न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शोध में हुआ कोरोना के ब्रिटेन स्ट्रेन को लेकर खुलासा, नहीं बनता अधिक गंभीर मामलों का कारण

अब किंग्स कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों द्वारा की गई रिसर्च में खुलासा हुआ हैं कि नया स्ट्रेन संक्रामक जरूर है, लेकिन यह अधिक गंभीर मामलों का कारण नहीं बनता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Feb 2021 1:32:25

शोध में हुआ कोरोना के ब्रिटेन स्ट्रेन को लेकर खुलासा, नहीं बनता अधिक गंभीर मामलों का कारण

कोरोना का कहर अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। दुनियाभर में हर दिन लाखों लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं और मौतों का आंकड़ा भी जारी हैं। ऐसे में ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने से चिंता और बढ़ गई थी क्योंकि इसे ज्यादा संक्रमित माना जा रहा था। लेकिन अब किंग्स कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों द्वारा की गई रिसर्च में खुलासा हुआ हैं कि नया स्ट्रेन संक्रामक जरूर है, लेकिन यह अधिक गंभीर मामलों का कारण नहीं बनता है।

उनका यह भी कहना है कि यह स्ट्रेन जिस रफ्तार से फैल रहा है, अगर यह लोगों को संक्रमित करता है तो इससे अधिक लोगों की मौत हो सकती है। ऐसी आशंकाएं थीं कि B.1.1.7 नाम से जाना जाने वाला यह स्ट्रेन पुराने वायरस तुलना में अधिक खतरनाक हो सकता है, इसके अलावा यह 70 फीसदी तक अधिक संक्रामक हो सकता है। ब्रिटेन के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार सर पैट्रिक वॉलेंस ने पिछले महीने लंदन में हुई एक प्रेस वार्ता में कहा था कि यह अधिक घातक प्रतीत हुआ है।

Health tips,health research,corona research,coronavirus,corona study

किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं द्वारा सितंबर से दिसंबर 2020 के बीच ब्रिटेन में 55,000 कोरोना मरीजों की मृत्यु दर की तुलना पर किए गए एक अध्ययन में देश के दक्षिण और पूर्व में नए स्ट्रेन के संक्रमण के अधिक मामले वाले क्षेत्रों और कम संक्रमण संख्या वाले क्षेत्रों के बीच 'कोई खास अंतर' नहीं पाया गया। इस दौरान शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि रोग की गंभीरता का संकेत देने वाले लक्षण भी दोनों प्रकार के रोगियों के साथ मेल खाते हैं।

शोधकर्ताओं का कहना है कि 0.7 फीसदी की दर से नए स्ट्रेन से संक्रमित कोरोना मरीजों में पुन: संक्रमण के मामलों की दर प्रभावी रूप से मूल वायरस से संक्रमित मरीजों के समान ही थी। प्रमुख शोधकर्ता डॉ. मार्क ग्राहम कहते हैं, 'हमारे अध्ययन से पता चलता है कि नया स्ट्रेन पुराने स्ट्रेन की तुलना में अधिक संक्रामक है। यह वास्तव में नए स्ट्रेन की मृत्यु दर में वृद्धि से अधिक चिंताजनक है, क्योंकि प्रसार की घातीय प्रवृति के कारण यह अधिक लोगों को संक्रमित करेगा और इस प्रकार अधिक लोगों की मौत की संभावना बढ़ जाएगी।

Health tips,health research,corona research,coronavirus,corona study

विश्व स्वास्थ्य संगठन की मारिया वान केरखोव ने बीते सोमवार को बताया कि ब्रिटेन में पाया गया कोरोना का स्ट्रेन अब तक 82 देशों में फैल चुका है, जबकि दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन लगभग 40 देशों में फैला है। इसके अलावा कोविड-19 का ब्राजील स्ट्रेन भी नौ देशों में फैल चुका है। अमेरिका में इन तीनों ही स्ट्रेन से संक्रमण के मामले सामने आए हैं। अमेरिका ने पुष्टि की है कि उसके यहां ब्रिटेन वाले स्ट्रेन के 467 मामले, दक्षिण अफ्रीका वाले स्ट्रेन के तीन मामले और ब्राजील वाले स्ट्रेन का एक मामला देखने को मिला है।

कई वैज्ञानिक यह दावा कर चुके हैं कि मौजूदा वैक्सीन कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी प्रभावी होंगी। ऐसा दावा करने वालों में जर्मनी की मशहूर फार्मा कंपनी बायोएनटेक भी शामिल है। बायोएनटेक के मुख्य कार्यकारी उगर साहिन ने हाल ही में कहा था कि यह नया स्ट्रेन पहले वाले वायरस से 99 फीसदी मेल खाता है, इसलिए हमें भरोसा है कि इसपर भी हमारी वैक्सीन प्रभावी होगी। हालांकि उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि पुख्ता तौर पर कुछ भी कहने के लिए अभी इसपर और अधिक शोध की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग