न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं एक अभिनेत्री के रूप में असफल रही हूं : ट्विंकल

पूर्व अभिनेत्री, लेखिका और फिल्म निर्माता ट्विंकल खन्ना ने खुद को 'अभिनेत्री के रूप में उल्लेखनीय रूप से असफल' बताते हुए कहा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Dec 2017 12:21:13

मैं एक अभिनेत्री के रूप में असफल रही हूं : ट्विंकल

पूर्व अभिनेत्री, लेखिका और फिल्म निर्माता ट्विंकल खन्ना ने खुद को 'अभिनेत्री के रूप में उल्लेखनीय रूप से असफल' बताते हुए कहा कि अगर आप अपनी सफलता को सिर पर नहीं चढ़ाते हैं और इसे जरूरत से ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो असफलता मिलने पर उसका सामना करना काफी आसान हो जाता है। ट्विंकल ने अपने अभिनय करियर में खास सफलता हासिल नहीं की लेकिन 'मिसेज फनीबोंस' से उन्होंने खुद को बतौर लेखिका स्थापित किया।

सफलताओं व असफताओं पर बात करते हुए ट्विंकल ने अपनी मां डिंपल कपाड़िया के साथ जुड़ी बचपन की यादें ताजा करते हुए कहा, "मैं एक दिन जब अपने परीक्षा परिणामों के साथ अपनी मां के पास गई और कहा देखिए मैंने गणित में 97 अंक हासिल किए हैं तो उन्होंने कहा कि वह मेरे वजन के साथ मेल खा रहे हैं।"

अपने जीवन से जुड़ें किस्सों को सुनाते हुए ट्विंकल ने कहा कि उन्होंने अपनी मां से कहा था, 'ऐसी मां होने का क्या मतलब है।'

उन्होंने कहा, "लेकिन, साल बीतने के साथ मैंने पाया कि उनकी मेरी परवरिश के दौरान इस अजीब विचारधारा अपनाने के पीछे का क्या कारण था। वह यह था कि अगर आप अपनी सफलता बहुत गंभीरता से नहीं लेते हैं तो आपके लिए असफलता को झटक देना आसान हो जाता है।"

ट्विंकल ने कहा, "जब मैंने 12वीं पूरी की तो मैं चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती थी। लेकिन, मेरे माता-पिता दोनों ही मनोरंजन के क्षेत्र में थे और वे चाहते थे कि मैं उनके नक्शे-कदम का पालन करूं और मैंने वही किया। लेकिन 8 साल बाद मैं इस निष्कर्ष पर पहुंची कि मैं एक अभिनेत्री के रूप में असफल रही हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "यह हालांकि थोड़ा निराशाजनक था। लेकिन मैं टूटी नहीं। मैं आगे बढ़ी और आज मैं यहां हूं।"

ट्विंकल गुरुवार को सर्फ एक्सेल के हालिया अभियान 'हार को हराओ' की पैनल चर्चा में पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सौरव गांगुली, बैडमिंटन कोच पी. गोपीचंद सहित कई शख्सियतों संग शामिल हुईं थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर