न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एम. एस. धोनी फिल्म में सुशांत के दोस्त रहे संदीप नाहर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के सरदार दोस्त के रोल में नजर आए अभिनेता संदीप नाहर ने मंगलवार को मुंबई के गोरेगांव में सुसाइड कर ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Feb 2021 10:23:46

एम. एस. धोनी फिल्म में सुशांत के दोस्त रहे संदीप नाहर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के सरदार दोस्त के रोल में नजर आए अभिनेता संदीप नाहर ने मंगलवार को मुंबई के गोरेगांव में सुसाइड कर ली। हालाकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि संदीप ने खुदकुशी कैसे की। खुदकुशी से पहले शाम को उन्होंने सोशल मीडिया पर 9 मिनट का एक वीडियो और सुसाइड नोट पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में संदीप ने कहा कि अब जीने की चाह नहीं हो रही है। लाइफ में काफी सुख-दुख देखे। हर बार प्रॉब्लम को फेस किया, लेकिन आज मैं जिस ट्रामा से गुजर रहा हूं, वह बर्दाश्त के बाहर है। मैं जानता हूं कि साइड करना कायरता है। मुझे भी जीना था, लेकिन जीने का भी क्या फायदा, जहां सुकून और सेल्फ रिस्पेक्ट न हो।

संदीप ने कहा है, मेरी वाइफ कंचन शर्मा और उसकी मां वुनू शर्मा, जिन्होंने न समझा न समझने की कोशिश की। मेरी पत्नी हाइपर नेचर की है और उसकी पर्सनालिटी और मेरी अलग है, जो बिल्कुल भी मैच नहीं होती है। रोज-रोज की सुबह शाम की कलह। मेरी अब ये सुनने की शक्ति नहीं है। इसमें कंचन की कोई गलती नहीं है। उसका नेचर ऐसा है कि उसको सब नॉर्मल लगता है, लेकिन मेरे लिए ये सब नार्मल नहीं है।

मैं मुंबई में कई साल से हूं। मैंने बहुत बुरा वक्त भी देखा है, लेकिन कभी टूटा नहीं। डबिंग की, जिम ट्रेनर रहा, एक रूम के किचन में 6 लोग रहते थे। स्ट्रगल करते थे, लेकिन सुकून था। आज मैंने बहुत कुछ पाया है, लेकिन आज शादी के बाद सुकून नहीं है। 2 साल से जीवन बिल्कुल बदल गया है। ये बातें मैं कभी किसी से शेयर नहीं कर सकता। दुनिया को लगता है कि इनका कितना अच्छा चल रहा है। क्यों वो सब हमारे सोशल पोस्ट या स्टोरी देखते हैं, जो कि सब झूठ है। दुनिया को अच्छी इमेज दिखाने के लिए डालता हूं, लेकिन सच बिल्कुल अलग है।

sushant singh rajput,sandeep nahar,sandeep nahar suicide,sucide news

संदीप ने लिखा- हमारी बिल्कुल नहीं बनती

संदीप ने अपनी पत्नी के बारे में कहा कि हमारी बिल्कुल भी नहीं बनती है। कंचन 2 साल में 100 से ज्यादा बार सुसाइड को लेकर बोल चुकी है। कहा कि तुम्हें फंसा दूंगी। देखो आज नौबत ये आ गई है कि मुझे ये कदम उठाना पड़ रहा है। पास्ट को लेकर लड़ाई है। वह मेरी इज्जत नहीं करती है। वह मुझे गाली देती है और मेरी परिवार को बारे में बुरा-बुरा कहती है। जो अब मेरे लिए सुनने-सहने से बाहर हो गया है। इसमें इसकी कोई गलती नही है, क्योंकि ये दिमाग से बीमार है। मैं चाहता हूं कि मेरे जाने के बाद इसको कोई कुछ न कहे, क्योंकि इसको कभी अपनी गलती का अहसास नहीं होगा। बस इसका इलाज करवा दो, ताकि मेरे जाने के बाद जिसकी भी लाइफ में ये जाए खुशियां दे। मेरी फैमिली को मेरे जाने के बाद कोई भी दिक्कत न दे।

माता-पिता को कहा- थैंक्स


संदीप ने कहा, 'मैं अपने माता-पिता को थैंक्स करना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे वो सब कुछ दिया जो मैं चाहता था। मेरा एक्टर बनने का सपना पूरा किया। आज मैं जो हूं सब उनके कारण से हूं। मुझे पता है कि आप सब कह रहे होंगे तो उनके लिए क्यों नहीं जीता। मैं जीता अगर सिंगल होता। मुझे पता है कि जीने के लिए बाहदुरी चाहिए, लेकिन अभी तो मैं बस अपने माता-पिता से माफी मांगता हूं। उस हर पल के लिए जब मैंने उनका दिल दुखाया। मैं यहां उनको प्राउड फील करवाने के लिए आया था और कुछ बनकर उनके लिए कुछ करना चाहता था। एक गलत शादी ने लाइफ बदल दी मेरी। अब जीने की इच्छा नहीं रही है।

sushant singh rajput,sandeep nahar,sandeep nahar suicide,sucide news

बॉलीवुड में बहुत राजनीति

संदीप ने कहा, 'पैसों को लेकर, काम को लेकर हर एक तनाव झेला जा सकता है, लेकिन ये औरत वाला क्लेश नहीं झेला जाता। मुंबई ने मुझे काम बहुत दिया, इस माया नगरी को भी थैंक्स करना चाहता हूं। इस मायानगरी बॉलीवुड में भी बहुत राजनीति है। आपको बस उम्मीदें देकर आपका वक्त खा जाते हैं और बाद में प्रोजेक्ट से निकाल देते हैं। वो भी सब कुछ होने के बाद। यहां लोग भी बहुत प्रैक्टिकल हैं। नो इमोशन, बस दिखावे की झूठी लाइफ में जीते हैं। वो वक्त ही अच्छा था, जब कच्चे घर होते थे, लोगों में प्यार होता था। सब अपने लगते थे। आजकल तो सब अपने होकर भी पराए लगते हैं। भीड़ में अकेले जीना भी एक कला है।'

'कंचन को कोई कुछ न कहे'


सुसाइड नोट में आगे लिखा है, 'प्लीज मेरे जाने के बाद कंचन को कोई कुछ न कहे। बस उसमें गुस्सा बहुत ज्यादा है और चीखना-चिल्लाना। नासमझ है। इमेजिनेशन वाली जिंदगी में जीती है। अगर वैसा न हो तो बवाल करती है। दिमाग से बीमार है और ये सब इसमें से निकल जाए तो इसकी लाइफ में सब कुछ अच्छा हो जाए और ये दूसरों को खुश रख सके। लेकिन मेरे साथ इसकी अंडरस्टैंडिंग बिल्कुल नहीं है। कान की कच्ची है। कोई भी इसको बहका देता है। अपनी इसमें समझ नहीं कि कौनसी बात सुननी चाहिए, कौनसी नहीं।'

sushant singh rajput,sandeep nahar,sandeep nahar suicide,sucide news

'सास पुलिस की धमकी देती है'

संदीप ने दर्द बयां करते हुए आगे लिखा, 'मेरी सास तो बस हर बात पर पुलिस केस डालने के पीछे रहती। मैं अलग भी हुआ फरवरी में, ताकि थोड़ा स्पेस मिल जाए। ताकि माइंड रिलैक्स हो। कंचन अपने साथ टाइम बिताए। उसे अपनी गलतियों का अहसास हो। मैं भी काम पर फोकस करूं। लेकिन नहीं तब भी सासू मां ने अपनी कानूनी किताब खोल ली और मुझे अंदर करवाने की बात कहने लगी कि मेरी बेटी से शादी करके भाग गया।'

'यार हद होती है। कोई इंसान समझना ही नहीं चाहता। 10 साल से कंचन मुंबई में है। मैं थोड़ी उसे पंजाब से लाया था। तब बोलती है मैं 10 साल से उसके साथ रहती थी और हां अपनी बातों से पलट जाती हैं। अब झूठे इंसान को भला कौन सच साबित कर सकता।'

'अपने एक्स के संपर्क में है'

सुसाइड नोट में संदीप ने लिखा है, 'मेरे पास्ट के लिए लड़ती है, लेकिन अपने एक्स के साथ आज तक संपर्क में है। बस वही बात है न खुद की कमियां नहीं दिखाई देतीं। अगर बात भी करती है तो मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है। क्योंकि लाइफ है, आपको जिसके साथ अच्छा फील होता है, जाहिरतौर पर आप बात करोगे। लेकिन मुझे रोज मेरे पास्ट के लिए ताना मत मारो, कलेश मत करो। जो चैप्टर ही क्लोज है, जिसका कोई वजूद नहीं है, उसके लिए लड़ाई भला कहां की समझदारी है। दरअसल, कंचन की स्टोरी टेलिंग में मैं विलेन हूं। ये मेरे बारे में बहुत बुरा सोचती है और अपनी फ्रेंड्स को मेरे बारे में ऐसे बताती है, जैसे मैं इंसान नहीं कोई राक्षस हूं या भूत हूं।

'मेरा किया कभी काउंट नहीं करती'

संदीप ने लिखा है, 'चलो किसी तरह सासू मां की धमकियों से मैं फिर कंचन के पास आ गया। वही नरक लाइफ, वही कलेश। वही ताना मारा, जिस बात पर 1000 बार लड़ चुकी है। वही रिपीट टेलीकास्ट रोज चालू। ये बात भी सच है कि स्वर्ग, नरक होता है। लेकिन शादी के बाद शुरू होता और ये शादी 2019 में इसने अपनी जिद और मरने की धमकियां देकर की। फांसी पर लटक रही थी। मुझे भी तरस आया कि बेचारी का कोई नहीं है। तब मुझे ये नहीं पता था कि मेरा तरस किया हुआ मुझे इतना भारी पड़ेगा। ये रोज मुझे ट्रामा देगी। मेरी कहीं कोई वैल्यू रखती नहीं। न महत्व देती है। मेरा किया कभी काउंट नहीं करती।

'...और अब नहीं और सहन होता'

सुसाइड नोट में आगे लिखा है, '2 साल से नरक ही भोग रहा हूं और अब नहीं और सहन होता। जाने-अनजाने में अगर किसी का दिल दुखाया हो तो हाथ जोड़कर माफी। खुश रहिए और दूसरों को भी रखिए। जैसी लाइफ खुद जीना चाहते हो, दूसरों को भी दो। किसी को कैद में रखकर जिद से प्यार हासिल नहीं किया जा सकता। प्यार से प्यार हासिल किया जा सकता है। लेट शादी होने से या न होने से अकेले रहने से लोग नहीं मरते। ऐसा नहीं सुना। लेकिन मैंने गलत शादी होने से काफी लोगों को मरते देखा है।

'मैंने अपने आपको काफी टाइम दिया'

अंत में संदीप ने लिखा है, 'ये मैं बहुत पहले कर लेता सुसाइड। लेकिन मैंने अपने आपको टाइम दिया कि चीजें ठीक होंगी। हर वक्त मोटीवेट किया। लेकिन रोज वही कलेश होते हैं। इस चक्रव्यूह में फंस चुका हूं। निकलने का कोई रास्ता नहीं इसके अलावा। अब मुझे ये कदम खुशी-खुशी लेना होगा। यहां इस लाइफ में बहुत नरक मिल रहा है। शायद यहां से जाने के बाद की लाइफ कैसी होगी मुझे पता नहीं। लेकिन मुझे इतना पता है कि मैं वो फेस कर लूंगा। एक रिक्वेस्ट है मेरे जाने के बाद कंचन को कुछ मत बोलना। बस उसका दिमाग का इलाज जरूर करवा देना।

घर में मिला शव

संदीप नाहर का शव उनके घर में ही मिला है। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि जिस वक्त घटना हुई, तब नाहर की पत्नी घर में ही थीं। वही उन्हें गोरेगांव के SRV हॉस्पिटल लेकर गईं। वहां संदीप को मृत घोषित कर दिया गया। DCP विशाल ठाकुर ने कहा, 'संदीप की पत्नी कंचन ने बताया कि संदीप की बॉडी हैंगिंग पोजिशन में थी। उसने दो लोगों के साथ मिलकर बॉडी को नीचे उतारा। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह का पता चलेगा।​​​​'

अक्षय कुमार के साथ केसरी फिल्म में नजर आए थे

एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी के अलावा संदीप ने अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी' और एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'कहने को हमसफर हैं' में भी अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें 'खानदानी शफाखाना' और 'शुक्राणु' में भी देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका