Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महीनेभर में गायब हो जाएगा आपका मोटापा, आहार में शामिल करें ये 5 भारतीय फूड

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी पौष्टिक आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके मोटापे को कम करने में मददगार साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन फ़ूड के बारे में

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Aug 2019 10:45:25

महीनेभर में गायब हो जाएगा आपका मोटापा, आहार में शामिल करें ये 5 भारतीय फूड

आज के समय में सबसे आम समस्या मानी जाती हैं मोटापा। जी हाँ, मोटापे ने हर उम्र के व्यक्ति को अपना शिकार बनाया हुआ हैं जो सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं हैं। ऐसे में सभी की चाहत होती हैं कि मोटापे से जल्द छुटकारा पाया जाए। इसके लिए सबसे आसान तरीका हैं अपने आहार में बदलाव कर ऐसी चीजों को शामिल करना जो वजन घटाने का कम करें। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी पौष्टिक आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके मोटापे को कम करने में मददगार साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन फ़ूड के बारे में...

करेला

एक पुरानी कहावत है, जो जितना कड़वा होता है उसका परिणाम मीठा होता है। कुछ लोग करेला को उसके कड़वे होने की वजह से खाना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि यह टेस्ट में कड़वा और आंखों को नहीं सुहाता है लेकिन रोजाना एक ग्लास करेले का जूस पीने से बहुत सी स्वास्थ्य की समस्याएं दूर होती हैं। बताया जाता है कि करेले का रस और एक नींबू का रस मिलाकर हर सुबह दो महीने तक सेवन करने से शरीर में पैदा होने वाली टॉक्सिंस और अनावश्यक फैट कम हो जाता है और मोटापा दूर होता है। इसके सेवन से पाचन सही बनी रहती है और वजन नहीं बढ़ता है। अगर वजन ज्यादा है तो उसके कम होने में मदद मिलती है। 100 ग्राम करेले में 43 कैलोरी पाई जाती है।
weight loss,food reduce body fat,body fat,body fat in hindi,tips to reduce fat,slim,slim body,fitness,fitness tips,Health,health tips in hindi दालचीनी

दालचीनी का सेवन करने से मोटापा दूर होता है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। अगर आप वजन कम करना चाहते है तो दालचीनी इसमें बेहद कारगर साबित हो सकता है। वजन घटाने के लिए शहद के साथ दालचीनी का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। शहद में पाए जाने वाले तत्व वजन घटाने में सहायक होते हैं। लेकिन शहद के साथ दालचीनी का तालमेल आपके वजन घटना में काफी सहायक होता है। दालचीनी को शहद के साथ सेवन करने से भी वजन तेजी से घटता है। साथ ही दालचीनी की चाय भी वजन घटना में काफी सहायक होती है। दालचीनी का पाउडर सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ सेवन की बात कही जाती है और इससे वजन घटता है।

मूंग दाल

दालों में सबसे जल्दी जो दाल हजम होती है वो मूंग दाल है। यह ना सिर्फ सुपाच्य है बल्कि विटामिन A, C, B, E से भरपूर है। साथ ही इसमें पोटाशियम, कैल्सियम और आयरन भी पाया जाता है। यह प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। 100 ग्राम मूंग की दाल में 347 कैलोरी होती है। मूंग की दाल के सेवन से वजन नियंत्रित रहता है।
weight loss,food reduce body fat,body fat,body fat in hindi,tips to reduce fat,slim,slim body,fitness,fitness tips,Health,health tips in hindi अखरोट

अखरोट में एंटी-ऑक्सिडेंट भी पाया जाता है। यह विटामिन से भरपूर होता है। साथ ही इसमें ओमेगा टू फैटी एसिड, मैगनीज, तांबा, प्रोटीन आदि पाया जाता है। अखरोट में आवश्यक मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है जो स्वस्थ कैलोरी को उच्च मात्रा में प्रदान करता है। अखरोट एक ऐसा नट है जिसमें कई पौष्टिक तत्व होते हैं। वजन कम करने में अखरोट मदद करता है। एक औंस यानी करीब 28 ग्राम अखरोट में 2.5 ग्राम ओमेगा थ्री फैटी एसिड, 4 ग्राम प्रोटीन और 2 ग्राम फाइबर होता है । इसलिए वजन घटाने में अखरोट का सेवन गुणकारी है।

पालक

हरी शाक-सब्जी में पालक की बात निराली है । पालक में भरपूर मात्रा में न्यूट्रीएंट्स जैसे विटामिन के, विटामिन ए, फोलेट आयरन, कैल्सियम, विटामिन सी, फाइबर,प्रोटीन और जिंक पाया जाता है। 100 ग्राम पालक में 23 कैलोरी होती और यह आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। पालक का जूस, इसका साग आदि बनाकर आप सेवन कर सकते हैं जो ना सिर्फ आपका वजन तेजी से कम करने में सहायक होता है बल्कि आपको स्वस्थ भी रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology