न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोज चाय की चुस्की के साथ घटाएं वजऩ!

जऩ को घटाने में भी बहुत अहम् भूमिका निभाती है। विश्वास नहीं हो रहा है न, तो नीचे इन चाय के बारे में पढ़े।

Posts by : Hema | Updated on: Thu, 05 Apr 2018 5:40:20

रोज चाय की चुस्की के साथ घटाएं वजऩ!

अब वजऩ घटाने के लिए जिम जाकर पसीना बहाने की ज़रूरत नहीं, बस चाय का चुस्की लें। क्या आपने कभी सोचा है कि वजऩ घटाना चाय पीने की तरह आसान काम है। एक कप गर्म चाय जैसे आपको ठंडी रात में गर्मी देती है या गले के दर्द से राहत दिलाती है, उसी तरह यह वजऩ को घटाने में भी बहुत अहम् भूमिका निभाती है। विश्वास नहीं हो रहा है न, तो नीचे इन चाय के बारे में पढ़े।

* ग्रीन टी

सिर्फ दो कप चाय 70-80 कैलोरी तक बर्न करती है। ग्रीट टी तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करके फैट को बर्न करने की प्रक्रिया के गति को तेज करती है। यह मूलत: पेट की चर्बी को कम करती है। ग्रीन टी में कैटचीन नाम का एन्टी-ऑक्सिडेंट और एपीगैलोकैटचीन नाम का यौगिक पाया जाता है, वह मेटाबॉलिज़्म के गति को बढ़ाकर फैट को बर्न करने में मदद करने के साथ-साथ भूख को भी मिटाता है।

तरीका

- ग्रीन टी के बैग या सैशे को एक कप गर्म पानी में दो-तीन मिनट तक भिगोकर रखें।
- बैग को निकालकर उसमें आधा नींबू का रस निचोड़ लें।
- आप इस चाय को सुबह या खाना खाने के पहले पी सकते हैं।

* लौंग चाय

अनुसंधान से यह पता चलता है कि ग्रीन टी की तुलना में लौंग चाय इस काम को ज्यादा प्रभावकारी रूप से करती है।

यह सेमी फर्मेन्टेड टी होती है और इसमें जो पॉलिफिनॉल होता है वह शरीर के चयापचय दर को बढ़ाने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रोल को कम करने के साथ-साथ फैट को बर्न करती है। इस चाय को आप ऑनलाइन भी मँगा सकते हैं या यह किसी भी सूपरमार्केट या डिपार्टमेन्टल स्टोर में पाया जाता है।

तरीका

- उबलते पानी में चाय पत्ती डालकर तीन-चार मिनट तक उबालें।
- उसके बाद चाय को छानने के बाद अपने स्वादानुसार स्वीटनर या शहद डालें।
- खाना खाने के बीच भी आप इस चाय का मजा ले सकते हैं।

tea to loose weight,different flavors of tea,tea for weight loss,health tips in hindi

* पुदीना चाय

पुदीना चाय हजम शक्ति को बढ़ाकर वजऩ घटाने की प्रक्रिया को बढ़ाने में मदद करती है। यह चाय आपके शरीर के शुगर लेवल को संतुलित रखते हुए मीठा खाने की इच्छा को कम करती है। पुदीना का स्ट्रॉंग स्मेल ज्यादा खाने की इच्छा को मारता है।

तरीका

- उबलते पानी में दो बड़े चम्मच पुदीना के पत्ते डालकर पंद्रह-बीस मिनट तक उबालने के बाद छान लें।
- अपने स्वादानुसार स्वीटनर डालकर चाय का लुत्फ़ उठायें।

* दालचीनी चाय

यह चाय थोड़ा मसालेदार ज़रूर है मगर यह खाने को जल्द हजम करवाने में बहुत मदद करती है। यह ब्लड-शुगर लेवल को संतुलित करने के साथ-साथ कैलोरी को बर्न करके वजऩ को घटाती है। इसमें अधिकाधिक मात्रा में पॉलिफिनॉल होने के कारण यह चयापचय दर को भी बढ़ाती है।

तरीका

- एक मुट्ठी दालचीनी स्टिक को पीस लें।
- अब उबलते पानी में चाय की पत्ती डालकर उसमें पिसी हुई दालचीनी पावडर और दूध डालें।
- स्वादानुसार चीनी डालकर पाँच मिनट तक उबाल लें और उसके बाद छान कर पियें।

* रोज़हीप टी

रोज़हीप टी रोज़ प्लैंट का फल होता है जो लाल या नारंगी रंग का होता है। यह विटामिन सी और फ्लेवनाइड का स्रोत होने के साथ-साथ इसमें एन्टीऑक्सिडेंट का भी गुण होता है। यह शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाकर वजऩ को घटाने में अहम् भूमिका निभाती है।

तरीका.

- एक कप पानी उबालें और उसमें एक रोज़हीप डालकर उबालें।
- उसके बाद दस-पंद्रह मिनट के लिए यूं ही भिगने के लिए छोड़ दें।
- अब चाय को छानकर तुरन्त पी लें, नहीं तो ठंडा हो जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?