क्रिकेट और खेल जगत की हस्तियों ने ट्विटर के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शादी की बधाइयां दी हैं। विराट और अनुष्का सोमवार को इटली में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए।
दोनों ने ट्वीट कर अपनी शादी की खबर साझा की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की शादी की तस्वीरें वायरल हो गईं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विराट और अनुष्का को शादी की बधाई देते हुए ट्वीट किया, "इस सुंदर जोड़ी को तहे दिल से बधाई। दोनों को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।"
Heartiest congratulations to this lovely pair. Wishing the couple a very happy married life. https://t.co/d1gd5vCkiw
— BCCI (@BCCI) December 11, 2017
क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह ने भी ट्वीट कर कहा, "जुग-जुग जीवे एह सोहनी जोड़ी। विराट और अनुष्का को रब हमेशा खुश रखें।"
Jug jug jeeve eh sohni Jodi ..@imVkohli @AnushkaSharma rab hamesha khush rakhe🤝❤️❤️ pic.twitter.com/Xnb3APjpTa
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh)Happy married life both of you @imVkohli and @AnushkaSharma have a wonderful life ahead may god bless u both with lots of happiness
— Umesh Yaadav (@y_umesh) December 11, 2017














