शेखर कपूर ने उठाए 'पद्मावती' की सेंसरिंग पर सवाल

By: Pinki Mon, 27 Nov 2017 2:05:36

शेखर कपूर ने उठाए 'पद्मावती' की सेंसरिंग पर सवाल

निर्देशक शेखर कपूर ने रविवार को संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' की 'सेंसरिंग' पर सवाल उठाते हुए कहा कि भंसाली एक अच्छे फिल्म निर्माता हैं, लेकिन वह कभी राजनीतिक फिल्म निर्माता नहीं रहे हैं।

48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान एक मास्टरक्लास में उन्होंने कहा, "मैं फिल्म निर्माता को जानता हूं, मुझे फिल्म की जानकारी है और आपको फिल्म के बारे में पता है। फिल्म निर्माता का उद्देश्य विवाद पैदा करने वाला नहीं है था। वह प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता हैं। लेकिन वह कभी राजनीतिक फिल्म निर्माता नहीं रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारे समाज में कई खंडित रेखाएं हैं, जो स्वभाविक भी है क्योंकि भारत के समाज में परिवर्तन होता रहा है। एक समय में तय किए गए नियम टूट रहे हैं। और उन नियमों को तोड़ने की प्रक्रिया में दरारें आती हैं। और इसलिए फिल्म को लेकर राजनीति शुरू हो गई है, फिल्म में कोई राजनीतिक चीज नहीं है। तो बेचारे फिल्मकार को सेंसर क्यों किया जा रहा है। उनका यह इरादा नहीं था।"

कपूर ने साथ ही कहा कि वह सेंसरशिप के खिलाफ नहीं है। इस दौरान उन्होंने याद किया कि उन्हें अपनी फिल्म 'बैंडिट क्वीन' को रिलीज कराने के लिए भी लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com