न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

18 वर्षीय Tik Tok Star डेझरिया शैफर ने की आत्महत्या, मरने से पहले लिखा था, ‘ये मेरा आखिरी पोस्ट है'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेझरिया ने सोमवार को कहा था कि टिक टॉक ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है और उन्हें इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Feb 2021 10:25:17

18 वर्षीय Tik Tok Star डेझरिया शैफर ने की आत्महत्या, मरने से पहले लिखा था, ‘ये मेरा आखिरी पोस्ट है'

अमेरिकी टिक-टॉक स्टार डेझरिया शैफर (18) ने आत्महत्या कर ली है। सोशल मीडिया पर Bxbygirlldee और Dee के नाम से फेमस डेझरिया ने ये कदम क्यों उठाया इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। डेझरिया की मौत से उनके फैंस और परिवार वाले शॉक्ड हैं। मामले का पता चलते ही पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या करने से कुछ दिन पहले ही डेझरिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था जिसकी टैग लाइन थी 'लास्ट पोस्ट'। अपने वीडियो के साथ डेझरिया ने लिखा था, ‘हां मुझे पता है, मैं आप सभी को परेशान कर रही हूं और ये मेरा आखिरी पोस्ट है।'

आपको बता दें कि डेझरिया की टिक टॉक पर अच्छी ख़ासी फैन फॉलोइंग थी। वहीं डेझरिया यूट्यूब पर भी Bxbygirlldee नाम से अपना एक चैनल चलाती थीं जिस पर वो अपने वीडियोज़ शेयर करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेझरिया ने सोमवार को कहा था कि टिक टॉक ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है और उन्हें इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी गई।

डेली मेल की खबर के मुताबिक डेझरिया के माता-पिता ने बेटी की मौत की खबर को कनफर्म किया है। मां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए डेझरिया के फैंस को इस बारे में जानकारी दी है कि टिक टॉक स्टार अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

tik tok star,tik tok star suicide,tiktok star dazhariaa aka dee,suicide,world news

पिता ने कही ये बात

बेटी के जाने के बाद डेझरिया के पिता Raheem Alla ने कहा, 'मैं बस उम्मीद कर सकता हूं कि काश उसने मुझे अपने उस स्ट्रेस के बारे में बताया होता जिसकी वजह से उसके दिमाग में आत्महत्या का ख़्याल आया'।

पिता ने कहा, 'मैं इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था, वह मेरी सबसे अच्छी छोटी सी दोस्त थी। वो बहुत खुश रहती थी और जब भी मैं घर आता था तो रोड पर ही मुझे देखकर बहुत एक्साइटेड हो जाती थी। मैं अब बस उम्मीद कर सकता हूं कि काश उसने मुझसे अपनी समस्याओं के बारे में बताया होता जिस वजह से उसने आत्महत्या कर ली। हम जरूर उसका हल निकाल लेते। मैं दोबारा तुम्हारा हाथ पकड़ना चाहती हूं बेटी। अब मैं जब घर आऊंगा, तब वहां वो मेरा इंतजार नहीं कर रही होंगी। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मेरी बेटी को प्यार और सपोर्ट किया।'

पिता के अलावा डेझरिया के ब्वॉयफ्रेंड ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर