क्या कृष्णा अभिषेक छोड़ रहे है कपिल शर्मा शो? जाने इस वायरल खबर की सच्चाई

By: Pinki Sat, 07 Nov 2020 10:05:46

क्या कृष्णा अभिषेक छोड़ रहे है कपिल शर्मा शो? जाने इस वायरल खबर की सच्चाई

सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि कृष्णा अभिषेक कपिल के शो को छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने शो के दौरान ही इस बात का ऐलान कर दिया है कि वे इस शो का हिस्सा नहीं बने रहना चाहते हैं। इस खबर के वायरल होते ही फैन्स काफी मायूस हो गए और अपना दुख जाहिर करने लगे। लेकिन आपको बता ऐसा कुछ नहीं है। कृष्णा, कपिल का शो नहीं छोड़ने वाले हैं। वे इस शो के साथ लगातार जुड़े रहेंगे। उन्होंने मजाक में शो छोड़ने की धमकी दी है।

दरअसल, द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और कई फेमस डांसर्स एंट्री लेने वाले हैं। शो में इस बार जबरदस्त हंसी-धमाल देखने को मिलेगा। मेकर्स ने उस एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें दिखाया जा रहा है कि कृष्णा, रेमो के शो पर आने से खुश नहीं हैं। वे एंट्री तो जरूर डांस लेते हुए करते हैं, लेकिन रेमो को देखते हुए कह देते हैं कि वे शो को छोड़ रहे हैं। वे वहां मौजूद सभी गेस्ट को अलविदा कह देते हैं। अब जब कपिल, कृष्णा से पूछते हैं कि वे क्यों शो छोड़ने के लिए कह रहे हैं, इस पर कृष्णा काफी फनी जवाब देते हैं। वे कहते हैं- 'इतने सारे गेस्ट को भी कोई बुलाता है क्या। वहीं कृष्णा, रेमो को लेकर कहते हैं कि इन्होंने कई सारे बैकग्राउंड डांसर्स को स्टार बना दिया बिल्डिंग में एक लड़का रहता है, उसका कुछ नहीं...' इसके बाद सभी खूब ठहाके लगाते हैं।

एपिसोड की बात करें तो रेमो डिसूजा संग धर्मेश, पुनीत पाठक, सलमान, राहुल शेट्टी जैसे बेहतरीन डांसर्स आने वाले हैं। कपिल ने सभी के साथ खूब मस्ती की है और काफी टांग भी खींची है। प्रोमो के बाद उस एपिसोड को देखने के लिए तमाम फैन्स काफी बेताब हो गए हैं।

ये भी पढ़े :

# किन्नरों के हक के लिए साथ आए अक्षय-कियारा, कहा - नजरिया बदलने वाला लगाएंगे टीका, शेयर किया वीडियो

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com