न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट का ऐसा रिकॉर्ड जहां सभी खिलाडियों को मिला 'मेन ऑफ़ द मैच'

क्या आपको पता है कि क्रिकेट के इतिहास में ऐसे भी मैच हुए हैं, जिसमें एक या दो नहीं, बल्कि पूरी टीम को 'मेन ऑफ़ द मैच' के खिताब से नवाजा गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Nov 2017 6:18:13

क्रिकेट का ऐसा रिकॉर्ड जहां सभी खिलाडियों को मिला 'मेन ऑफ़ द मैच'

क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसलिए इस खेल को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इस खेल में अंत तक कुछ भी कह पाना नामुमकिन हो जाता है। आखिरी गेंद में क्या हो जाए, ये कोई भी नही जानता। और इसी क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिसे देखने के बाद आप इस बात से पूरी तरह सहमत हो जाएंगे। जिन लोगों को क्रिकेट के इतिहास को लेकर जानकारी है, उन्हें ये पता होगा कि एक ही टीम के या विपक्षी टीम के दो खिलाडिय़ों को मैन ऑफ द मैच मिलना कई मैचों में हुआ है। लेकिन क्या आपको पता है कि क्रिकेट के इतिहास में ऐसे भी मैच हुए हैं, जिसमें एक या दो नहीं, बल्कि पूरी टीम को 'मेन ऑफ़ द मैच' के खिताब से नवाजा गया है।

*1996 में न्यूज़ीलैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले गए इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने बेहद धीमी पिच पर खराब शुरुआत करते हुए जल्दी जल्दी तीन विकेट गंवा दिए थे और बल्लेबाज़ी के लिए मुश्किल पिच पर न्यूज़ीलैंड केवल 158 पर ढेर हो गया। माना जा रहा था कि वेस्टइंडीज़ इस मुकाबले को आराम से जीत लेगा लेकिन न्यूज़ीलैंड ने शानदार गेंदबाज़ी और फील्डिंग करते हुए यह मुकाबला 4रनों से जीत लिया था। लेकिन सबसे रोमांचक पल तो मैच खत्म होने के बाद आया जब रेफरी बासिल बुचर ने न्यूज़ीलैंड के इस शानदार टीम प्रदर्शन को सराहते हुए पूरी टीम को ही मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया था।

world records,cricket matches,man of the match,facts

* इसी तरह का एक और वाकया हुआ था 18 जनवरी 1999 को। ये ऐतिहासिक मैच साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचुरियन में खेला गया था। मैच में साउथ अफ्रीका ने 351 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच को जीतने वाले हर खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था। तब साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान हैन्सी क्रोनिए थे। उन्होंने कहा था कि ये पूरी टीम के योगदान से मिली जीत है, इसलिए सभी को ये अवॉर्ड मिलना चाहिए। 5 टेस्ट मैचों की ये सीरीज का ये आखिरी मैच था। सीरीज साउथ अफ्रीका ने 5-0 से जीती थी।मैच रेफरी डेनिस लिंडसे ने शायद दक्षिण अफ्रीकी टीम के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को देखते हुए ही ये फैसला किया था। हालांकि पूरी टीम को मैन ऑफ द मैच के कारणों का आज भी सही सही पता नहीं चला है, लेकिन माना जाता है कि रेफरी डेनिस लिंडसे 70 और 80 के दशक में वेस्टइंडीज़ क्रिकेट के कायल थे और अपने ज़माने की इस महान टीम का यूं शर्मनाक तरीके से सफाया कर देना आम बात नहीं थी। द।अफ्रीकी टीम का ये साहसिक प्रयास ही शायद रेफरी के अजीबोगरीब फैसले की वजह बना, जो क्रिकेट के बेहद दुर्लभ रिकॉर्डों में शुमार है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर