न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की यह स्टडी डराने वाली, 5 साल से छोटे बच्चों में 100 गुना अधिक वायरस

एक डराने वाली रिसर्च सामने आई हैं जो कि 5 साल से छोटे बच्चों से जुड़ी हैं। इस रिसर्च के अनुसार छोटे बच्चों में 100 गुना अधिक वायरस का खतरा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 31 Jul 2020 7:13:14

कोरोना की यह स्टडी डराने वाली, 5 साल से छोटे बच्चों में 100 गुना अधिक वायरस

कोरोना वायरस का बढ़ता खतरा जगजाहिर हैं और पूरी दुनिया इस खतरे का सामना कर रही हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। दुनिया के कई शहरों में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन यानी सामुदायिक प्रसार की बात भी सामने आई है। ऐसे में लगातार कोरोना से जुड़ी रिसर्च की जा रही हैं ताकि इसको और पहचान संक्रमण पर लगाम लगाईं जा सकें। ऐसे में एक डराने वाली रिसर्च सामने आई हैं जो कि 5 साल से छोटे बच्चों से जुड़ी हैं। इस रिसर्च के अनुसार छोटे बच्चों में 100 गुना अधिक वायरस का खतरा हैं।

पहले इस संबंध में कुछ अध्ययन हो चुके हैं कि क्या बच्चे कोरोना वायरस का वाहक हो सकते है, क्या व्यस्क की तुलना में अधिक संक्रामक हो सकते हैं। इस संबंध में बहुत ज्यादा जानकारी स्पष्ट नहीं थी। लेकिन गुरुवार को आई एक स्टडी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्यस्कों की तुलना में बच्चे अधिक संक्रमण फैला सकते हैं, खासकर पांच साल से छोटे बच्चे, जिनमें वायरस के 100 गुना अधिक होने की संभावना रहती है।

Health tips,health tips in hindi,corona study,coronavirus,corona and child

जेएएमए पीडियाट्रिक्स (JAMA Pediatrics) ने गुरुवार को एक स्टडी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि पांच साल से छोटे बच्चों के नाक में किशोरों, युवाओं या वयस्कों की तुलना में कोरोना वायरस के जेनेटिक मेटेरियल 10 से 100 गुना तक अधिक होते हैं। इसका मतलब यह है कि छोटे बच्चे सामुदायिक संक्रमण(Community Transmission) का बड़ा वाहक हो सकते हैं।

शोधकर्ताओं ने 23 मार्च से 27 अप्रैल के बीच अमेरिका के शिकागो में 145 मरीजों के नोजल स्वैब के जरिए यह शोध अध्ययन किया, जिनमें एक हफ्ते से कोरोना के लक्षण थे। इस अध्ययन में मरीजों के समूह को तीन हिस्सों में बांटा गया था। इनमें पांच साल से कम उम्र के 46 बच्चे थे, वहीं 51 प्रतिभागियों की उम्र 5 से 17 साल के बीच थी और 48 लोग 18 से 65 साल की उम्र के थे।

एन एंड रोबर्ट एच लूरी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के डॉ। टेलर हील्ड सर्जेंट के नेतृत्व में यह अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि छोटे बच्चों के ऊपरी श्वांस नली में कोरोना वायरस 10 से 100 गुना तक अधिक थे। टीम ने अपनी रिपोर्ट में लैंप स्टडी का हवाला देते हुए कहा है कि जेनेटिक मैटिरियल जितनी अधिक होती है, उतना ही अधिक संक्रमण फैलता है।

Health tips,health tips in hindi,corona study,coronavirus,corona and child

मालूम हो कि पहले भी विशेषज्ञ कह चुके हैं कि अधिक वायरल लोड वाले बच्चे अधिक संक्रमण फैला सकते हैं। इस रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने कहा कि छोटे बच्चे सामान्य आबादी में कोरोना वायरस के अहम वाहक हैं। मालूम हो कि यह रिपोर्ट स्वास्थ्य विशेषज्ञों की उन मान्यताओं के ठीक उलट है, जिनमें यह कहा गया जा रहा था कि बच्चे इस वायरस से गंभीर रूप से कम बीमार पड़ते हैं और दूसरों को अधिक संक्रमित नहीं करते हैं।

इससे पहले साउथ कोरिया में हुई एक रिसर्च स्टडी में पाया गया था कि 10 से 19 साल के बच्चों ने घर में व्यस्कों की तरह ही संक्रमण फैलाया, लेकिन 9 साल से कम उम्र के बच्चों ने कम संक्रमण फैलाया है। इस अध्ययन ने पुराने अध्ययनों को खारिज किया है। हालांकि कम्यूनिटी ट्रांसमिशन में बच्चों की भूमिका पर और अध्ययन की जरूरत है।

बच्चों से संक्रमण फैलने की ज्यादा संभावना वाली यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका में स्कूल और डे केयर सेंटर खोलने पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि इस अध्ययन का सैंपल साइज (145 प्रतिभागी) कम हैं और विशेषज्ञों के मुताबिक अभी इस पर पर्याप्त शोध की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स