न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्सीन की प्रभावशीलता को दर्शाने वाला शोध, इस देश के 14 फीसदी लोगों में पनपी एंटीबॉडी

इंग्लैंड में इसको लेकर अध्ययन हुआ जिसमें सामने आया कि 14 फीसदी लोगों में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी मौजूद हो चुके हैं जो कि कोरोना वैक्सीन की प्रभावशीलता को दर्शाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Feb 2021 1:48:50

कोरोना वैक्सीन की प्रभावशीलता को दर्शाने वाला शोध, इस देश के 14 फीसदी लोगों में पनपी एंटीबॉडी

पूरी दुनिया कोरोना का सामना कर रही हैं और इसके संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए दुनियाभर में वैक्सीन अभियान के तहत वैक्सीन लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी पनप सकें। हाल ही में इंग्लैंड में इसको लेकर अध्ययन हुआ जिसमें सामने आया कि 14 फीसदी लोगों में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी मौजूद हो चुके हैं जो कि कोरोना वैक्सीन की प्रभावशीलता को दर्शाता हैं। इंपीरियल कॉलेज लंदन में संक्रामक रोगों के शोधकर्ता प्रोफेसर ग्राहम कुक कहते हैं, 'हम जानते हैं कि एंटीबॉडी पिछले संक्रमण के महत्वपूर्ण संकेत हैं और ये यह बताने में भी मदद कर सकते हैं कि लोगों के शरीर पर वैक्सीन का कोई असर हो रहा है या नहीं। लेकिन हमें एंटीबॉडीज, गंभीर बीमारी और संक्रमण के प्रभावों के बीच के लिंक को बेहतर ढंग से समझने के लिए और अधिक शोध करने की जरूरत है।'

Health tips,health research,corona research,coronavirus,corona vaccine

यह अध्ययन इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने एक लाख 55 हजार लोगों पर किया है। दरअसल, एंटीबॉडी संक्रमण या टीकाकऱण के बाद शरीर द्वारा उत्पादित सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा अणु है। यह अध्ययन इंग्लैंड में कोरोना वैक्सीन की प्रभावशीलता को भी दर्शाता है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि संक्रमण या टीकाकरण से एंटीबॉडीज कितने समय तक शरीर में मौजूद होते हैं और कोविड-19 से सुरक्षा प्रदान करते हैं। लोगों के शरीर में एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए 26 जनवरी से आठ फरवरी 2021 के बीच नमूने लिए गए थे और उनका परीक्षण किया गया था। हालांकि अभी तक इस अध्ययन की समीक्षा नहीं की गई है।

Health tips,health research,corona research,coronavirus,corona vaccine

इस अध्ययन में 18 हजार वैसे लोग भी शामिल थे, जिन्हें कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिली थी। अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था, उनमें से 91 फीसदी में फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन की दो खुराक लेने के बाद एंटीबॉडी मौजूद थे। अध्ययन में यह भी पाया गया कि 30 से कम उम्र के लोगों में एक खुराक लेने के बाद भी एंटीबॉडी मौजूद थे। इंपीरियल कॉलेज के प्रोफेसर हेलेन वार्ड कहते हैं, 'यह देखना बहुत ही उत्साहजनक रहा कि अधिकांश लोग एक खुराक के बाद भी डिटेक्टेबल यानी पता लगाने योग्य एंटीबॉडी प्रतिक्रिया विकसित करते हैं। हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि लोगों के लिए टीके की दूसरी खुराक लेना बहुत जरूरी है, जब इसकी पेशकश की जाती है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग