न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BIGG BOSS 12: सुरभि राणा ने करनवीर पर लगाया गलत ढंग से छूने का संगीन आरोप!

सोमवार को 22वें दिन इस हफ्ते की कैप्टेंसी हासिल करने के लिए घरवालों को अनूखा टास्क दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Oct 2018 8:55:38

BIGG BOSS 12: सुरभि राणा ने करनवीर पर लगाया गलत ढंग से छूने का संगीन आरोप!

बिग बॉस Bigg Boss का घर ऐसा है जहा कब क्या हो जाये किसी को अंदाजा भी नहीं होता है। वैसे बता दे, इस बार का सीजन दर्शको को अपनी और लुभाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। अपनी अच्छी इमेज बनाए रखने के लिए जहां सेलीब्रिटी कंटेस्टेंट्स खेल को सही तरीके से खेलने से कतरा रहे है वहीं कॉमनर्स कभी-कभी छोटे से मुद्दे को भी इतना बड़ा बनाने की कोशिश करते है कि एक तरह से ये सीजन काफी बोरिंग लग रहा है। वही घर में सोमवार को 22वें दिन इस हफ्ते की कैप्टेंसी हासिल करने के लिए घरवालों को अनूखा टास्क दिया गया। टास्क में घरवालों में सिंगल्स और जोड़ियों को बारी-बारी से कैदी-पुलिसवाला बनना था। इस टास्क में कैदी को जेल तोड़कर भागना था और पुलिसवाला बने घर के सदस्य को उसे रोकना था। इस टास्क में हारने वाला कैप्टेंसी की दौड़ से भी बाहर हो जाएगा।

टास्क के दौरान करनवीर Karanvir Bohra और सुरभि राणा Surbhi Rana की नोकझोंक हो जाती है। दरअसल कैप्टेंसी टास्क एक दौरान करनवीर, सुरभि को जेल तोड़कर भागने से रोकने की काफी कोशिश करते हैं, जिसमें सुरभि, करनवीर पर उन्हें गलत तरह से छूने का आरोप लगा देती हैं। करनवीर ऐसा न करने की सफाई देते हैं और दोनों में बहस छिड़ जाती है। वहीं घर में कैप्टेंसी पाने के लिए सबा खान और सोमी खान, श्रीसंत को उन्हें एक मौका देने के लिए कहती हैं। लेकिन श्रीसंत इस बार कैप्टन बनना चाहते हैं जिसके लिए वो सोमी खान को रोकने के लिए पुलिसवालों का साथ देने की स्ट्रेटजी बना रहे हैं। इस बात को लेकर श्रीसंत और खान सिस्टर्स में भी बहस हो ही जाती है। इससे पहले दिन में श्रीसंत घर में एक डंडे से घर में क्रिकेट खेल रहे थे। जिसे देखकर बिग बॉस ने रोमिल को कन्फेशन रूम में बुलाकर घर की किसी भी चीज से छेड़छाड़ करने की हरकत को गलत ठहरा कर श्री से वो डंडा और बॉल लेकर अलग रख देने को कहा साथ ही ऐसा दोबारा न होने की सलाह भी दे डाली। जिसके बाद रोमिल ने बाहर आते ही श्री की बॉल को ले जाने लगे जिसपर श्री नाराज़ हो गए। दरअसल वो बॉल श्री ने अपने हाथों से बनाई थी।

घर में बिग की तरफ से ऐसी बात कह देने पर श्री बॉल को तोड़ मरोड़ देते हैं और वाशरूम में जाकर खुद को बंद कर लेते हैं। श्री एकबार फिर इन सब बातों को र काफी भावुक हो जाते हैं और रोने लगते हैं। वहीं रविवार को बिग बॉस 12 में हुए 'वीकेंड का वार' के एपिसोड में सलमान खान ने सबसे कम वोट मिलने की बात कहकर अनूप जलोटा को एलिमिनेट किए जाने की बात कहकर सबको चौंका दिया। लेकिन शो के मुताबिक अनूप बाहर नहीं हुए बल्कि शो के मेकर्स ने एक बड़ा ट्विस्ट डालते हुए अनूप जलोटा को सीक्रेट रूम में घर के सभी सदस्यों पर नजर रखने का मौका दिया है। जहां से वो जसलीन पर नज़र बनाए हुए हैं।

सीक्रेट रुम से अनूप जलोटा जसलीन के व्यवहार में आए बदलाव को देखकर दंग रह जाते है। वो देखते है कि जसलीन, उन्हें बिलकुल भी मिस नहीं कर रही हैं। जसलीन, शिवाशीष के साथ कुछ ज्यादा ही क्लोज होते हुए दिखाई दे रही हैं जिसे देखते ही सीक्रेट रूम में अनूप जलोटा दंग रह जाते हैं। वहीं जैसे ही जसलीन रोमिल से कहती हैं कि वह अब सिंगल हो चुकी है, सुनते ही अनूप जलोटा के पसीने छूट जाते हैं। ये सब देखकर अनूप का दिल टूट जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक