न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक नहीं दो नहीं तिहरी भूमिका में आया यह तमिल स्टार, हुआ हिट

रजनीकांत (Rajinikanth) हिन्दी सिनेमा में दक्षिण के नायक कमल हासन की सफलता को देखने के बाद उतरे।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 08 Dec 2018 1:51:46

एक नहीं दो नहीं तिहरी भूमिका में आया यह तमिल स्टार, हुआ हिट

रजनीकांत (Rajinikanth) हिन्दी सिनेमा में दक्षिण के नायक कमल हासन की सफलता को देखने के बाद उतरे। हिन्दी फिल्म उद्योग में भी रजनीकांत ने अपनी शुरूआत एक्शन हीरो के तौर पर ही की और इसी के चलते उन्होंने यहाँ पर भी दक्षिण भारत के अन्य नायकों से ज्यादा सफलता प्राप्त की। हिन्दी भाषी दर्शकों को अपने एक्शन का दीवाने बनाने वाले रजनीकांत ने उन्हें अपनी सिग्नेचर स्टाइल ‘सिगरेट’ पीने की अदा से खासा प्रभावित किया था।

हिन्दी फिल्मों में कई नायकों ने दोहरी भूमिकाओं का निर्वाह किया है लेकिन तिहरी भूमिका का निर्वाह करने वाले कुछेक अभिनेता ही हुए हैं। इन अभिनेताओं में संजीव कुमार सबसे आगे रहे हैं जिन्होंने ‘नया दिन नई रात’ में 9 प्रकार के किरदारों को जीवन्त किया था। उन्होंने इन 9 किरदारों के जरिए ‘नवरस’ को पेश किया। अमिताभ (महान्), दिलीप कुमार (बैराग), आई.एस. जौहर (जॉनी मेरा नाम) और मेहमूद फिल्मों में तिहरी भूमिका अदा कर चुके हैं लेकिन दक्षिणी सितारों में रजनीकांत ऐसे एकमात्र सितारे हैं जिन्हें तिहरी भूमिका में लेकर कोई फिल्म बनाई गई थी।

rajinikanth,rajinikanth birthday special,birthday special,rajinikanth bday special

हिन्दी व दक्षिण फिल्मों के जाने माने निर्माता ए.पूर्णचन्द्र राव ने टी.रामाराव के निर्देशन में रजनीकांत को लेकर हिन्दी में वर्ष 1984 में ‘जॉन जॉनी जनार्दन’ नामक फिल्म बनाई थी, जिसमें रजनीकांत ने पिता और दो पुत्रों की भूमिका को निभाया था। मूल रूप से यह तमिल फिल्म मोन्दरू मुगम (1982) का रीमेक थी, जिसमें रजनीकांत और राधिका ने मुख्य भूमिकाएँ अभिनीत की थी। इस फिल्म का शीर्षक अमिताभ की फिल्म नसीब के गाने ‘जॉन जॉनी जनार्दन' से लिया गया था।

रजनीकांत हिन्दी फिल्मों में 1983 में इन्हीं निर्माता-निर्देशक की जोड़ी के साथ ‘अंधा कानून’ के जरिये अपना डेब्यू कर चुके थे। इसी के चलते उन्होंने उनकी फिल्म में तिहरी भूमिका निभाने का हौंसला दिखाया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को खासी सफलता प्राप्त हुई थी। दर्शकों ने रजनीकांत की तिहरी भूमिका की सराहना की थी। आश्चर्य की बात यह है कि जहाँ तिहरी भूमिका में दक्षिण का यह नायक सफल रहा था वहीं हिन्दी सिनेमा के सुपर सितारे—दिलीप कुमार—बैराग और अमिताभ बच्चन—महान् में असफल हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक