टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ (17) ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया यह चर्चा का विषय बना हुआ है। सिया कक्कड़ ने दिल्ली की गीता कॉलोनी स्थित अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस इस मामले में तहकीकत कर रही है, लेकिन अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। सिया की आत्महत्या को लेकर पुलिस लगातार रिश्तेदार, परिचित और स्कूल के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सिया के मैनेजर से भी पूछताछ की है। सिया पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी। रिपोर्टस के मुताबिक, सिया को रोजाना सोशल मीडिया पर डांस वीडियो साझा करने को लेकर धमकियां मिल रही थी, जिससे सिया काफी परेशान थी। सिया कक्कड़ की आत्महत्या को लेकर परिवार का कहना है कि बुधवार को जब उसे खाना खाने के लिए रात में बुलाया गया तो कमरा अंदर से बंद था। जब बहुत देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजे को तोड़ दिया गया। अंदर देखा तो वह पंखे से लटकी हुई थी, आनन-फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिया सोशल मीडिया पर कितनी मशहूर थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकटॉक पर उनके 11 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर सिया का शव परिवार को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। पुलिस के मुताबिक सिया कक्कड़ परिवार के साथ गीता कॉलोनी 13 ब्लॉक में रहती थी। परिवार में पिता इंदर कक्कड़, मां, एक भाई व बहन हैं। सिया डीयू के एक कॉलेज से स्नातक कर रही थी।
पुलिस ने सिया कक्कड़ (Siya Kakkar) का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस अब फोन की कॉल डिटेल रिपोर्ट निकलवाने की तैयारी कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि आखिरी बार उसकी किस-किस से बात हुई थी। इसके साथ ही पुलिस ने उनके कमरे से लैपटॉप और कुछ दस्तावेज लिए हैं।बता दे, पिछले कई सालों से सिया डांस के वीडियो बना रही थी। इन वीडियो को वह टिकटॉक के अलावा इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर भी शेयर करती थी। पिछले कुछ सालों में वह टिकटॉक की बदौलत बड़ी स्टार बन गई थी। सिया के परिवार से जुड़े करीबियों का कहना उसके दादा विजय कक्कड़ इलाके में डेंटिस्ट हैं। इलाके के ज्यादातर लोग सिया के दादा को जानते हैं। उसने कई साल पहले टिकटॉक बनाना शुरू किया और देखते ही देखते वह स्टार बन गई। कोविड-19 की वजह से लॉक डाउन हुई तो उसने अपने घर पर ही टिकटॉक के वीडियो बनाकर पोस्ट करना शुरू कर दिए।
Shorts see more
सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
read more
- किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
- Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
- सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
ताजा खबरें
View Moreराम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठकअमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारीरेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिसE20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कतशारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शनक्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंडबढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीकामानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायमलश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव