न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर-घर की' फेम टीवी एक्टर समीर शर्मा ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

सास भी कभी बहू थी और कहानी घर-घर की सीरियल से मशहूर टीवी इंडस्ट्री के एक्टर और मॉडल समीर शर्मा ने खुदकुशी कर ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Aug 2020 1:21:50

'सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर-घर की' फेम टीवी एक्टर समीर शर्मा ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

सास भी कभी बहू थी और कहानी घर-घर की सीरियल से मशहूर टीवी इंडस्ट्री के एक्टर और मॉडल समीर शर्मा ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या की है। 44 वर्षीय समीर शर्मा ने मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी। पुलिस के मुताबिक एक्टर ने खुदकुशी 2-3 दिन पहले की होगी। क्योंकि जब पुलिस फ्लैट के अंदर पहुंची तो बॉडी डिकंपोज होना शुरू हो चुकी थी।

समीर शर्मा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में काम कर चुके हैं। मलाड पुलिस ने ADR दर्ज की है। मलाड पुलिस के मुताबिक, समीर ने इसी साल फरवरी में अपार्टमेंट किराए पर लिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए कारण स्पष्ट नहीं है। बुधवार रात को नाइट ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने उनके शव को देखा और सोसायटी लोगों के लोगों को खबर की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे घर का सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। वे फाइनेंसिंल एंगल को भी खंगाल रही है। मलाड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जॉर्ज फर्नांडीज ने कहा, 'अभी एक्सीडेंटल मौत का मामला दर्ज किया गया है और डेड बॉडी को जांच के लिए भेज दिया गया है।'

समीर को सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी थी और उनका लंबे समय तक इलाज भी चला था। बाद में वे ठीक होकर एक्टिंग करने लगे थे। वह इस समय स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा थे। उन्होंने शो में कुहू के पिता की भूमिका में नजर आए थे। इन दिनों वे सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में सौर्या माहेश्वरी का रोल प्ले कर रहे थे।

कौन थे समीर शर्मा?

समीर शर्मा ने टीवी के कई शोज में काम किया था। वे क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अलावा कहानी घर घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत हुई सबसे पराई, 2612, दिल क्या चाहता है, वीरानगली, वो रहने वाली महलों की, आयुष्मान भव, इस प्यार को क्या नाम दूं? एक बार फिर, भूतू में नजर आए थे। इन दिनों वे सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में शौर्या महेश्वरी का रोल प्ले कर रहे थे।

समीर की डेब्यू फिल्म हंसी तो फंसी थी। वे मूवी इत्तेफाक में भी नजर आए थे। समीर ने कई एड्स और मॉडलिंग असाइनमेंट में काम किया था। वे दिल्ली के रहने वाले थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बैंगलोर शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने वहां एड एजेंसी में काम किया था। फिर वे मुंबई में एक्टिंग का सपना लेकर आए और वो सपना पूरा भी हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका