न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘साहो’ के दौर में 500 करोड़ में ‘रामायण’, क्या देखना पसन्द करेंगे दर्शक

पौराणिक कथा 'रामायण' का जादू एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिलेगा। इस बार रामायण बड़े पर्दे पर आने वाली है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 11 Jul 2019 2:17:36

‘साहो’ के दौर में 500 करोड़ में ‘रामायण’, क्या देखना पसन्द करेंगे दर्शक

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों प्रभास अभिनीत फिल्म ‘साहो (Saaho)’ की जबरदस्त चर्चा हो रही है। पूरी तरह से एक्शन से लबरेज इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद कहा जा रहा है कि बॉलीवुड में अब सही एक्शन पैक्ड फिल्मों का दौर शुरू होगा, जो हॉलीवुड एक्शन फिल्मों को तगड़ी टक्कर देगा। इस फिल्म को 300 करोड़ के बजट में बनाया गया है। जहाँ एक तरफ साहो की चर्चा है, वहीं 500 करोड़ की लागत से बनने वाली फिल्म ‘रामायण’ की चर्चा है। फिल्मों के आज के दौर में फंतासी फिल्म पर 500 करोड़ की लागत लगाना बेवकूफी भरा कदम नहीं है। आज जहाँ कंटेंट आधारित फिल्मों को बड़ी कामयाबी मिल रही है, ऐसे दौर में एक ऐसी फिल्म बनाना जोखिम भरा काम है।

पौराणिक कथा 'रामायण' का जादू एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिलेगा। इस बार रामायण बड़े पर्दे पर आने वाली है। रामायण फिल्म तीन भागों में तैयार होगी, जिसका निर्देशन फिल्म दंगल के निर्देशक नीतेश तिवारी और मॉम के निर्देशक रवि उद्यावर करेंगे। प्रोड्यूसर अल्लु अरविंद, मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा ने इस फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म को 3डी में शूट किया जाएगा और हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। यह फि़ल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती और पंजाबी फिल्मों के अभिनेताओं के साथ बनाई जाएगी क्योंकि ‘रामायण’ के साथ निर्माता अखिल भारतीय और ग्लोबल दर्शकों को लक्षित कर रहे हैं।

tollywood,ramayan,saaho,prabhas,ertertainment

रामायण जैसे महाकाव्य को बड़े पर्दे पर उतारना आसान नहीं है। खबर है कि फिल्म का बजट 500 करोड़ तक रखा गया है। जाहिर है फिल्म में वीएफएक्स का तगड़ा प्रयोग होने वाला है। फिल्म का पहला भाग 2021 में रिलीज किया जाएगा। यह स्वीकार करते हुए कि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि रामायण भारतीय पौराणिक कथाओं में एक श्रद्धेय प्राचीन पाठ ही नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति का एक अभिन्न अंग है और आज अधिक रिलेवेंट है, नितेश तिवारी ने सूचित किया कि वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जो भी कहा और दिखाया गया है उस पर प्रामाणिकता का मोहर हो।

फिल्म करने के अपने कारणों के बारे में बताते हुए नितेश तिवारी का कहना है कि उनका प्राथमिक फोकस कहानी है और अगर यह एक फिल्म निर्माता के रूप में उन्हें चुनौती देती है, और ऐसे सहयोगी का साथ मिल जाता है जो उन्ही की तरह दृष्टि और जुनून साझा करते हैं, तो वह खुशी-खुशी टीम में शामिल हो जाते हैं। इस फिल्म में सभी तीन मानदंडों को पूरा किया गया है। मधु और रवि सालों से दोस्त हैं, अल्लू सर और नमित लीजेंड हैं और श्रीधर की एक रचनाकार के रूप में शानदार पकड़ है। अब हम बस दुनिया पर कब्ज़ा करना चाहते है।

रवि उद्यावर फिल्म का निर्देशन करने के लिए बहुत उत्साहित है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी दादी और मां से ये कहानियाँ सुनीं और फिर यह अपने बच्चों को सुनाई है। राम, सीता और रावण की कहानी हर कोई जानता है, लेकिन इस पिल्म में कहानी बताने का यह तरीका, हमारी त्रयी को यादगार बना देगा और मैं इसे मूल रूप से सही रखते हुए इसे मजेदार और आकर्षक बनाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो