न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुझे पूरा विश्वास है 'पद्मावती' जरूर रिलीज होगी : शाहिद कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी यह फिल्म जरूर रिलीज होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Nov 2017 1:47:51

मुझे पूरा विश्वास है 'पद्मावती' जरूर रिलीज होगी : शाहिद कपूर

संजय लीला भंसाली की विवादों में घिरी फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज को 'स्वेछा' से स्थगित कर दिया गया है। फिल्म की निर्माता और वितरक वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'पद्मावती' की निर्माण कंपनी वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने अपनी पूर्वनिर्धारित तारीख 1 दिसंबर, 2017 को फिल्म की रिलीज स्थगित कर दी है।

वही दूसरी तरफ़ फिल्म से जुड़े तीनो मुख्य कलाकार दीपिका, शाहिद और रणवीर आश्वस्त है कि फिल्म जरुर प्रदर्शित होगी। फिल्म रिलीज़ से संबंधित बात करतें हुए अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी यह फिल्म जरूर रिलीज होगी और इस फिल्म को 'उड़ता पंजाब' जितना ही पसंद किया जाएगा। शाहिद ने यहां 48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्म के बारे में बातचीत की।

उन्होंने कहा, "अगर फिल्म को रिलीज करने से रोक दिया जाता है तो यह एक ऐसी मिसाल होगी जिस पर मुझे गर्व नहीं होगा। मेरा विश्वास है कि फिल्म रिलीज होगी। मैं मानता हूं कि इसकी प्रक्रिया मुश्किल है और जैसा कि मैंने कहा, मैं उड़ता पंजाब की रिलीज के वक्त भी इसी प्रक्रिया से गुजरा था। अंत में मैंने देखा कि फिल्म रिलीज हुई और उसे बहुत सराहा गया।" शाहिद ने कहा, "इसलिए निराश होने तक मैं आशावादी बने रहना चाहता हूं क्योंकि अतीत में ऐसा हो चुका है और मैंने देखा कि उड़ता पंजाब रिलीज हुई थी। वह पूरे भारत में रिलीज हुई थी और फिल्म को देखने के बाद पंजाब के लागों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी थी, जहां के बारे में यह फिल्म थी। मैं समझता हूं कि 'पद्मावती' के साथ भी यही होगा।"

शाहिद ने कहा, "मैं फिल्म प्रमाणन की प्रक्रिया को मानता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि अंत में 'पद्मावती' रिलीज होगी। मुझे नहीं लगता कि फिल्म में ऐसा कुछ है जोकि अस्वीकार्य या अच्छा नहीं है। मैं समझता हूं कि हमारे संविधान का कहना है कि दोषी नहीं साबित होने तक आप निर्दोष हैं।"

उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली और मुख्य अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को शारीरिक रूप से घायल करने की धमकी मिलना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी बात जो हिंसक प्रवृत्ति की हो पूरी तरह से अस्वीकार्य और दुर्भाग्यपूर्ण है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर