न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हुनर हो तो गॉडफादर की जरूरत नहीं, आजकल सिर्फ टैलेंट बिकता है: सलमान अली

अक्सर कहा जाता है कि मनोरंजन की दुनिया में उन्हीं लोगों को आगे बढऩे का मौका मिलता है, जिनका कोई गॉडफादर होता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 08 Jun 2019 6:14:18

हुनर हो तो गॉडफादर की जरूरत नहीं, आजकल सिर्फ टैलेंट बिकता है: सलमान अली

दिल को छू लेने वाली अपनी आवाज के दम पर हरियाणा के एक छोटे से कस्बे मेवात से लंबा सफर तय करते हुए इंडियन आइडल 10 के विनर बनने वाले सलमान अली का मानना है कि जिसमें हुनर हो, उसे किसी गॉडफादर की जरूरत नहीं होती और आज के समय में सिर्फ टैलेंट बिकता है। सलमान अली अब सोनी टीवी के नए सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर’ में कैप्टन यानि शो के प्रतिभागी बच्चों के मेंटर की भूमिका निभाने जा रहे हैं। कभी खुद रियलिटी शोज के लिए ऑडिशन की कतार में लगे सलमान अब इस शो के कंटेस्टेंट्स का मार्गदर्शन करेंगे। यह शो 29 जून से हर शनिवार और रविवार को प्रसारित होगा।

आज के समय में सिर्फ टैलेंट बिकता है

अक्सर कहा जाता है कि मनोरंजन की दुनिया में उन्हीं लोगों को आगे बढऩे का मौका मिलता है, जिनका कोई गॉडफादर होता है। इस बारे में उनका क्या ख्याल है, यह पूछने पर सलमान ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि यहां वही सफल होता है जिसका कोई गॉडफादर होता है। व्यक्ति के अंदर टैलेंट होना बहुत जरूरी है। उसका बैकग्राउंड कैसा है यह मायने नहीं रखता, मायने सिर्फ यह रखता है कि व्यक्ति के अंदर टैलेंट हो, अगर उसमें टैलेंट है, तो कामयाबी उसके कदम जरूर चूमेगी। यहां सिर्फ टैलेंट देखा जाता है और कुछ नहीं, यह नहीं देखा जाता कि उसके खानदान में कौन कितना बड़ा कलाकार है। यह मायने नहीं रखता। आज के समय में सिर्फ टैलेंट बिकता है। आज सलमान अली अपने हुनर के बल पर भीड़ से अलग अपना एक नाम बना चुके हैं। इंडियन आइडल 10 के विनर का खिताब हासिल करने से पहले वह कई अन्य रियलिटी शोज में भी रनर अप रह चुके हैं।

salman ali,indian idol 10,tv reality show,reality singing show,tv news

‘सुई धागा’ से बॉलीवुड में कर चुके हैं शुरूआत

मशहूर गायक नुसरत फतेह अली खान को अपना आइडल मानने वाले सलमान को यूं तो हर शैली में गाने की महारत हासिल है, लेकिन उनकी पसंदीदा शैली सूफी गायन है और उनका अगला मुकाम बॉलीवुड सिंगिग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना है, जिसकी शुरुआत वह फिल्म ‘सुई धागा’ के गाने ‘सब बढिय़ा है’ से कर चुके हैं। इसके अलावा वह सोनी के शो ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ के लिए टाइटल सॉन्ग भी गा चुके हैं और ‘विघ्नहर्ता गणेश’ के लिए भी अपनी आवाज दे चुके हैं।
बिना किसी सहारे के और एक छोटे से गांव से मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रख चुके सलमान ने क्या कभी सोचा था कि वह यह मुकाम हासिल कर पाएंगे, यह पूछने पर उन्होंने कहा, ‘मैंने इस बारे में कुछ नहीं सोचा था कि मुझे यहां पहुंचना है या वहां जाना है, मैंने बस यही सोचा था कि मुझे अच्छा गाना है और दिल से गाना है और मुझे जिंदगी में हर कदम दर कदम एक सरप्राइज मिलता जा रहा है।’

salman ali,indian idol 10,tv reality show,reality singing show,tv news

दिल से गाना है और लोगों का दिल जीतना है

एक मेंटर के रूप में अपनी नई भूमिका को लेकर खास तैयारी के बारे में उन्होंने कहा, ‘जिन बच्चों को हम इस शो के लिए चुन कर लाए हैं, वे सभी इतना अच्छा गा रहे हैं कि हमें लगने लगा है कि हमें अभी और बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।’ नए कलाकारों को क्या सलाह देना चाहेंगे, इस पर सलमान कहा, ‘मैं बस यही कहना चाहूंगा कि जो भी बच्चे या प्रतियोगी किसी भी सिंगिग शो में आएं या रियलिटी शो में आएं वे जब भी गाएं यह सोचकर न गाएं कि मुझे प्रतियोगिता जीतनी है, वे बस यही सोचकर गाएं कि मुझे दिल से गाना है और प्रतियोगिता नहीं, लोगों का दिल जीतना है।’

रियलिटी शो से मिलता है प्लेटफॉर्म

नए कलाकारों को आगे बढ़ाने में रिएलिटी शोज की कितनी भूमिका है, क्या वह मानते हैं कि रियलिटी शोज बच्चों को, बड़ों को और जो भी नए कलाकार हैं, उन सभी को एक प्लेटफॉर्म देते हैं, इस सवाल पर सलमान ने कहा, ‘बिल्कुल, आज सलमान जो भी है वो रियलिटी शो की वजह से है। आज मुझे जो भी पहचान मिली है रियलिटी शोज से मिली है। इससे लोगों को एक खास पहचान मिलती है और भी बहुत कुछ मिलता है।’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो