न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्थ समथान के संक्रमित होने के बाद करण पटेल और उनका परिवार भी करवाएगा कोरोना टेस्ट

पार्थ के संक्रमित होने की खबर रविवार को आई और तब तक वह शूटिंग कर रहे थे। खबर मिलते ही टीम ने शूटिंग रोक दी। सेट पर पार्थ के साथ करीब 30 लोग और मौजूद थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Jul 2020 5:53:38

पार्थ समथान के संक्रमित होने के बाद करण पटेल और उनका परिवार भी करवाएगा कोरोना टेस्ट

एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी के 2 में अनुराग बासु की भूमिका निभा रहे एक्टर पार्थ समथान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पार्थ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक को पोस्ट साझा करके अपने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'मेरा कोरोना परीक्षण सकारात्मक आया है और मैं उन सभी लोगों से गुजारिश करना चाहूंगा जो पिछले कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आए हैं। कृपया वह भी अपना कोरोना वायरस का परीक्षण करवा लें। मैं इस समय क्वॉरेंटीन में हूं। इसके लिए मैं बीएमसी का धन्यवाद करना चाहूंगा। सभी लोग सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें।'

पार्थ के संक्रमित होने की खबर रविवार को आई और तब तक वह शूटिंग कर रहे थे। खबर मिलते ही टीम ने शूटिंग रोक दी। सेट पर पार्थ के साथ करीब 30 लोग और मौजूद थे। इन सभी को कोरोना टेस्ट करवाने कहा गया है। शो में मिस्टर बजाज का किरदार निभा रहे करण पटेल भी अपने पूरे परिवार के साथ कोरोना टेस्ट करवाएंगे।

करण की पब्लिसिस्ट ने इस बात की जानकारी देते हुए पिंकविला वेबसाइट को बताया, 'करण पिछले कुछ दिनों से शूटिंग पर नहीं जा रहे थे लेकिन जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सुरक्षा सबसे पहले है और इसलिए करण कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं ताकि उनके आसपास के लोगों को कोई रिस्क ना रहे। उनके फैमिली मेंबर्स भी यह टेस्ट करवा रहे हैं ताकि किसी लापरवाही की वजह से मुसीबत का सामना ना करना पड़े। करण बिलकुल ठीक हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कृपया पैनिक मत कीजिए, यह दिन भी बीत जाएंगे'।

कुछ दिनों पहले ही शो से जुड़े हैं करण

करण को हाल ही में शो में मिस्टर बजाज की भूमिका के लिए साइन किया गया है। वह करण सिंह ग्रोवर को शो में रिप्लेस करने वाले हैं जिन्होंने कुछ महीनों पहले शो छोड़ दिया था।

करण ने शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर के कहने पर मिस्टर बजाज की भूमिका के लिए हामी भरी। एकता ने खुद करण का मिस्टर बजाज लुक फाइनल किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव