न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: दो महिला वकील ने यौन उत्पीड़न और हिंसा पीड़ितों को निशुल्क कानूनी सहायता मुहैया कराने का बीड़ा उठाया

वकील मृणालिनी देशमुख और वैभव कृष्णन ने यौन उत्पीड़न और हिंसा पीड़ितों को निशुल्क कानूनी सहायता मुहैया कराने का बीड़ा उठाया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Oct 2018 2:21:32

#MeToo: दो महिला वकील ने यौन उत्पीड़न और हिंसा पीड़ितों को निशुल्क कानूनी सहायता मुहैया कराने का बीड़ा उठाया

#MeToo कैंपेन बॉलीवुड पर एक सुनामी बन कर आया है जिसने नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर, वरुण ग्रोवर, कैलाश खेर, चेतन भगत और जाने माने डायरेक्टर साजिद खान को अपनी चपेट में लिया है। वहीं स्वरा भास्कर और मलाइका अरोड़ा जैसी बॉलीवुड हस्तियां अपने अनुभवों को साझा करने वाली महिलाओं के समर्थन में आगे आई हैं। वही इस साल टीवी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मौनी रॉय Mouni Roy ने भी इसका समर्थन किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उम्मीद है कि देश में चल रहा 'मी टू' अभियान अन्य मुद्दों की तरह असफल नहीं होगा। वकील मृणालिनी देशमुख और वैभव कृष्णन ने यौन उत्पीड़न और हिंसा पीड़ितों को निशुल्क कानूनी सहायता मुहैया कराने का बीड़ा उठाया है, तो वहीं भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ (आईएफटीडीए) ने उन सभी निर्देशकों को नोटिस जारी किए हैं, जिन पर महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और हिंसा के आरोप लगाए हैं। आईएफटीडीए के अध्यक्ष अशोक पंडित ने कहा कि साजिद खान और विकास बहल समेत आरोपी फिल्म निर्माताओं को नोटिस भेज दिए गए हैं और उन्हें 10 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। अगर वे जवाब नहीं देते हैं तो उनके नाम असहयोग सूची में डाल दिए जाएंगे, जिसके बाद महिलाएं उन दो वकीलों से संपर्क कर सकती हैं, जो कानूनी मदद मुहैया कराने के लिए आगे आए हैं।

वहीं एक साक्षात्कार में मलाइका ने कहा कि अगर महिलाएं आगे आ रही हैं और आपबीती सुना रही हैं तो यह बहुत बड़ी चीज है, जो हो रही है।

स्वरा ने कहा कि 'मीटू' अभियान भारत में बहुत समय से लंबित पड़ा था और अच्छा है कि यह आखिरकार सामने आया। उन्होंने कहा, "मैं उन सभी महिलाओं की प्रशंसा करती हूं, जिन्होंने अपनी जिंदगियों को फिर से जिया है और अपने नाम के साथ अपनी कहानियों को लोगों तक पहुंचाया है।"

metoo,metoo campaign,metoo movement,sexual harassment

अभिनेता फरदीन खान 'मीटू' अभियान के समर्थन में उतरे और कहा कि जो महिलाएं पुरुषों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रही हैं, उन्हें संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि इन मामलों में पूरी जांच की जानी चाहिए, क्योंकि यह किसी का करियर और जिंदगी पूरे तरीके से तबाह कर सकती है।

ऋतिक रोशन ने अपनी आगामी फिल्म 'सुपर 30' के निर्माताओं से फिल्म के निर्देशक विकास बहल पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर सख्त रुख अपनाने को कहा है। वहीं अभिनेता की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने कहा कि किसी महिला को किसी व्यक्ति के खिलाफ बिना वैध सबूतों के झूठे आरोप नहीं लगाने चाहिए।

बिपाशा बसु Bipasha Basu ने शुक्रवार को फिल्मकार साजिद पर लगे आरोपों पर कहा कि वह खुश हैं कि महिलाओं ने साजिद के साथ हुए अपने अनुभवों को शेयर किया। उनका कहना है कि फिल्म सेट पर महिला कलाकारों और अन्य महिला सदस्यों के साथ उनका रवैया हमेशा असभ्य रहा है।

ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान का कहना है कि वह उन बहादुर महिलाओं का समर्थन करती हैं, जिन्होंने अपने मुजरिमों के खिलाफ बोला है। मगर वह यह भी चाहती हैं कि सच को बढ़ा-चढ़ाकर न पेश किया जाए, क्योंकि कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर सकते हैं।

metoo,metoo campaign,metoo movement,sexual harassment

विकास बहल की पूर्व पत्नी रिचा दुबे फिल्म निर्माता के समर्थन में उतर आई हैं और अभिनेत्री कंगना रनौत पर उनके बयान को लेकर हमला बोला है।

कंगना ने अपने बयान में कहा था कि 'क्वीन' के निर्देशक अक्सर उनकी गर्दन को अपने चेहरे से स्पर्श किया करते थे और उन्हें कसकर पकड़ लिया करते थे।

रिचा दुबे ने शुक्रवार को ट्विटर पर कंगना से सवाल किया कि फिल्म निर्माता के अनुचित व्यवहार के बावजूद उन्होंने उनसे दोस्ती क्यों जारी रखी। कंगना ने 'क्वीन' में बहल के साथ काम किया था।

बहल पर फैंटम फिल्म्स की एक पूर्व कर्मी ने 2015 में गोवा में पहली घटना के बाद से लगातार उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद कंगना, बहल के खिलाफ आरोपों के समर्थन में उतर आईं। रिचा ने कंगना पर हमला बोलते हुए कहा कि 'यह मीटू नहीं, बल्कि मीमी है।'

सिलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने #MeToo अभियान के तहत एक ट्वीट करते हुए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan पर निशाना साधा है। सपना भावनानी टीवी का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकी हैं। सपना 'बिग बॉस' के सीजन 6 का हिस्सा रह चुकी हैं। सपना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह एक सबसे बड़ा झूठ है। सर, फिल्म ‘पिंक’ आई और गई और अब आपकी एक्टिविस्ट वाली इमेज जल्द चली जाएगी। आपका सच सबके सामने जल्द आएगा। आशा है कि आप अपना हाथ ही चबा डालेंगे, क्योंकि सिर्फ नाखून चबाना ही आपके लिए काफी नहीं होगा'।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक