Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंह के छालों से ये 10 घरेलू उपाय द‍िलाएंगे आराम

मुंह के छाले छोटी सी बात भले हों, लेकिन उनका दर्द और उनकी वजह से होने वाली तकलीफ आपको बेचैन कर देती है। मुंह में छालों की परेशानी किसी भी उम्र के इंसान को हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Jan 2021 1:07:53

मुंह के छालों से ये 10 घरेलू उपाय द‍िलाएंगे आराम

मुंह के छाले छोटी सी बात भले हों, लेकिन उनका दर्द और उनकी वजह से होने वाली तकलीफ आपको बेचैन कर देती है। मुंह में छालों की परेशानी किसी भी उम्र के इंसान को हो सकती है। मुंह में छाले होने पर तेज जलन और दर्द होता है। जब भी हमारे मुंह में छाले हो जाते हैं तो हमें खाने-पीने और बात करने में परेशानी होती है। मुंह के छाले कई कारणों से होते है, जैसे- बुखार होने पर, अधिक तनाव होने के कारण और ब्रश करते समय मुंह में जख्म होने के कारण भी छाले आ सकते हैं। कई बार पेट की बीमारी या पेट में गर्मी होने के कारण भी मुंह में छाले हो जाते हैं। अगर आपके मुंह में भी छाले हो गए हैं तो आप घर पर रह कर का इनका इलाज खुद कर सकते हैं।
mouth ulcer,home remedies to treat mouth ulcer,mouth ulcer remedies,causes of mouth ulcer,Health,Health tips - शहद के प्रयोग से आपके मुंह के छालो का इलाज किया जा सकता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है, जो मुंह के छालों को ठीक करने में बहुत असरदार है। शहद को अपनी उंगली पर लगाकर छालों की जगह पर लगाएं ऐसा करने से छाले ठीक हो जायेगे। शहद मुंह के छालों को नमी प्रदान करता है और उसे सूखने से बचाता है। अगर आप शहद के साथ एक चुटकी हल्दी डालकर लगाएंगे तो वह बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे। आप यह उपाय दिन में तीन-चार बार कर सकते है। mouth ulcer,home remedies to treat mouth ulcer,mouth ulcer remedies,causes of mouth ulcer,Health,Health tips - मुंह के छालों को दूर करने के लिए नारियल का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। नारियल तेल के अंदर एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल प्रॉपर्टी होती है। आप नारियल का तेल, पानी और दूध इन तीनों चीजों का इस्तेमाल मुंह के छालों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। यह दर्द को कम करने में भी मदद करता है। बच्चों के मुंह के छालों को ठीक करने के लिए उन्हें नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। बच्चों को नारियल के पानी से गरारे भी करवा सकते हैं। mouth ulcer,home remedies to treat mouth ulcer,mouth ulcer remedies,causes of mouth ulcer,Health,Health tips - एलोवेरा जूस के अंदर सूदिंग प्रॉपर्टी होती है, लगातार इस्तेमाल करने पर यह छालों से होने वाले दर्द को कम करता है। एलोवेरा जूस के सेवन से पेट से संबंधित कई बीमारियां ठीक हो जाती है। ऐलोवेरा का जूस पेट से संबंधित 200 से ज़्यादा बीमारियों को दूर करता है। ऐलोवेरा के जूस से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। छालों से राहत पाने के लिए थोड़ा सा एलोवेरा जूस अपने छालों पर लगाइए। अच्छे रिजल्ट पाने के लिए दिन में दो बार इसका इस्तेमाल कीजिए। आप चाहे तो एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐलोवेरा में मौजूद एंटी - माइक्रोवाइल प्रॉपर्टी आपके दांतों को साफ रखती है। इसके साथ ही बैक्टीरियल इंफैक्शन से भी आपको बचाती है। mouth ulcer,home remedies to treat mouth ulcer,mouth ulcer remedies,causes of mouth ulcer,Health,Health tips - तुलसी एक औषधीय पौधा है जिसमें विटामिनऔर खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सभी रोगों को दूर करने और शारीरिक शक्ति बढ़ाने वाले गुणों से भरपूर इस औषधीय पौधे को प्रत्यक्ष देवी कहा गया है। तुलसी के पत्ते के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो छालों को डिसइनफेक्ट करता है। छालों से राहत पाने के लिए तुलसी पत्ते को चबाइए और गर्म पानी से मुंह धो लीजिए। ‌दिन में दो बार ऐसा करने से छालों में राहत मिलती है। mouth ulcer,home remedies to treat mouth ulcer,mouth ulcer remedies,causes of mouth ulcer,Health,Health tips - एप्पल साइडर विनेगर एसिडिक होता है जो छाले के बैक्टीरिया को खत्म करता है। छालों से राहत पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर से अपना मुंह धो लीजिए इससे आपको आराम मिलेगा। mouth ulcer,home remedies to treat mouth ulcer,mouth ulcer remedies,causes of mouth ulcer,Health,Health tips - छालों को ठीक करने के लिए नमक वाले पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। नमक छालों को ठीक करता है और बैक्टीरिया को मारता है। आप इसका इस्तेमाल माउथवॉश की तरह भी कर सकते हैं। mouth ulcer,home remedies to treat mouth ulcer,mouth ulcer remedies,causes of mouth ulcer,Health,Health tips - लहसुन एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसके सेहत को अनेक लाभ मिलते हैं लेकिन अगर आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन के साथ पानी पीते हैं तो इससे लहसुन के लाभ दोगुने हो जाते है। जो लोग रोज सुबह एक गिलास पानी के साथ लहसुन की कली खाते हैं, उनका पाचन हमेशा ठीक रहता है। इससे पाचन विकार भी दूर रहते हैं। लहसुन एंटी-बैक्टीरियल होता है, मुंह के छालों से राहत पाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करना बहुत लाभदायक साबित होगा। लहसुन के अंदर allicin नाम का एक पदार्थ पाया जाता है जो छालों को ठीक करता है। mouth ulcer,home remedies to treat mouth ulcer,mouth ulcer remedies,causes of mouth ulcer,Health,Health tips - पेट के इरिटेशन के वजह से भी मुंह में छाले हो जाते हैं। मुलेठी आयुर्वेदिक पदार्थ है जो पेट से टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकालता है। Glycyrrhizin और carbenoxolone नाम के पदार्थ सीने के जलन, एसिडिटी और पेट में खराबी को ठीक करते हैं।
mouth ulcer,home remedies to treat mouth ulcer,mouth ulcer remedies,causes of mouth ulcer,Health,Health tips - जिन लोगों के अंदर विटामिन सी की कमी होती है उनको मुंह के छाले ज्यादा होते हैं। संतरे का जूस विटामिन सी से भरा होता है जो मुंह के छालों को ठीक करता है। ताजा संतरे के जूस का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा। mouth ulcer,home remedies to treat mouth ulcer,mouth ulcer remedies,causes of mouth ulcer,Health,Health tips - एक केला गाय के दूध से बने दही सुबह खाने से भी छालों में आराम मिलता है। यदि हमेशा छाले परेशान करते हों तो टमाटर भरपूर खाएं। टमाटर का रस एक गिलास पानी में मिलाकर कुल्ले करने से छाले ठीक हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology