लोकप्रिय कोरियोग्रापर और दिग्गज फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा तेजी से रिकवर कर रहे हैं। दरअसल, रेमो डिसूजा को बीते साल दिल का दौरा पड़ा था। एक इंटरव्यू में रेमो ने बताया था कि जब वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसके बाद पत्नी लिजेल उन्हें जल्दी से हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां पर उनका कुछ दिनों तक इलाज चला। रेमो ने हालांकि काफी तेजी से रिकवर किया और अब वह वापस धीरे-धीरे फॉर्म में आते दिखाई पड़ रहे हैं। रेमो ने हाल ही में अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। रेमो ने व्हाइट शूज, ग्रे लोअर और ब्लैक कैप पहनी हुई है। कोरोना से बचाव का पूरा ध्यान रखते हुए उन्होंने ब्लैक कलर का फंकी मास्क भी लगाया हुआ है।














