न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेल्थ : सुबह उठकर जरूर करें ये योगा, रहेगा मन शांत

रात को समय से सोना और सुबह समय से उठना ये एक बहुत अच्छी आदत होती है, इसके कारण आपको सुबह उठकर फ्रेश महसूस होता है, और साथ ही आपको रिलैक्स फील होता है...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Jun 2018 12:53:28

हेल्थ : सुबह उठकर जरूर करें ये योगा, रहेगा मन शांत

रात को समय से सोना और सुबह समय से उठना ये एक बहुत अच्छी आदत होती है, इसके कारण आपको सुबह उठकर फ्रेश महसूस होता है, और साथ ही आपको रिलैक्स फील होता है, इसके अलावा सुबह उठ कर आपको ऐसे कौन से काम करने चाहिए जिसके कारण आपके तन को ही नहीं बल्कि आपके मन भी भी अच्छा लगे, तो आइये जानते है ऐसी ही कुछ योगा के बारे में जो आपके तन और मन दोनों के लिए फायदेमंद है...

yoga,yoga benefits,health tips in hindi,yogasan,Health tips,healthy living

* सूर्य नमस्कार :

सूर्य नमस्कार के बहुत से पोज हैं, जब सूर्योदय होता है तो आप इनमें से कोई भी पोज सलेक्ट करके योगा कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और सांस के साथ शरीर गति करता है। इस योगासन से तनाव दूर होता है और शरीर के विषाक्त तत्व नष्ट होते हैं। यह रिलेक्सेशन के लिए अच्छी एक्सरसाइज है।

yoga,yoga benefits,health tips in hindi,yogasan,Health tips,healthy living

* बालासन :

इस आसन को करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेट की चर्बी घटती है। इस आसन को करने के लिए घुटने के बल जमीन पर बैठ जाएं और शरीर का सारा भाग एड़ियों पर डालें। गहरी सांस लेते हुए आगे की ओर झुकें। आपका सीना जांघों से छूना चाहिए और अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें। कुछ सेकंड तक इस अवस्था में रहें और वापस सामान्य अवस्था में आ जायें।

yoga,yoga benefits,health tips in hindi,yogasan,Health tips,healthy living

* नटराजासन :

नटराजासन से शरीर को जबरदस्त एनर्जी मिलती है। इसके लिए सीधे खड़े हो जाएं, फिर अपने बाएं पैर को ऊपर की तरफ उठाते हुए शरीर के ऊपरी भाग को आगे की तरफ झुकाएं। इस दौरान दायां पैर बिल्कुल सीधा रहना चाहिए। फिर अपने बाएं हाथ से हवा में रहे बाएं पैर को पकड़े और दाएं हाथ को सीधा कर लें, चेहरा आगे की तरफ रखें। कुछ सैकेंड के लिए इस पोज में रहें फिर सामान्य हो जाएं।

yoga,yoga benefits,health tips in hindi,yogasan,Health tips,healthy living

* त्रिकोणासन :

शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटाने के लिए त्रिकोणासन कीजिए। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं, दोनों पैरों में एक मीटर का फासला रखिये, दोनों बाजुओं को कंधे की सीध में लाएं, कमर से आगे झुके, सांस बाहर निकाले। अब दाएं हाथ से बाएं पैर को स्पर्श करें, बाईं हथेली को आकाश की तरफ रखें, बाजू सीधी रखें, बाईं हथेली की ओर देखें, इस अवस्था में दो-तीन सेकेंड तक रुकें। अब शरीर को सीधा करें और सांस लेते हुए खड़ें हो जायें।

yoga,yoga benefits,health tips in hindi,yogasan,Health tips,healthy living

* बिदलासन :

बिदलासन आपकी पीठ के लिए एक बहुत अच्छा मॉर्निग स्ट्रेच है। इस योगा के लिए आपको चारों हाथ-पैरों से नीचे की तरफ झुकना होगा। इसके बाद सांस लेते हुए सामने या ऊपर की तरफ देखें और अपनी कमर को फर्श की तरफ झुकाएं। इसकी बाद नीचे अपने पेट की तरफ गर्दन करें। ऎसा करीब 1-2 मिनट तक करें।

yoga,yoga benefits,health tips in hindi,yogasan,Health tips,healthy living

* उत्तानासन :

इस आसन का अभ्यास खड़ा रह कर किया जाता है। इस आसन से सिर, कमर पैर एवं रीढ़ की हड्डी का व्यायाम होता है। खड़े रहकर योग का अभ्यास करने के बाद इस मुद्रा का अभ्यास करना विशेष लाभप्रद होता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं, सांस लेते हुए हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं। शरीर को ऊपर खींचे, कूल्हों से शरीर को आगे की ओर झुकाएं। अब सिर और गर्दन को आराम की मुद्रा में जमीन की ओर रखें और कूल्हों को ऊपर की तरफ उठायें। इस स्थिति में एक मिनट तक रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका