न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ससुर के बाद अब दामाद की बारी, ‘मारी-2’ से मचाएंगे तहलका

अभिनेता धनुष की ‘मारी-2’ वर्ष 2015 में आई तमिल फिल्म ‘मारी Maari’ का सीक्वल है। ‘मारी’ बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 06 Dec 2018 8:00:14

ससुर के बाद अब दामाद की बारी, ‘मारी-2’ से मचाएंगे तहलका

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत स्टारर '2.0' का जलवा बिखरा हुआ है। इस फिल्म को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है। अभी बॉक्स ऑफिस इस फिल्म की सफलता का जश्न भी नहीं मना सका है उससे पहले ही रजनीकांत (Rajinikanth) के दामाद अभिनेता धनुष (Dhanush) की आगामी फिल्म ‘मारी-2 Maari 2’ का ट्रेलर जारी हो गया है। इस ट्रेलर को 24 घंटों में ही दर्शकों से जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। यह एक्शन से लबरेज धमाकेदार ट्रेलर है। अभिनेता धनुष की ‘मारी-2’ वर्ष 2015 में आई तमिल फिल्म ‘मारी Maari’ का सीक्वल है। ‘मारी’ बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी।

फिल्म में धनुष एक्शन अवतार में दस्तक दे रहे हैं और बहुत ही खतरनाक अंदाज में दिख रहे हैं। धनुष की फिल्म ‘मारी 2’ के ट्रेलर ने रिलीज होते ही यू-ट्यूब पर तहलका मचा दिया है। खास बात यह है कि धनुष ने उस समय अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है जब उनके ससुर रजनीकांत की फिल्म 2.0 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है। रजनीकांत के ग्राफिक्स भरे हंगामे के बीच धनुष देसी टाइप के एक्शन के साथ दस्तक देने आ गए हैं।

south indian,dhanush,rajinikanth,maari 2

धनुष की ‘मारी 2’ 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। धनुष की तमिल फिल्म का म्यूजिक युवान शंकर राजा ने दिया है। ‘मारी 2’ में धनुष के अलावा साई पल्लवी और तोविनो थॉमस मुख्य भूमिकाओं में हैं। तोविनो थॉमस ने खतरनाक खलनायक का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण स्वयं धनुष ने किया है।

‘मारी’ में धनुष के साथ काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में थीं। ‘मारी’ के डब वर्जन को भी खूब पसंद किया गया है और इसके एक्शन-सॉन्ग तो सुपरहिट रहे थे। ‘मारी 2’ का गीत ‘राउडी बेबी’ जारी किया जा चुका है और इस गीत को पसन्द भी किया जा रहा है।

हालांकि 21 दिसम्बर को ही कन्नड फिल्म के.जी.एफ और हिन्दी फिल्म ‘जीरो’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। दक्षिण भारतीय सिनेमाघरों में इन तीनों फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर काफी खींचतान रहेगी। अब देखने वाली बात यह है कि इन तीनों को कितनी-कितनी स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जाता है और इनमें से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने में कामयाब होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक