टीवी एक्ट्रेस अविका गोर को फैन्स आनंदी नाम से ज्यादा पहचानते और पसंद करते हैं। 'बालिका वधू' में नजर आनेवाली आनंदी यानी अविका गौर ने कम उम्र में वह सफलता पाई, जिसके लिए ऐक्टर्स को सालों साल खूब मेहनत करनी पड़ती है। प्रफेशनल दुनिया में छोटी सी उम्र में ऊंचाइयों तक पहुंचने वाली अविका गौर पर्सनल लाइफ में अपने वजन घटाने की पूरी कहानी सुनाई है। आविका ने अपना 13 किलो वजन कम किया है, लेकिन इसके पीछे स्ट्रेस की कहानी उन्होंने कही है। दरअसल, अविका को रियल लाइफ़ में वज़न बढ़ने की समस्या से जूझना पड़ा था, जिसके बारे में उन्होंने अब एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए बताया है।
अविका ने इंस्टाग्राम पर अपनी साड़ी में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनके साथ उन्होंने अपने वेट लॉस की कहानी भी कही है. करीब साल भर पहले अविका अपने वजन से परेशान थीं। यह कहानी खुद इंस्टाग्राम पर लिखते हुए 'आनंदी' ने कहा, 'मुझे याद है, करीब साल भर पहले एक रात मैं खुद को आईने में देखकर रो पड़ी। मैं जैसी भी दिख रही थी, मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। बड़े हाथ और पैर और थुलथुला पेट। मुझे बहुत कुछ छोड़ना था। अगर यह थायरॉइड या पीसीओडी की वजह से होता तो ठीक था, क्योंकि वो मेरे नियंत्रण से बाहर होता। लेकिन, यह इसलिए हुआ, क्योंकि मैंने कुछ भी खाया, कभी भी खाया और बिल्कुल वर्क आउट नहीं किया। हमारे जिस्म को एहतियात की ज़रूरत होती है, लेकिन मैंने इसका सम्मान नहीं किया। नतीजा ये हुआ कि जैसी मैं दिखने लगी वह मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। यहां तक कि मैं डांस वगैरह भी बिल्कुल इंजॉय नहीं करती थी।'














