न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OMG: 'खतरों के खिलाड़ी 9' - शूटिंग के दौरान इन 2 स्टार्स के साथ हुआ बड़ा हादसा, एक को काटा खतरनाक सांप ने...

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी सीरियल प्रोड्यूसर विकास गुप्ता को अजगर ने काट लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Aug 2018 3:38:22

OMG: 'खतरों के खिलाड़ी 9' - शूटिंग के दौरान इन 2 स्टार्स के साथ हुआ बड़ा हादसा, एक को काटा खतरनाक सांप ने...

टीवी जगत के फेमस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग इन दिनों अर्जेंटीना में चल रही है और लगता है इस बार का सीजन कुछ ज्यादा ही खतरनाक होने वाला है तभी तो एक के बाद एक रियलिटी शो के सेट से बुरी खबर आ रही है।

पिछले दिनों खबर आई थी कि शो के सेट पर स्टंट करते हुए विकास गुप्ता और जैन इमाम घायल हो गए थे। हादसे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसमें विकास के हाथ पर और जैन इमाम के होठ पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे। एकबार फिर शो के सेट से विकास गुप्ता से जुड़ी एक बुरी खबर आ रही है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी सीरियल प्रोड्यूसर विकास गुप्ता को अजगर ने काट लिया है। कहा जा रहा है कि एक अजगर शो की कंटेस्टेंट और फेमस कॉमेडियन भारती सिंह पर अटैक करने जा रहा था। तभी विकास आए और उन्होंने भारती को बचाने की कोशिश की इसी दौरान अजगर ने विकास को काट लिया। विकास को अजगर के इस हमले के बाद तुरंत इंजेक्शन दिया गया और आराम करने को कहा गया।

television,khatron ke khiladi season 9,khatron ke khiladi,vikas gupta,aditya narayan,rohit shetty

वही साथ में यह भी खबर है कि शो के दूसरे खिलाड़ी और मशहूर गायक आदित्य नारायण को स्टंट करने के दौरान गंभीर चोट आई है। जानकारी के मुताबिक आदित्य स्टंट कर रहे थे इसी दौरान वह गिर गए जिसकी वजह से उन्हें आंख के पास गंभीर चोट आई है। इस हादसे के बाद आदित्य को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उन्हें एक हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है।

television,khatron ke khiladi season 9,khatron ke khiladi,vikas gupta,aditya narayan,rohit shetty

खबरों की मानें तो सेट पर हुए इन हादसों की वजह से शो के होस्ट रोहित शेट्टी बेहद खफा हैं। उनका कहना है कि आजतक इस शो में ऐसे घटनाएं कभी नहीं हुई ऐसे में इस तरह की चीजें परेशान करने वाली हैं। इन हादसों के बाद शो के बाकी सभी कंटेस्टेंट खौफ में थे जिसके बाद 'खतरों के खिलाड़ी' की टीम ने सभी कंटेस्टेंट को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी का यह नौवां सीजन है। शो को 'बिग बॉस 12' के बाद अगले साल जनवरी में ऑन एयर किया जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक