न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Teachers Day : स्टाइल के साथ-साथ अनोखा अंदाज़ भी है इन बॉलीवुड टीचरों का, हर कोई चाहेगा इनसे पढ़ना, देखे वीडियो

शिक्षक दिवस के मौके पर हम यहां बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही टीचरों को याद कर रहे हैं जिनके पढ़ाने का अंदाज तो अनोखा था ही, उनका स्टाइल भी कम अनोखा नहीं था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Sep 2018 9:27:17

Teachers Day : स्टाइल के साथ-साथ अनोखा अंदाज़ भी है इन बॉलीवुड टीचरों का, हर कोई चाहेगा इनसे पढ़ना, देखे वीडियो

5 सितम्बर का दिन पूरे देश में 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन की महत्ता सभी जानते हैं क्योंकि एक गुरु ही जीवन में सफलता की ओर लेकर जाता हैं और गुरु ही एक सच्चा मार्गदर्शक होता हैं। इसलिए हमेशा अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए। शिक्षक दिवस की शुरुआत 1962 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) के सम्मान में की गई थी।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक जाने मामने विद्वान, शिक्षक, दार्शनिक और नेता थे। उनका जन्म 5 सितंबर को हुआ था और उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। डॉ. राधाकृष्णन की याद में ही टीचर्स डे (Teacher's Day) का आयोजन होता है। डॉ. राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। उन्हें 1954 में भारत रत्न से नवाजा गया था। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया था।

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन 1962 में भारत के राष्ट्रपति बने। एक बार कुछ विद्यार्थियों ने 5 सितंबर को उनका जन्मदिन मनाने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को मेरा जन्म दिन मनाने के बजाय क्यों नहीं आप इस दिन को शिक्षकों के उनके महान कार्य और योगदान को सम्मान देने के लिये इस दिन को शिक्षक दिवस के रुप में मनाते। उनके इस कथन के बाद पूरे भारत भर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाने लगा। शिक्षक दिवस (Teachers' Day) के मौके पर हम यहां बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही टीचरों को याद कर रहे हैं जिनके पढ़ाने का अंदाज तो अनोखा था ही, उनका स्टाइल भी कम अनोखा नहीं था।

# करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)
टीचर्स की बात हो और करीना कपूर खान का जिक्र न हों ऐसा हो ही नहीं सकता। करीना कपूर ने 'कुर्बान (2009)' में दिल्ली यूनिवर्सटी की प्रोफेसर का किरदार निभाया था। ग्लैमरस न होकर उनका यह लुक काफी देसी था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

# रानी मुखर्जी (Rani Mukerji)

रानी मुखर्जी 'हिचकी' में टीचर बनीं और स्टुडेंट्स को सबक सिखाया। 2006 में रिलीज फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' में रानी मुखर्जी ने एक प्राइमरी टीचर का किरदार निभाया। हालांकि, फिल्म में वे क्लासरूम से कहीं ज्यादा वक्त शाहरुख खान के साथ बिताती दिखीं।

# चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh)

अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म 'देसी बॉयज' में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की एंट्री भूल पाना मुश्किल है। चित्रांगदा ने एक सुपर हॉट मैक्रो इकोनोमिक्स प्रोफेसर का किरदार निभाया था। फिल्म में चित्रांगदा का किरदार इतना ग्लैमरस था कि क्लासरूम में बैठे स्टूडेंट्स पढ़ाई पर नहीं सिर्फ उन पर फोकस करते थे। ऐसे में अक्षय कुमार भी उनकी अदाओं के दीवाने हो गए।

# सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)

मिस यूनिवर्स रहीं एक्ट्रेस सुष्मिता सेन शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'मैं हूं न (2004)' में केमिस्ट्री टीचर बनी थीं। टीचर के तौर पर सुष्मिता इतनी ग्लैमरस लगी थीं कि उनकी खूबसूरती पर शाहरुख समेत सभी दर्शक घायल हो गए। ये फिल्म उनके करियर की बेस्ट फिल्म साबित हुई। सुष्मिता की साड़ी तो उस समय फैशन स्टेटमेंट बन गई थी।

# विद्या बालन (Vidya Balan)

विद्या बालन की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर (2011)' को भला कौन भूल सकता है। फिल्म में बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली विद्या 'ऊ लाला.. गाने' में हॉट टीचर के तौर पर दिखती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल