न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss 14 Contestants List / बिग बॉस 14' का शानादार आगाज, सलमान खान लेकर आए ये 11 प्रतिभागी, पूरी लिस्ट

3 अक्टूबर यानि शनिवार को बिग बॉस 14 की धमाकेदार शुरुआत हो गई। फैन्स के लंबे इंतजार के बीच ठीक शनिवार को 9 बजे सलमान खान ने 'बिग बॉस' का हथोड़ा मार 14वें सीजन का शानदार आगाज किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 04 Oct 2020 10:07:31

Bigg Boss 14 Contestants List / बिग बॉस 14' का शानादार आगाज, सलमान खान लेकर आए ये 11 प्रतिभागी, पूरी लिस्ट

3 अक्टूबर यानि शनिवार को बिग बॉस 14 की धमाकेदार शुरुआत हो गई। फैन्स के लंबे इंतजार के बीच ठीक शनिवार को 9 बजे सलमान खान ने 'बिग बॉस' का हथोड़ा मार 14वें सीजन का शानदार आगाज किया। 'बिग बॉस 14' में शामिल होने वाले सभी सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स 14 दिनों तक क्वॉरंटीन रह चुके हैं और उनका तीन-तीन बार कोरोना टेस्ट भी हुआ है। 9:10 बजे सलमान ने मंच पर सबसे पहले 'बिग बॉस' के पुराने कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान को बुलाया। इस बार घर में आने वाले हर कंटेस्‍टेंट को TBC स्‍टेटस, यानी टू बी कन्‍फर्म्‍ड स्‍टेटस मिलेगा। 14 दिनों तक हर कंटेस्‍टेंट पर सीनियर मेंबर्स यानी सिद्धार्थ, गौहर और हिना की नजर रहेगी। इन 14 दिनों में जो इन्हें रिझाने में कामयाब रहेगा, वही शो के लिए कंफर्म होगा। फैंस लंबे समय से इस बात की चर्चा कर रहे थे कि कौन-कौन बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाला है। ग्रैंड प्रीमियर के दिन यह साफ हो गया कि शुरुआती दिनों में कौन-कौन प्रतिभागी घर के अंदर जाने वाले हैं।

Salman Khan,bigg boss 14,bigg boss 14 contestant,salman khan show,bigg boss 14 news,etertainment,tv gossips

एजाज ख़ान

बिग बॉस में दाखिल हो चुके एक्टर एजाज ख़ान काफी काम कर चुके हैं। वह कई कुछ ना कहो और मैंने दिल तुझको दिया जैसे फ़िल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा टीवी की दुनिया में कई फेमस किरदार निभाया है। पहले कंटेस्टेंट्स के तौर पर एजाज खान की एंट्री हुई और उन्हें निकनेम या कह लीजिए कि कोड नेम दिया गया गब्बर। गब्बर दरअसल एजाज का निकनेम भी है। उनके घरवाले उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं।

Salman Khan,bigg boss 14,bigg boss 14 contestant,salman khan show,bigg boss 14 news,etertainment,tv gossips

निक्की तम्बोली

साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में इस बार निक्की तम्बोली ने बिग बॉस के घर में दस्तक दी है। कंचना 3 जैसी फ़िल्मों का हिस्सा रही निक्की के लिए बिग बॉस हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के दरवाजे खोल सकता है। दूसरे सदस्‍य के रूप में निक्‍की तंबोली की ने जोरदार एंट्री की। साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की ऐक्‍ट्रेस निक्‍की तंबोली बोली ने एंट्री करते ही बता दिया कि वह लड़कों के दिलों से खेलने और उन्हें तोड़ने वाली हैं। स्टेज पर निक्की ने सलमान खान के साथ खूब फ्लर्ट भी किया। इतना ही नहीं, निक्की तंबोली ने एजाज खान संग भी फ्लर्ट करने की कोशिश की। सलमान भी निक्की के बबली नेचर के फैन हो गए। उन्होंने फिर निक्की से कहा कि उनके पास हर मर्ज की दवा है। तो क्या वह एजाज के एक मर्ज का इलाज कर सकती हैं? एजाज को टच से प्रॉब्लम है। यह सुनते ही निक्की कहती हैं कि उसके पास इसका इलाज है और बस फिर वह एजाज के साथ 'टच मी टच मी' गाने पर डांस करने लगती हैं।

Salman Khan,bigg boss 14,bigg boss 14 contestant,salman khan show,bigg boss 14 news,etertainment,tv gossips

अभिनव शुक्ला

सीरियल छोटी बहू और सिलसिला बदलते रिश्तों का हिस्सा रह चुके अभिनव शुक्ला ने पत्नी संग बिग बॉस के घर में एंट्री मारी है। चर्चा यह है कि दोनों पति-पत्नि ने शो में एंट्री के लिए एक मोटी रकम हासिल की है।

रुबिना दिलैक

इस बार शो में एक शादी-शुदा जोड़ी को भी एंट्री मिली है। इस जोड़ी का नाम है अभिनव- रुबिना। रुबिना को ज़ी टीवी के शो 'छोटी बहू' से पहली बार फेम मिली। हाल में वह वह सीरियल शक्ति- अस्तिव के एहसास की में ट्रांसजेडर किरदार को लेकर चर्चा में रही। रुबिना भी बीबी टॉक्स में दम नहीं दिखा सकी है। फिलहाल घर से बाहर ही हैं।

शो में दोनों ने एक साथ एंट्री की। सलमान ने दोनों से कुछ सवाल-जवाब किए और फिर उन्हें दो मिनट तक किस करने का टास्क दिया और उन्होंने वह पूरा किया। लेकिन स्पेशल ऑडियंस ने अभिनव शुक्ला को घर के अंदर जाने के लिए सिलेक्ट किया तो वहीं रुबीना को रिजेक्ट कर दिया।

Salman Khan,bigg boss 14,bigg boss 14 contestant,salman khan show,bigg boss 14 news,etertainment,tv gossips

जास्मिन भसीन

टीवी की दुनिया से एक और एक्ट्रेस को बिग बॉस के घर में जगह मिली है। नाम है जास्मिन भसीन। तमिल फ़िल्म से करियर शुरू करने वाली जास्मिन 'टशन-ए- इश्क' और 'दिल से दिल तक' जैसे शोज़ में नज़र आ चुकी हैं। वह पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के साथ स्क्रीन भी शेयर किया है। एंट्री के बाद स्पेशल ऑडियंस सिद्धार्थ, गौहर और हिना ने अभिनव से शर्टलेस रैंपवॉक करवाया। सलमान ने जैस्मिन से कुछ मजेदार सवाल किए, जिनका जैस्मिन ने अपने ही चुलबुले अंदाज में जवाब दिए। जैस्मिन ने बताया कि वह इमोशनल हैं पर स्ट्रॉन्ग भी हैं। वह बोलीं- मैं रोते-रोते जीत जाती हूं।' इसके बाद सिद्धार्थ, गौहर और हिना ने जैस्मिन के साथ एक इलेक्ट्रिक शॉक वाला प्रैंक भी किया।

Salman Khan,bigg boss 14,bigg boss 14 contestant,salman khan show,bigg boss 14 news,etertainment,tv gossips

निशांत सिंह मलकानी

टीवी एक्टर्स हर साल बिग बॉस के घर में एंट्री लेते हैं। पिछले सीज़न सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने जबरदस्त गेम खेला था। इस बार टीवी के कोटे से निशांत सिंह मलकानी का नंबर है। सहारा वन के शो 'मिले जब हम तुम' से करियर शुरू करने वाले निशांत जी टीवी के शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' से फेम हासिल की है। निशांत को अभी तूफानी सीनियर्स ने रोक रखा है।

Salman Khan,bigg boss 14,bigg boss 14 contestant,salman khan show,bigg boss 14 news,etertainment,tv gossips

शहजाद देओल

रियलीटी शो एमटीवी एस ऑफ स्पेस के पहले सीज़न में रनरअप रहे शहजाद देओल ने भी बिग बॉस के घर में दस्तक दी है। एमटीवी के शो में शहजाद की इमेज़ एक गुड ब्वॉय की रही है। अब देखना है कि यह मॉडल बिग बॉस के घर में क्या इमेज बनाता है?

Salman Khan,bigg boss 14,bigg boss 14 contestant,salman khan show,bigg boss 14 news,etertainment,tv gossips

सारा गुरपाल

बिग बॉस के पिछले सीज़न में पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज़ गिल और हिमांशी खुराना को काफी लोकप्रियता मिली। इसे देखते हुए इस बार बिग बॉस के घर में सारा गुरपाल की एंट्री हुई है। वह पंजाबी एक्टर कम सिंगर हैं। लेकिन सारा को भी तूफानी सीनियर्स ने रिजेक्ट कर दिया है। 7वें कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस के घर में पंजाब की मॉडल और सिंगर सारा गुरपाल की एंट्री हुई। सारा को देखते ही शायद शहजाद के दिल में कुछ-कुछ हुआ और उन्होंने स्टेज पर सलमान के सामने ही सारा को इम्प्रैस करने की कोशिश की।

Salman Khan,bigg boss 14,bigg boss 14 contestant,salman khan show,bigg boss 14 news,etertainment,tv gossips

पवित्रा पुनिया

एमटीवी स्पिलिटविलाज़ से करियर की शुरुआत करने वाले एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को भी घर में एंट्री मिल गई है। पवित्रा को लेकर एक टीज़र जारी किया गया था, जिसके बाद से उनका आना लगभग तय माना जा रहा था। पवित्रा ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर सेंशुअस डांस परफॉर्मेंस कर सभी को हैरत में डाल दिया। स्टेज पर सलमान ने पवित्रा से दिलचस्प सवाल पूछे और फिर स्पेशल ऑडियंस सिद्धार्थ, हिना और गौहर ने पवित्रा का टेस्ट लिया। पवित्रा को टू बी कन्फर्म्ड टैग मिला और उन्होंने घर के अंदर एंट्री की।

Salman Khan,bigg boss 14,bigg boss 14 contestant,salman khan show,bigg boss 14 news,etertainment,tv gossips

राहुल वैद्य

इंडियन आइडल के पहले सीज़म में राहुल वैद्य रनर अप रहे थे। हालांकि, प्लेबैक सिंगिग में उनका यह जलवा देखने को नहीं मिला। जान कुमार के बाद राहुल दूसरे सिंगर हैं, जिन्होंने शो में एंट्री ली है। राहुल वैद्य ने 'दिल दियां गल्लां' गाना गाकर एंट्री की। सलमान ने इसके बाद राहुल को रिजेक्शन सेंटर में बैठे कंटेस्टेंट्स-सारा गुरपाल, शहजाद देओल, निशांत मल्कानी और रुबीना दिलैक से करवाई।

Salman Khan,bigg boss 14,bigg boss 14 contestant,salman khan show,bigg boss 14 news,etertainment,tv gossips

जान कुमार

जान कुमार सानू का नाम शुरू से ही चल रहा था। ग्रैंड प्रीमियर से पहले ही वह सलमान ख़ान के साथ प्रोमोज़ और वीडियो में आ चुके थे। उनके पिता कुमार सानू ने इसकी पुष्टि कर दी थी। हालांकि, सिद्धार्थ, हिना और गौहर की 'तूफानी सीनियर्स' ने अभी के लिए रिजेक्ट कर दिया है। फिलहाल ये घर के बाहर हैं।

'बिग बॉस 14' में बना एक खास नियम

इस बार 'बिग बॉस 14' में कई नियम बदले हैं। सबसे पहला नियम जो बदला है, वो ये है कि इस बार घर में दो हफ्ते तक तीन सीनियर मेंबर सिद्धार्थ शुक्‍ला, हिना खान और गौहर खान का कब्‍जा रहेगा। ये तीनों घर के लिए नियम बनाएंगे। हर आने वाला कंटेस्‍टेंट 14 दिनों तक टीबीसी स्‍टेटस यानी 'टू बी कंफर्म्‍ड' स्‍टेटस पर रहेंगे। कंटेस्‍टेंट्स को इन तीनों सीनियर मेंबर को इम्‍प्रेस करना होगा। ये तीनों सदस्‍यों को टेस्‍ट करेंगे और तय करेंगे क‍ि कौन शो में रहेगा और कौन नहीं। सिद्धार्थ शुक्‍ला की रहेगी घर के बेडरूम में नजर, वो तय करेंगे कौन कैसे रहेगा। गौहर खान का होगा घर के राशन पर कब्‍जा, जो उन्‍हें करेगा इम्‍प्रेस वो उसे ही मिलेगा खाना। घर वालों के पर्सनल सामान पर 14 दिनों तक रहेगा हिना खान का कब्‍जा, वो तय करेंगी क‍िसे क्‍या देना है और क्‍या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव