न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिग्‍गज सिंगर SP Balasubrahmanyam का कोरोना से निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस

बॉलिवुड के दिग्‍गज सिंगर एसपी बाला सुब्रमण्यम का शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर निधन हो गया है। वो चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में पिछले कई दिनों से कोविड-19 के इलाज के लिए भर्ती थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Sep 2020 2:13:55

दिग्‍गज सिंगर SP Balasubrahmanyam का कोरोना से निधन,  चेन्नई में ली अंतिम सांस

बॉलिवुड के दिग्‍गज सिंगर एसपी बाला सुब्रमण्यम (SP Balasubrahmanyam) का शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर निधन हो गया है। वो चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में पिछले कई दिनों से कोविड-19 के इलाज के लिए भर्ती थे। गुरुवार को उनकी तबीयत काफ़ी बिगड़ गयी थी और उन्हें लाइफ़ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था। एसपी के निधन से भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी है और उन्हें याद करके श्रद्धांजलि दी जा रही हैं। बीते 5 अगस्त को उनके अस्पताल में ऐडमिट होने की खबर आई थी। उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया था कि उनको खास लक्षण नहीं हैं। फ़िल्म इंडस्ट्री में मुख्य रूप से सलमान ख़ान की आवाज़ के तौर पर जाने जाते थे। नब्बे के दौर में उन्होंने सलमान के लिए कई हिट गाने गाये थे।

सलमान की आवाज के रूप में जाने जाते थे बाला

बाला सुब्रमण्यम को सलमान खान की आवाज के रूप में भी जाना जाता था। उन्होंने सलमान के कई हिट गाने गाए हैं। गुरुवार को उनकी हालत गंभीर होने की खबर के बाद सलमान खान ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की थी। सलमान ने ट्वीट किया था, बाला सुब्रमण्यम सर, आप जल्द ठीक हों इसके लिए दिल की गहराइयों से पूरी ताकत और दुआएं देता हूं। आपने जो भी गाना मेरे लिए गाया उसे खास बनाने के लिए धन्यवाद, आपका दिल दीवाना हीरो प्रेम, लव यू सर।

वीडियो में कहा था- जल्द ठीक होकर लौटेंगे

एसपी बाला सुब्रमण्यम जब कोरोना से संक्रमित हुए थे तो उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। इसमें बताया था कि उन्हें खास दिक्कत नहीं है लेकिन परिवार के कहने पर ऐडमिट हो रहे हैं। उन्होंने फैन्स से कहा था कि चिंता न करें वह जल्द ठीक होकर लौटेंगे। इसके बाद उनकी हालात लगातार बिगड़ती गई। वहीं 14 सितंबर को उनके बेटे की तरफ से अपडेट था कि उनकी हालत में सुधार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव