न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैट मेकअप बन रहा लड़कियों की पहली पसंद, जानें इसके बारे में

बोल्ड और इम्पावर्ड लुक महिलाओं को शिमरी मेकअप के ऊपर इसे पसंद करने का एक और आधार देता है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 23 Apr 2020 6:02:50

मैट मेकअप बन रहा लड़कियों की पहली पसंद, जानें इसके बारे में

जब ब्यूटी ट्रेंड की बात आती है, तो मैट मेकअप लंबे समय से यूजर्स की पहली पसंद बना हुआ है। ब्यूटी ट्रेंड बदलते रहते हैं, लेकिन किसी भी मौके के लिए तैयार होने पर मैट मेकअप को सदाबहार के रूप में देखा जाता है। आज की मॉडर्न लड़कियां ऐसा मेकअप चाहती हैं जो उन्हें खूबसूरत भी दिखाए और चेहरे को लाइट वेट भी रखें। ऐसे में अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस के मेकअप टिप्स को फॉलो किया जाता है। बोल्ड और इम्पावर्ड लुक महिलाओं को शिमरी मेकअप के ऊपर इसे पसंद करने का एक और आधार देता है।

matte makeup,matte makeup  tips,make up tips,beauty tips,fashion tips,trendy make up

लुक को देता है एक बोल्ड और खूबसूरत फिनिश

ज्यादातर महिलाओं को मैट मेकअप क्यों पसंद होता है। मैट लुक मिनिमल मेकअप लुक के साथ स्किन को ग्लोइंग, फ्रेश और नैचुरल बनाने पर फोकस करता है। इस प्रकार, ये आपके लुक को एक बोल्ड और खूबसूरत फिनिश प्रदान करता है। जीरो शिमर के साथ और ऑयली स्किन वालों के लिए मैट मेकअप सूट सबसे अच्छा लगता है। फाउंडेशन से लेकर लिपस्टिक तक के इस मेकअप के लिए मेकअप उत्पादों की एक पूरी रेंज है। नैचुरल और शानदार लुक बनाने के लिए मैट मेकअप चेहरे पर कंटूरिंग होता है। इनर आई कॉर्नर पर लगाया गया एक अलग शेड भी चलन में है।

matte makeup,matte makeup  tips,make up tips,beauty tips,fashion tips,trendy make up

नहीं है ड्राई मेकअप

बता दें कि लोग अक्सर मैट मेकअप को ड्राई मेकअप के रूप में मानते हैं, जो आपकी त्वचा को काफी खुष्क दिखाता है, लेकिन यह वास्तव में मैट फिनिश के बारे में है। जिसका उद्देश्य त्वचा की सभी खामियों को कवर करना है और त्वचा को स्पष्ट और नैचुरल दिखाना है। ऐसे उत्पाद उपलब्ध हैं जो सुपर हाइड्रेटिंग हैं और शाइन-फ्री फिनिश प्रदान करते हैं। ऐसे उत्पादों को विशेष रूप से ड्राई स्किन वाले लोगों द्वारा चुना जाता है। ऑयली स्किन वाले लोगों को मैट मेकअप बेहद पसंद आता है। मैट फ़ाउंडेशन को लगाने से उन्हें पूरा दिन आयल-फ्री लुक मिलता है।

40 प्लस महिलाओं के लिए एक बढ़िया विकल्प

यह न केवल बोल्ड लुक देता है, बल्कि शिमरी या डेवी की तुलना में लंबे समय तक चलने वाला है। यह ऑयली स्किन के लिए आदर्श है और झुर्रियों से भी ध्यान हटाता है। इसलिए, यह 40 के दशक में पहुंच चुकी महिलाओं के लिए एक बढ़िया विकल्प है। शाइन-फ्री लुक भी नए शेड को आजमाने का एक महीन तरीका है।

matte makeup,matte makeup  tips,make up tips,beauty tips,fashion tips,trendy make up

मैट मेकअप उत्पादों का विस्तार

मैट मेकअप उत्पादों का विस्तार बहुत सारी मेकअप रेंज को कवर करने के लिए किया जाता है। फाउंडेशन, ब्लश, आई शैडो, लिप कलर या नेल कलर हो, मैट मेकअप पूरे मेकअप इंडस्ट्री पर अपना प्रभाव जमा चुका है। मैट हाइलाइटर की भी काफी अधिक मांग है क्योंकि यह शानदार प्रभाव प्रदान करता है जिससे चेहरे के नैन-नक्श और फीचर्स काफी शार्पर दिखते हैं। इसलिए इस नए मेकअप ट्रेंड को अपनाएं और अपनी सुंदरता को निखारें।

बॉलीवुड एक्ट्रैस की पहली पसंद

मैट मेकअप की शुरुआत बॉलीवुड एक्ट्रैसिस द्वारा की गई थी जो अब ट्रेंड बन चुका है। यह बोल्ड लुक देने के साथ-साथ शिमरी या डेवी के मुकाबले लंबे समय तक चलने वाला है। एक इंवेट में दीपिका पादुकोण ने गाउन के साथ मैट मेकअप करके दर्शकों का दिल जीत लिया था। दीपिका के अलावा आलिया भी अपनी फिल्म की प्रमोशन के वक्त मैट मेकअप में ही नजर आती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत