न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूख मिटाने के साथ ही वजन पर भी नियंत्रण रखेंगे ये 5 फल

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे फलों की जानकारी लेकर आए हैं जिनमें फाइबर ज्यादा होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Jul 2020 5:23:23

भूख मिटाने के साथ ही वजन पर भी नियंत्रण रखेंगे ये 5 फल

लॉकडाउन के बाद से ही कई लोगों को मोटापे और बढ़ते वजन से परेशान होना पड़ रहा हैं। इसका कारण उनका गलत जीवनशैली और खानपान बना हैं। ऐसे में व्यायाम के साथ ही खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी हो जाता है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे फलों की जानकारी लेकर आए हैं जिनमें फाइबर ज्यादा होता है और पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जिसके कारण ये फल आपकी भूख भी मिटाते हैं और वजन घटाने में भी आपकी मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

अमरूद

अमरूद इस मौसम में आने वाला बहुत बढ़िया फल है, जिसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। अमरूद खाकर बहुत जल्दी पेट भर जाता है। इसके अलावा अमरूद में विटामिन सी की मात्रा भी होती है, जिसके कारण ये इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। अमरूद बारिश के मौसम में परफेक्ट स्नैक है, जिसे आप सुबह या शाम किसी भी समय हल्की भूख लगने पर खा सकते हैं। इसका सेवन कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं में खूब फायदेमंद पाया गया है।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,fruits control weight

पपीता

पपीता भी भूख मिटाने वाला बेहतरीन फल है, जिसके सेवन से आपके शरीर को अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर मिलते हैं। पपीता में पानी की मात्रा भी प्राकृतिक रूप से ज्यादा होती है। इसकी सबसे खास बात है इसमें मौजूद पपाइन नामक एंजाइम, जो आंतों में जाकर प्रोटीन को पचाने में मदद करता है और पाचन की क्रिया को तेज करता है। इससे आपके शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है और आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ने से वजन भी घटता है।

सेब

सेब एक ऐसा फल है, जिसमें लगभग सभी पोषक तत्व थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि अगर बाकी फलों के बजाय सिर्फ सेब ही रोजाना खाया जाए, तो व्यक्ति को ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। सेब में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है, जिसके कारण ये देर तक आपके पेट को भरा रखता है और पाचन को ठीक रखता है।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,fruits control weight

स्ट्रॉबेरीज

सभी तरह की बेरीज सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। स्ट्रॉबेरी इसलिए अच्छी मानी जाती है क्योंकि इसका स्वाद बच्चों को पसंद आता है। स्ट्रॉबेरी के सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी हार्ट के लिए फायदेमंद मानी जाती है। भूख लगने पर आप स्ट्रॉबेरी खाकर भी अपना पेट भर सकते हैं।

पाइन एप्पल

पाइन एप्पल यानी अनानास खाना भी सेहत के लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें भी फाइबर यानी रेशे बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। अनानास में मौजूद फाइबर आपके आंतों में जाकर आंतों की अच्छी तरह सफाई कर देते हैं और मल को मुलायम बनाते हैं। अनानास में कैलोरीज थोड़ी ज्यादा होती हैं, लेकिन उसी अनुपात में फाइबर भी होता है, जिसके कारण इसे पचाने में आपका शरीर उन एक्सट्रा कैलोरीज को बर्न कर लेता है। इसलिए अनानास खाने से आपकी भूख भी मिटती है और शरीर पर एक्सट्रा कैलोरीज का बोझ भी नहीं आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स