न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: मशहूर टीवी शो 'तारा' के 'सबसे संस्‍कारी एक्‍टर' ने मेरा रेप किया, लेखिका विनता नंदा ने दर्द किया बयां

टेलीविजन लेखिका, निर्देशक और निर्माता विनता नंदा ने अपने मशहूर टीवी शो 'तारा' के लीड एक्‍टर पर रेप और यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Oct 2018 8:09:20

#MeToo: मशहूर टीवी शो 'तारा' के 'सबसे संस्‍कारी एक्‍टर' ने मेरा रेप किया, लेखिका विनता नंदा ने दर्द किया बयां

टेलीविजन लेखिका, निर्देशक और निर्माता विनता नंदा ने अपने मशहूर टीवी शो 'तारा' के लीड एक्‍टर पर रेप और यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये बताई है। उन्होंने लिखा कि आरोपी एक्‍टर शराब के नशे में शो के सेट पर आता और एक्‍ट्रेस के साथ बुरा बर्ताव करता। वह एक्‍टर उनका दोस्‍त था और उस समय का बड़ा स्‍टार भी था। एक्‍ट्रेस ने जब शिकायत की तो हमने उसे एक मौका दिया। लेकिन उसकी हरकतें नहीं रूकी और एक रोज उसने शराब के नशे में सेट पर एक्‍ट्रेस से दुर्व्‍यवहार किया। एक्‍ट्रेस ने उसे थप्‍पड़ मार दिया। इसके बाद उस एक्‍टर को शो से हटा दिया गया।

नंदा ने हालांकि उस एक्‍टर का नाम नहीं लिखा है लेकिन उसकी पहचान की तरफ इशारा करते हुए 'संस्‍कारी' शब्‍द का इस्‍तेमाल किया। इससे लगता है कि उनका आरोप एक्‍टर आलोक नाथ पर है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने आलोक नाथ को घेरना शुरू कर दिया।

vinta nanda,alok nath,sexual harassment,metoo,rape

दर्द से बेड से नहीं उठ सकी

विनता ने लगभग 20 साल पुरानी घटना शेयर करते हुए लिखा- ये 20 साल पुरानी घटना है। इस एक्टर की वाइफ मेरी बेस्ट फ्रेंड थी। एक दिन वह शहर से बाहर थीं तो उसने मुझे घर में पार्टी के लिए इनवाइट किया। हमारे लिए ये नॉर्मल बात थी। हमारे थिएटर ग्रुप के सभी दोस्त पार्टी में मिलते रहते थे। पार्टी में मेरी ड्रिंक में कुछ मिलाया गया था। रात लगभग दो बजे जब हमने घर छोड़ा तो मुझे अजीब सा लगा। मैं अपनी घर की तरफ निकल गई।

विनता लिखती हैं- मुझसे किसी ने ड्रॉप के लिए नहीं पूछा। सड़क खाली थी और मेरे घर भी काफी दूर था। तभी इस एक्टर ने गाड़ी रोकी और मुझे घर छोड़ने का ऑफर दिया। मैं इन्हे जानती थी इस वजह से उनकी कार में बैठ गई। मुझे याद है कि मेरे मुंह पर जबरदस्ती और शराब डाली गई थी और मेरा लगातार शोषण हो रहा था।

विनता अपनी पोस्ट में लिखती हैं- अगले दिन जब मैं उठी तो मुझे काफी दर्द हो रहा था। मेरा न सिर्फ रेप हुआ था बल्कि मेरे ही घर में मेरे साथ काफी बर्बरता हुई थी। मैं अपने बेड से उठ नहीं सकी। मैंने इसके बारे में अपने दोस्तों को बताया लेकिन, सभी ने मुझे इस हादसे को भूलकर आगे बढ़ने की सलाह दी।

विनता के मुताबिक- इसके बाद मेरी कंपनी बंद हो गई लेकिन मुझे एक चैनल के सीरयल को लिखने और डायरेक्ट करने का मौका मिला। लेकिन उस एक्टर ने ऐसा माहौल बना दिया मैंने सीरियल के प्रोड्यूसर से कहा कि मुझे डायरेक्टर नहीं बनना है। मैं इस शख्स के आस-पास नहीं रहना चाहती थी।

इतने साल बाद इस घटना के बारे में लिखने पर उन्‍होंने कहा, 'अब मैं यह इसलिए कह रही हूं ताकि कोई और लड़की सच कहने से न डरें।' विनता कहती हैं- मेरे जिंदगी के 10 साल सदमे में गुजरे। मैंने इस पल का पिछले 19 साल से इंतजार किया है। आप भी खुद को मत रोके ये बदलाव का वक्त है। विडंबना है कि ये शख्स एक बेहतरीन एक्टर और बॉलीवुड और टीवी का सबसे संस्कारी व्यक्ति है।

बता दें कि #metoo कैंपेन के तहत मीडिया और मनोरंजन जगत के बड़े नामों पर बुरे बर्ताव और यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इनमें विकास बहल, नाना पाटेकर, रजत कपूर, चेतन भगत जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक