मौसम बदल रहा है और हमे इस मौसम के साथ अपने ड्रेस-अप को भी चेंज करना चाहिए। सर्दियों का मौसम आ गया है। सर्दियों का फैशन यानी जैकेट्स का फैशन। इस मौसम में फैशन का तड़का लगाने के लिए अपने वॉर्डरोब में स्टाइलिश जैकेट्स से आप स्टाइल स्टेटमेंट बयां कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में पहने जाने वाले आउटफिट्स हमें एक अलग ही स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देते है। ये ही एक ऐसा मौसम है जिसमे हम डिफरेंट जैकेट्स ट्राय कर के हर बार अलग दिख सकते है। जब सर्दी के तेवर काफी कड़े हो जाते हैं तो बचाव और स्टाइल के लिए हम अपनी जैकेट्स को याद करते हैं। मार्केट में फैशन के अनुसार वुलेन्स जैकेट्स के वैरायटी भी काफी अधिक होती है। लेकिन उनमें से कौनसा ज्याद डैशिंग रहेगा या आपकी स्टाइल बयां करेगा।आज हम आपके लिए लाए है ऐसे टिप्स जिससे इस सर्दियों में आप काफी अच्छे से पेश कर सके।
* ब्लैक ऑन ब्लैक :
क्लासिक ब्लैक जैकेट को यदि ब्लैक आउटफिट पर पहना जाए तो खास लुक देती है। हाल ही एक फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर अदिति राव हैदरी इस लुक में नजर आईं।
* ब्लैक कोट :
ब्लैक को एवरग्रीन कलर इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि अक्सर लोग विंटर सीज़न में इस कलर में नज़र आते हैं। स्ट्राइप्स हो या प्लेन ब्लैक का फैशन कभी आउट नहीं होता। फिल्मों के अलावा स्टॉर्स को एयरपोर्ट और फंक्शन्स में भी इस कलर में देखा जा सकता
* डेनिम जैकेट :
सिंपल, स्टाइलिश और रफ एंड टफ लुक के लिए डेनिम जैकेट से अच्छा क्या ऑप्शन हो सकता है। डेनिम में ब्लू, ब्लैक और ऑफ व्हाइट शेड्स आप ट्राइ कर सकते हैं। लड़कियां डेनिम जैकेट्स के साथ चेरी, ब्राउन, पिंक, ग्रीन आदि रंगों का कांबिनेशन ट्राइ कर सकती हैं।
* बॉम्बर जैकेट :
अगर आपने अब तक बॉम्बर जैकेट का नाम नहीं सुना है तो हम आपको इसी जैकेट के बारे में बताने जा रहे हैं। बॉम्बर जैकेट्स को हर कोई पसंद करता है। बॉम्बर जैकेट एक शार्ट जैकेट है। ये बहुत ही स्टाइलिश होती है और कफ्स में इसमें इलास्टिक लगा होता है। साथ ही इस जैकेट में आगे एक जिप होती है। ये आपके लिए कैसुअली परफेक्ट जैकेट है।
* शेल जैकेट :
सर्दियों के लिए परफेक्ट जैकेट है। यह आपको स्पोर्टी लुक देगी। ब्लू डेनिम जीन्स के साथ इसका कांबिनेशन बेहद स्मार्ट है।आप ट्रैवलिंग के दौरान बेझिझक होकर इसे ट्राइ करें।
![बॉलीवुड से चुराए अपने लिए विंटर जैकेट लुक winters jackets,fashion trends,trendy jackets]()
*
कॉटरॉय जैकेट्स : यह भी बेहतरीन ऑप्शन हैं। इनमें ऑफ व्हाइट, ब्राउन, चेरी, ब्लैक आदि कलर काफी हैं। आप इन्हें फॉर्मल ट्राउजर के साथ पहनकर सेमी फॉर्मल लुक दे सकते हैं।
* हुडेड जैकेट्स :
हुडेड स्लीवलेस जैकेट्स काम की भी हैं और नाम की भी। मस्त दिखती हैं ये। हुडेड स्वेटर जैकेट सभी को खूब पसंद आ रही हैं। दरअसल, इसमें स्वेटर को जैकेट के पैटर्न में डिजाइन किया जाता है और साथ में एक कैप भी होती है। कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स के बीच इनका खासा क्रेज है। इनके साथ लॉन्ग बूट भी कैरी किए जा सकते हैं।