए दूसरे शोधों में पकड़ में नहीं आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स