न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘महर्षि’ की सफलता के बाद महेश बाबू की अगली फिल्म ‘सरिलरु नीकेवरु’

तेलुगू फिल्मों के सुपर सितारों में शामिल हुए युवा अभिनेता महेश बाबू की 25वीं फिल्म महर्षि ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 01 June 2019 5:11:44

‘महर्षि’ की सफलता के बाद महेश बाबू की अगली फिल्म ‘सरिलरु नीकेवरु’

तेलुगू फिल्मों के सुपर सितारों में शामिल हुए युवा अभिनेता महेश बाबू की 25वीं फिल्म ‘महर्षि’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया है। इस फिल्म को लेकर जो उम्मीद की जा रही थी, उसने उसे पीछे छोड़ दिया है। यह महेश बाबू के करिअर की सबसे बड़ी सफलतम फिल्म हो गई है। इस फिल्म की सफलता के बाद अब महेश बाबू ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है जिसका शीर्षक ‘सरिलरू नीकेवरू’ है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी करेंगे। यह उनके करिअर की 26वीं फिल्म होगी। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

mahesh babu,sarileru neekevvaru,mahesh babu sarileru neekevvaru,telugu film sarileru neekevvaru,entertainment

एक स्पेशल पोस्टर के जरिए महेश ने अपने ट्विटर पेज पर इसका अनावरण किया। ‘सरिलरू नीकेवरू’ का मतलब है कि ‘कोई तुम्हारा मुकाबला नहीं कर सकता।’ दिल राजू और ए.के. एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित की जाने वाली इस फिल्म से महेश और रविपुडी पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत लौटने पर महेश इस फिल्म में काम करना शुरू कर देंगे। ऐसी अटकलें लगाईं जा रही हैं कि वह इस फिल्म में एक सैनिक की भूमिका अदा करेंगे। अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘महर्षि’ की सफलता के बाद महेश अभी अपने परिवार संग लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। ‘महर्षि’ की सफलता को देखते हुए कहा जा रहा है कि यह उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है।

महेश ने फिल्म के जिस पोस्टर को साझा किया है उसमें एक राइफल नजर आ रही है और इसके साथ ही फिल्म के शीर्षक के ठीक पास एक सैनिक की टोपी भी दिखाई दे रही है। इस पोस्टर को देखकर यह भी मालूम पड़ता है कि फिल्म अगले साल मकर संक्रान्ति के अवसर पर रिलीज होगी। आने वाले सप्ताह में फिल्म के बाकी कास्ट और क्रू की घोषणा की जाएगी। इंडस्ट्री में इस तरह की भी अफवाहें हैं कि अभिनेत्री रश्मिका मंडन्ना को फिल्म में मुख्य महिला किरदार के रूप में साइन कर लिया गया है।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन