न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गंभीर से गंभीर बीमारियों को दूर भगाने में सक्षम हैं पीपल के पत्ते

भारत में पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। पीपल का पेड़ जितना धार्मिक मान्यताओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है उतना ही औषधीय गुणों से भरपूर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Mar 2018 8:24:11

गंभीर से गंभीर बीमारियों को दूर भगाने में सक्षम हैं पीपल के पत्ते

भारत में पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। पीपल का पेड़ जितना धार्मिक मान्यताओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है उतना ही औषधीय गुणों से भरपूर है। पीपल के पत्तों का प्रयोग आयुर्वेद में कई दवाओं को बनाने में होता है। इसके अलावा दिल को कई प्रकार के रोगों से बचाने के लिए भी पीपल का पत्ते फायदेमंद होते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं होती है। इसलिए आज हम आपको पीपल के औषधीय गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पेट दर्द : पीपल के पौधे की 2-5 पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसे 50 ग्राम गुड़ में मिलाकर मिश्रण बना लें तथा इस मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर दिन में 3-4 बार सेवन से पेट दर्द में राहत मिलेगी।

हृदय संबंधी रोग : पीपल की 15 ताजी हरी पत्तियां को एक गिलास पानी को तब तक उबालें जब तक वह 1/3 शेष रह जाए। अब उसे ठंडा करके छान लें। उसके बाद इस काढ़े की तीन खुराक बना लें। हर हर 3 घंटे के उपरांत इसका सेवन करें। इसके परिणाम स्वरुप हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम हो जाता है।

मधुमेह : तीन पीपल के पत्ते, तीन अमरूद के पत्ते और तीन आम के पत्ते लें और एक पेस्ट बना लें, इसे सुबह चबा लें। यह आपके शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और मधुमेह में बहुत प्रभावी है।

सर्दी, खाँसी और जुखाम : बदलते मौसम की वजह से होने वाली सर्दी, खाँसी और जुखाम को दूर करने में भी पीपल के पत्तों का प्रयोग कारगर उपाय है। इसके प्रयोग के लिए पीपल के 5 पत्तों को दूध के साथ अच्छी तरह से उबाल लें, अब इसमें चीनी को डालकर दिन में 2 बार सुबह और शाम पिएं। ऐसा करने से जुखाम, सिर और खाँसी में जल्दी आराम मिलता है। इसके अलावा नजला जुखाम होने पर, सूखे हुए पीपल के पत्तों का चूर्ण बना लें। अब इस चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ थोड़ी सी मिश्री मिलाकर पी जाएँ। इससे आपको नजला जुखाम से आराम मिलेगा।

बांझपन : पीपल के फलों का चूर्ण लेने से बांझपन दूर होता है। पीपल के पेड़, जड़ और जटाओं में पुरुषात्व प्रदान करने के भी गुण मोजूद होते हैं। इसके प्रयोग से पुरुषों में नपुंसकता के दोष को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा यदि पुरुष संतान उत्पन्न करने में असमर्थ हैं, तो उन्हें पीपल के पेड़ की जटों को काटकर उसका काढ़ा बनाकर पीना चाहिए।

अस्थमा : पीपल की छाल व पके हुए फलों का अलग-अलग पाउडर बनाकर उसे समान मात्रा में मिला लें। इस मिश्रण को दिन में 3-4 बार सेवन से अस्थमा रोग से मुक्ति मिलती है।

सांप काटने पर : जहरीले सांप के काटे जाने पर पीपल की कोमल पत्तियों के रस की दो-दो बूंदे लें और उसकी पत्तियों को चबाएं। उससे सांप के विष का असर कम हो जाता है।

त्वचा रोग : पीपल की कोमल पत्तियों को चबाने से त्वचा की खारिश व अन्य रोगों का उपचार होता है। पीपल की पत्तियों की 40 मिलीलीटर चाय का सेवन भी अत्यंत प्रभावकारी साबित होता है।

दाद खाज खुजली : 50 ग्राम पीपल की छाल की राख बनाकर, इसमें नींबू तथा घी मिलाकर इसका पेस्ट बना कर इस पेस्ट को प्रभावित अंगों पर लगाने से आपको तुरंत शीतलता प्राप्त होगी। पीपल की छाल की 40 मिलीलीटर चाय के प्रतिदिन सेवन से भी राहत मिलती है।

Health tips,health benefits peepal tree,peepal tree,Health

फटी एड़ियां : फटी एड़ियों पर पीपल की पत्तियों का रस या उसका दूध लगाएं इससे इस समस्या में पूरा उपचार मिलेगा।

रक्त की शुद्धता : रक्त की अशुद्धता से कई बीमारी उत्पन्न हो सकती है इसके लिए 1-2 ग्राम पीपल बीज पाउडर को शहद में मिलाकर प्रतिदिन दो बार उपयोग से रक्त शुद्ध होता है।

कब्ज : अगर आपको निरंतर कब्ज की परेशानी रहती है तो पीपल के 5-10 फल प्रतिदिन सेवन करें। कब्ज रोग में स्थाई समाधान होगा।

लिवर के रोगों के लिए : 3-4 ताजा पीपल की पत्तियों को क्रिस्टल चीनी में मिलाकर इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को 250 ग्राम पानी में मिलाकर मिश्रण को छान लें। इसे रोगी को 5 दिन तक दिन में दो बार दें। यह मिश्रण पीलिया रोग में अत्यंत प्रभावकारी साबित होता है।

हिचकी आने पर : 50-100 ग्राम पीपल की छाल का चारकोल बनाकर इसे पानी से बुझा दें। इस पानी के सेवन से हिचकी आनी बंद हो जाती है।

आंखों में दर्द : पीपल की पत्तियों के दूध को आंखों पर लगाने से आंखों की पीड़ा कम होगी।

दांत दर्द : दांतों की मजबूती और सफेदी के लिए इसके तने से बनी दातून का प्रयोग किया जाता है। पीपल की दातून से दांतों का दर्द दूर होता है। 10 ग्राम पीपल की छाल, कत्था और 2 ग्राम काली मिर्च को बारीक पीसकर बनाए गए मंजन का प्रयोग करने से भी दांतों की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका