न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडियन आइडल: नेहा कक्कड़ को जबरदस्ती गले लगाया इस कंटेस्टेंट ने, फिर किया किस, अनु मालिक को आया ...

हाल ही में जब एक शख्स ऑडिशन देने पहुंचा तो उसने जबरन नेहा कक्कड़ को Kiss कर लिया। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक कंटेस्टेंट जज नेहा कक्कड़ को किस करते नजर आ रहा है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Oct 2019 7:32:42

इंडियन आइडल: नेहा कक्कड़ को जबरदस्ती गले लगाया इस कंटेस्टेंट ने, फिर किया किस, अनु मालिक को आया ...

रियलिटी शो 'इंडियन आइडल Indian Idol' सीजन 11 शुरू होने वाला है और इस समय कंटेस्टेंट्स के ऑडिशन चल रहे है। देशभर के लोग अपने सपने को पूरा करने के लिए इस शो के मंच पर ऑडिशन देने आ रहे है। बता दे, इस शो को स बार नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar), विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) और अनु मलिक (Anu Malik) जज कर रहे हैं जबकि आदित्य नारायण होस्ट करेंगे। हाल ही में जब एक शख्स ऑडिशन देने पहुंचा तो उसने जबरन नेहा कक्कड़ को Kiss कर लिया। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक कंटेस्टेंट जज नेहा कक्कड़ को किस करते नजर आ रहा है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में कई सारे कंटेस्टेंट के ऑडिशन की झलकियां हैं। ये सभी वो प्रतियोगी हैं जिनकी परफॉर्मेस से जजेस काफी खुश हुए। वीडियो के आखिरी हिस्से में एक कंटेस्टेंट खूब सारे गिफ्ट्स लेकर स्टेज पर पहुंचता है। वो एक-एक करके सारे गिफ्ट्स नेहा का देता है। गिफ्ट्स लेने के बाद नेहा उसे हग करती हैं लेकिन तभी कंटेस्टेंट मौका पाकर उनके गाल पर किस कर लेता है। इसके बाद नेहा अपना चेहरा छिपाकर वहां से दूर चली जाती दिखती हैं। शो के होस्ट आदित्य नारायण उसे रोकने की कोशिश भी करते हैं। कंटेस्टेंट का नेहा को जबरदस्ती पकड़कर किस करने का वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद शो के दूसरे जज विशाल और अनु मलिक का क्या रिएक्शन होता है ये देखने वाली बात होगी। नेहा इस पर क्या एक्शन लेती हैं, ये अभी सामने नहीं आया है।

indian idol show,neha kakkar,contestant kiss on neha kakkar,tv news,tv reality show,anu malik,vishal dadlani,kiss,entertainment

कंटेस्टेंट्स ने बताई अपनी जर्नी?

वीडियो में कई कंटेस्टेंट परफॉर्म देते नजर आ रहे हैं। एक कंटेस्टेंट ने बताया कि वह अपने सपने को पूरा करने के लिए घर से भागकर आया है। उन्होंने बताया कि मैंने आज तक अपने पैरेंट्स को नहीं बताया है कि मैं क्या काम करता हूं। वहीं शो में एक और कंटेस्टेंट ने शिरकत की, जो 14 साल की उम्र में 15 हजार गाने गा चुका है। इसी तरह अन्य कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी जर्नी के बारे में बताया।

आपको बता दें, 'इंडियन आइडल'11 के ऑडिशन के दौरान नेहा कक्कड़ एक कंटेस्टेंट को गाता देखकर फूट फूटकर रोने लगी थीं। इसके पीछे की वजह कंटेस्टेंट की आपबीती है। ऑडिशन राउंड में कंटेस्टेंट अविनाश को देखकर नेहा पूछती हैं कि 'आपके चेहरे पर निशान हैं, क्या कोई एक्सीडेंट हुआ था?' इस पर अविनाश बताते हैं कि 'मेरा चेहरा जल गया था। ये आग मैंने खुद लगाई थी। मैं देख नहीं सकता। इन सबसे परेशान होकर मैंने खुद को आग लगा ली।' शो में अविनाश ने गायक राहत फतेह अली खान का गाना 'तू ना जाने आस-पास है खुदा' गाया। अविनाश का गाना सुनकर नेहा कक्कड़ फूट-फूटकर रोती हैं। अविनाश का गाना खत्म होने के बाद विशाल कहते हैं कि 'आज आपके जरिए इस गाने का मतलब मुझे समझ आ रहा है। इसके लिए मैं आपका शुक्रिया कहता हूं।' वहीं नेहा कक्कड़ कहती हैं कि 'वो कितनी मुश्किल घड़ी होगी जब आपने खुद को जलाने के बारे में सोचा होगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका