न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक उम्र के बाद जरूर कराएं ये मेडिकल जांचें, समय रहते बचाई जा सकती है जिंदगी

आज हम आपको कुछ ऐसी ही मेडिकल जांच की जानकारी देने जा रहे हैं जो हर व्यक्ति को एक उम्र के बाद समय-समय पर करवाते रहना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 13 Sep 2019 2:02:57

एक उम्र के बाद जरूर कराएं ये मेडिकल जांचें, समय रहते बचाई जा सकती है जिंदगी

आपने यह तो सुना ही होगा कि सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा हैं जो कि आज के समय में स्वस्थ जिंदगी की कूंजी हैं। जी हाँ, आज के समय में गलत खानपान से परहेज आपको स्वस्थ बना सकता हैं। इसी के साथ ही एक उम्र के बाद समय-समय पर मेडिकल जांच भी जरूरी होती हैं ताकि कोई बिमारी हो तो उसका प्राथमिक स्टेज में ही पता लगाकर निपटारा किया जा सके। आज हम आपको कुछ ऐसी ही मेडिकल जांच की जानकारी देने जा रहे हैं जो हर व्यक्ति को एक उम्र के बाद समय-समय पर करवाते रहना चाहिए। तो आइये जानते हैं उन मेडिकल जांच के बारे में।

दातों की जांच
जो लोग धुम्रपान करते हैं। तम्बाकू का सेवन करते हैं और दांतों की हाइजिन के प्रति लापरवाह होते हैं वैसे लोगों में ओरल कैंसर और अल्सर होने का खतरा अधिक होता है। बहुत से अध्ययन और शोध में हृदय रोगो और दांत रोगों के बीच संबंध दिखाया गया है और दंत रोग होने पर हृदय रोगों के होने के खतरे के प्रति आगाह किया गया है। प्रत्येक छह माह पर दांतों का चेक अप कराते रहने से न र्सिफ दांतों में होने वाली बहुत सी बीमारियों से आपको निजात मिलता है बल्कि इससे आपके हृदय को भी स्वस्थ्य रखने में मदद मिलती है।

live healthy,medical check ups,dental check up,blood test,cholesterol test,psa test,diabetes test

डिप्रेशन स्क्रीनिंग
संपूर्ण स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप दोनों से ठीक होना महत्वपूर्ण होता है। तनाव एक मानसिक अवस्था है जो उम्र बढने के साथ बढता है। व्यक्ति अपने स्वभाव के कारण तनाव से ग्रस्त हो जाता है जिसका उसके मन और मस्तिष्क पर कुप्रभाव पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है कि व्यक्ति उम्र बढने के साथ अपने आप में रिजर्व हो जाता है और अपनी भावनाओं और संवंदनाओं को प्रकट करने से बचने की कोशिश करता है। अगर आप बिना किसी खास कारण के लम्बे समय तक स्वयं को लाचार और उपेक्षित महसूस करते रहते हैं तो ऐसे में आपमें निराशा और तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की प्रबल संभावना रहती है। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत अपने डॉक्टर या किसी मनोवैज्ञानिक से सलाह लें।

ब्लड कोलेस्ट्रॉल की जांच
एक साधारण से टेस्ट और प्रीवेंटिव उपाय आपको होने वाले किसी भी तरह के हृदय रोगों की अवस्था का मूलयांकन करता है। इस टेस्ट से रक्त में कोलेस्टेरॉल और टरीगलाइसीराइड के स्तर का पता चलता है। रक्त में कोलेस्टरॉल और टरीगलाइसराइड का स्तर असामान्य होने से हृदयघात और अन्य तरह के हृदय रोग के होने के खतरे कई गुणा अधिक बढ जाते है।

live healthy,medical check ups,dental check up,blood test,cholesterol test,psa test,diabetes test

आंतों और स्टूल की जांच

पचास की उम्र सीमा पार करने के बाद व्यक्ति को साल में एक बार अपने आतों और स्टूल की जांच करानी चाहिए। यह प्रोस्टेट या कॉलेन कैंसर को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है। इस जांच से रेक्टल में प्रोलेस (बाहर आना) और आंत के अंदर होने वाले किसी भी प्रकार के रक्तस्राव का पता आसानी से चल जाता है। किसी भी व्यक्ति के पारीवारिक इतिहास में किसी को अगर कॉलेन और प्रोस्टेट का कैंसर हुआ हो तो उसमें इस बीमारी को हाने का खतरा बढ जाता है।

आंखों की जांच
उम्र बढने के साथ आखों में होने वाली आम समस्याओं और इसको भविष्य में बढने से रोकने के लिए नियमित रूप से आंखों की जांच कराना आवश्यक होता है। ग्लूकोमा और बढती आयु से संबंधित आखों के रोग का समय पर उपचार करने से इसे रोका जा सकता है। आंखों की जांच से उच्च रक्त चाप और डायबिटीज जैसे बीमारियों का भी समय पर पता चल जाता है।

live healthy,medical check ups,dental check up,blood test,cholesterol test,psa test,diabetes test

पीएसए जांच
इसे प्रोस्टेट स्पेसिफिक एनटीजन टेस्ट कहते हैं। उम्र बढने के साथ पुरूषों में प्रोस्टेट ग्रंथी में कैंसर होने की संभावना बढ जाती है। पीएसए जांच के द्वारा समय पर इस बीमारी की पहचान और उपचार शुरू करके बहुत से मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका