न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संक्रमितों के लिए बहुत मायने रखते हैं शुरूआती 5 दिन, जानें जरूरी जानकारी

विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर इससे जुड़ी जानकारी दी जा रही हैं ताकि सतर्क रहकर संभाला का सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Aug 2020 3:59:44

कोरोना संक्रमितों के लिए बहुत मायने रखते हैं शुरूआती 5 दिन, जानें जरूरी जानकारी

कोरोना का बढ़ता कहर किसी से छिपा नहीं हैं और इससे होने वाली मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा हैं। सभी में इसको लेकर कई सवाल उठते है। कोरोना संक्रमित होने के बाद किस तरह और क्या करना चाहिए सभी यह जानना चाहते हैं। ऐसे में विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर इससे जुड़ी जानकारी दी जा रही हैं ताकि सतर्क रहकर संभाला का सकें। कोरोना वायरस को लेकर एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक कोरोना संक्रमण होने के बाद किसी भी मरीज के लिए शुरुआती 5-6 दिन बेहद ही अहम माने जाते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टर, जो कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे हैं और इससे जुड़े रिसर्च पर भी नजरें गड़ाए हुए हैं, उनका यही मानना है। आइए जानते हैं डॉक्टरों का ये क्यों कहना है कि संक्रमित मरीज के लिए शुरुआत के पांच-छह दिन अहम होते हैं।

Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,corona infection,corona research

ऐसा माना जाता है कि अलग-अलग लोगों के शरीर में कोरोना वायरस के लक्षण भी अलग-अलग होते हैं। किसी को हल्के लक्षण दिखते हैं तो किसी को गंभीर। दरअसल, लक्षणों का दिखना इस बात पर निर्भर करता है कि कितनी मात्रा में वायरस ने आपके शरीर में प्रवेश किया है। जिनके शरीर में अधिक मात्रा में वायरस प्रवेश कर जाते हैं, उनमें से ज्यादातर लोगों में एक दिन में ही फ्लू जैसे लक्षण दिखने लगते हैं, जिसमें गले में खराश, बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द और स्वाद का बदल जाना शामिल हैं।

वैसे तो मितली और उल्टी आने की समस्या भी कोरोना के ही लक्षणों में शामिल हो गई है। इसके अलावा दस्त भी संक्रमित रोगियों का एक लक्षण है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। संक्रमित होने पर सबसे पहले तो व्यक्ति को खुद को क्वारंटीन कर लेना चाहिए यानी किसी अलग कमरे में रहना चाहिए और अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों को शामिल करना चाहिए। इसमें सबसे जरूरी तो ये है कि आपको किसी डॉक्टर से इस बारे में सलाह जरूरी लेनी चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,corona infection,corona research

वैज्ञानिकों के मुताबिक, कोरोना वायरस जैसे ही हमारे शरीर में प्रवेश करता है, वो सबसे पहले तो शरीर के अंदर अपनी संख्या बढ़ाना शुरू कर देता है। इसमें पहले से तीसरे दिन तक सूंघने की क्षमता का गायब हो जाना और स्वाद न आने जैसी समस्याएं होती हैं। अगर आपके साथ ही ऐसा हो रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। फिर तीसरे से पांचवें और छठे दिन का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर इतने दिनों तक आपको गंभीर लक्षणों (जैसे- सांस लेने में परेशानी) का सामना करना नहीं पड़ रहा है तो इसका मतलब है कि आप कोरोना के कारण गंभीर रूप से बीमार होने से बच सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआत के पांच दिन ही कोरोना मरीज में संक्रमण के गंभीर लक्षण दिखाई दे सकते हैं। अगर इतने दिनों तक सबकुछ ठीक रहा तो छठे दिन इसके गंभीर होने का खतरा टल जाता है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि नौ दिन के बाद संक्रमित मरीज द्वारा स्वस्थ व्यक्ति में संक्रमण फैलने का खतरा लगभग खत्म हो जाता है। हालांकि कोरोना एक जानलेवा बीमारी है, जिससे खतरा तो है ही। इसलिए बेहतर है कि आप घर पर ही रहें और सुरक्षित रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स