न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा संग बेटी के रिश्तों पर पिता ने कहा - 'उसने कुछ गलत नहीं किया'

जानकारी के मुताबिक वह अनूप से उम्र में 37 साल छोटी हैं और यह दोनों बीते साढ़े 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Sep 2018 11:18:59

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा संग बेटी के रिश्तों पर पिता ने कहा - 'उसने कुछ गलत नहीं किया'

देश के सबसे चर्चित रिऐलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 12' का आज यानी 16 सितंबर को कलर्स चैनल पर धमाकेदार आगाज हुआ। इसके साथ ही उन सभी फैंस का भी इंतजार खत्म हो गया है जो लंबे वक्त से इस शो के प्रसारित होने का इंतजार कर रहे थे। वैसे तो 'बिग बॉस 12' का प्रीमियर भले ही आॅडियंस पर बहुत ज्यादा असर नहीं छोड़ पाया और इसे ज्यादातर लोगों ने बोझिल करार दिया हो, लेकिन एक जोड़ी इस सीजन में ऐसी भी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ये जोड़ी कोई और नहीं बल्कि 65 साल के भजन सिंगर अनूप जलोटा और 28 साल की सिंगर जसलीन मथारू हैं।

जानकारी के मुताबिक वह अनूप से उम्र में 37 साल छोटी हैं और यह दोनों बीते साढ़े 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात को जानकर वहां मौजूद सलमान खान भी हैरान रह गए। जबकि अनूप और जसलीन बिल्कुल नॉर्मल दिखाई दिए। जसलीन ने यह भी बताया कि हम पहली बार अपने रिलेशनशिप के बारे में सार्वजनिक तौर बता रहे हैं यहां तक कि मेरे पैरेंट्स और दोस्तों तक के लिए चौंकाने वाला खुलासा है। हमें एक-दूसरे को डेट करते हुए साढ़े तीन साल हो गए हैं। जलोटा से गजल सीखते-सीखते जसलीन को उनसे प्यार हो गया। इस जोड़ी के एंटर होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स भी शेयर होने शुरू हो गए हैं।

Salman Khan,bigg boss 12,jasleen matharus,anup jalota

सोशल मीडिया पर लोग अब इसी बात वर खूब चटखारे ले रहे हैं। जसलीन ने यह भी बताया था कि उनके और अनूप जलोटा के रिश्तों के बारे में उनकी फैमिली कुछ नहीं जानती हैं। लोग भी जसलीन के इस खुलासे के बाद जानना चाहते थे कि इस पर उनकी फैमिली की क्या प्रतिक्रिया है। इसी को लेकर न्यूज 18 से जसलीन के पिता केसर मथारू से संपर्क किया। उन्होंने जसलीन और अनूप जलोटा के रिश्तों को लेकर कहा- 'ये खबर मेरे और मेरे परिवार के लिए भी चौंकाने वाली थी। हालांकि, मैं उससे मिले बिना उसकी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर कुछ भी कमेंट नहीं करना चाहता हूं। वह इस वक्त बिग बॉस के घर में है और मैं चाहता हूं कि वह सकारात्मक रहे और इस शो की विजेता बनकर लौटे।'

इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि जसलीन को लेकर आॅनलाइन यूजर्स जो ​प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उन्हें आप कैसे देखते हैं। इस पर उन्होंने कहा- 'मैं आॅनलाइन कमेंट्स से डिस्टर्ब नहीं हूं। वह एक पेशेवर सिंगर हैं और उन्होंने बॉलीवुड के कई स्थापित सिंगर्स के साथ स्टेज शोज किए हैं। हम लोग बेहद सम्मानित परिवार से ताल्लुक रखते हैं और मेरी बेटी इंडस्ट्री में एक प्रॉमिनेंट फीगर हैं, लिहाजा ऐसे में चीप पब्लिसिटी का सवाल ही पैदा नहीं होता है।'

Salman Khan,bigg boss 12,jasleen matharus,anup jalota

अपनी बेटी का बचाव करते हुए जसलीन के पिता ने कहा- 'ऐसे कई और कंटेस्टेंट हैं जिनका पास्ट विवादों से भरा रहा है, मेरी बेटी ने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं उसे शो के लिए शुभकामनाएं देता हूं और चाहता हूं कि वह समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनें। लोग अक्सर चीप कमेंट करते हैं, जब वह जिंदगी में किसी को आगे बढ़ता हुआ देखते हैं। हर स्थिति को गर्व से फेस कर जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए। उसे शो पर फोकस करना चाहिए और बिना किसी टिप्पणी की परवाह किए बगैर आगे बढ़ना चाहिए।' क्या इसका मतलब हम ये मानें कि जसलीन के पिता अनूप जलोटा से बेटी के रिश्तों से राजी हैं? खैर, इसका पता भी जल्द चल जाएगा, लेकिन फिलहाल तो बिग बॉस के घर में ये जोड़ी सबका ध्यान खींच ही रही है।

बता दे, इस बार वीक डेज में भी बिग बॉस का प्रसारण रात 9 बजे ही किया जाएगा, इस समय को बदलने का कारण पिछली बार की कमज़ोर टीआरपी को माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक