न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tanushree-Nana Controversy: तनुश्री-नाना विवाद पर हिना खान का रिएक्शन देख आपको भी लग सकता है झटका, वीडियो

जिस विवाद की खबर आज सबकों पता है उसके बारे में हिना खान को पता ही नहीं है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Oct 2018 9:47:49

Tanushree-Nana Controversy: तनुश्री-नाना विवाद पर हिना खान का रिएक्शन देख आपको भी लग सकता है झटका, वीडियो

बॉलीवुड के गलियारों में इस समय अगर कोई चर्चा है तो वो है तनुश्री और नाना के बीच उठे विवाद की। इस विवाद पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपना प्रतिक्रिया दिया है वही अब इस विवाद पर 'बिग बॉस' के सीजन 11 में फर्स्ट रनरअप रह चुकी हिना खान ने चौकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। जिस विवाद की खबर आज सबकों पता है उसके बारे में हिना खान को पता ही नहीं है। द खबरी ने जब उनसे इस बारे में पूछा तो वह यह जानकर दंग ही रह गईं। आइए जानते हैं ये जानने के बाद आखिर क्या कहा हिना खान ने...

द खबरी ने जब हिना खान से तनुश्री और नाना पाटेकर के विवाद के बारे में पूछा तो पहले वह चौंक गईं और उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ। इसके बाद मामले को पूरा सुनने पर ही उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। हिना ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो बहुत ही गलत है। उन्होंने इस बढ़ते विवाद पर आगे कहा कि वर्कप्लेस पर ऐसा माहौल होना चाहिए जिससे हर कोई खुद को सहज और सुरक्षित महसूस करे। इतना कहने के बाद हिना खान ने यह भी कहा कि वह इस मामले के बारे में जल्द से जल्द जरूर पढ़ना चाहेंगी। बता दें कि हिना खान लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से छोटे परदे पर उतरी थीं। इसके बाद उन्हें रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' के सीजन 11 में देखा गया था। गौरतलब है कि सीजन 11 को मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में 'अंगूरी भाबी' का किरदार कर चुकीं टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने जीता था। फिलहाल हिना खान कलर्स पर आ रहे टीवी सीरियल 'रूप' मर्द का एक स्वरूप में दिख रही हैं।

tanushree-nana controversy,tanushree dutta,nana patekar,sexual harassment,hina khan,bigg boss 11

आखिर में आपको बता दें कि सुपरहिट फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में छा जाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न जैसा संगीन आरोप लगाया है जिसे लेकर पूरे फिल्म जगत में बहस चल रही है। इस पूरे मामले में बॉलीवुड दोनों पक्षों में बट गया है जहा सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना जैसे कई स्टार्स ने तनुश्री का सपोर्ट किया है वही अमिताभ, आमिर और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स इस बारे में बात करने से कतरा रहे है वही ट्विंकल ने तो तनुश्री को बहादुर महिला बताया है। वहीं तनुश्री ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता होने के नाते नाना के रुतबे की वजह से मेरी आवाज दबा दी गई।'' गौरतलब है कि तनुश्री ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ बदतमीजी की थी। इतना ही नहीं तनुश्री ने इस विवाद में मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और फिल्म के प्रोड्यूसर को भी घसीटा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक