इंडियन टीवी जगत का सबसे फेमस और कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 12 Bigg Boss 12' को शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का वक्त बाकी रह गया है। ऐसे में शो का एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है। ये वीडियो 50 सेकंड का है जिसमें सलमान Salman Khan अपनी फिल्म के दो गानों पर बारी-बारी से नाचते नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं और क्या-क्या खास है इस प्रोमो वीडियो में...
सबसे पहले बता दें कि ये प्रोमो वीडियो बिग बॉस 12 के घर के अंदर ही शूट हुआ है जिसमें घर पहले से और भी ज्यादा मजेदार और सुंदर लग रहा है। इसमें सलमान घर के स्विमिंम पुल के पास लड़कियों के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। सलमान अपनी फिल्म 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' और 'मुझसे शादी करोगी' के गानों पर मस्ती करते दिख रहे हैं। सलमान खान का ये प्रोमो रात को शूट हुआ है क्योंकि घर के बाहर अंधेरा है और दीवारों के चारों ओर लगी लाइटें चालू हैं। यानी कि सलमान फिल्म 'भारत' के साथ-साथ बिग बॉस को भी टाइम दे रहे हैं।
इस वीडियो में सलमान खान का लुक कुछ अलग नजर आ रहा है। अक्सर क्लीन शेव लुक में रहने वाले सलमान इस वीडियो में फ्रेंच कट लुक में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सलमान ने इस लुक में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'इस तरह मैं खुद को बिग बॉस 12 के लिए तैयार हूं'।
बता दे, इस सीजन से पहले कभी भी घर के अंदर की कोई फुटेज और तस्वीरें शो शुरू होने से पहले मीडिया में नहीं लीक की जाती है। यह पहला मौका है जब आधिकारिक तौर पर घर के अंदर का नजारा शो शुरू होने से पहले दर्शकों को दिखाया गया है। हालांकि 'बिग बॉस 12' की कुछ इन-हाउस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसे 'बिग बॉस खबरी' नाम के ट्विटर हैंडल ने शेयर किया था। लेकिन इन तस्वीरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं थी।
#BB12 #Promo #BiggBoss
Salman Khan performing in the House@ColorsTV














