न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

26 साल: 109 फिल्में, 80% सफल, भोजपुरी सिनेमा का प्रथम सुपरस्टार

1992 में हिन्दी फिल्म 'पीताम्बर' से अपना फिल्म करियर शुरू करने वाले रवि किशन की संभवत: यह 110वीं फिल्म है, जिसमें उन्होंने अभिनय किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Nov 2017 8:23:07

26 साल: 109 फिल्में, 80% सफल, भोजपुरी सिनेमा का प्रथम सुपरस्टार

हाल ही में प्रदर्शित हुई सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी प्रस्तुत और दीपक शिवदासानी निर्देशित हिन्दी फिल्म 'जूली' में एक बार फिर से अभिनेता रवि किशन को देखने का मौका मिला। वर्ष 1992 में हिन्दी फिल्म 'पीताम्बर' से अपना फिल्म करियर शुरू करने वाले रवि किशन की संभवत: यह 110वीं फिल्म है, जिसमें उन्होंने अभिनय किया है।

ravi kishan,bhojpuri,superstar,bollywood,bigg boss

अपने 26 साल के फिल्म करियर में इस आंकडे को छूने वाले वे भोजपुरी सिनेमा के पहले सुपर स्टार हैं, जिनकी सफलता ने भोजपुरी सिनेमा को नया जीवनदान दिया है। हालांकि रवि किशन ने भोजपुरी से ज्यादा हिन्दी सिनेमा में काम किया है लेकिन सफलता उन्हें भोजपुरी सिनेमा में मिली। इसके अतिरिक्त उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया है। इन भाषाओं की फिल्मों में वे खलनायक के तौर पर नजर आने लगे हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी रवि किशन की माँग धीरे-धीरे बढऩे लगी है। रवि किशन इन दिनों तमिल तेलुगु फिल्मों के सुपर सितारों अल्लू अर्जुन, रामचरण तेजा, विजय इत्यादि के साथ काम करने में व्यस्त हैं।

ravi kishan,bhojpuri,superstar,bollywood,bigg boss

रवि किशन ने टीवी जगत में बतौर होस्ट काम करने के साथ ही रियलिटी शोज में भी भाग लिया है। उन्होंने वर्ष 2006 में कलर्स चैनल पर प्रसारित हुए 'बिग बॉस' में भी भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2012 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी भाग लिया, जहाँ उन्होंने अपनी नृत्य प्रतिभा को दर्शकों के सामने उजागर किया। रवि किशन ने इसी वर्ष से कन्नड़ फिल्मों में भी काम करना शुरू किया। उनकी पहली कन्नड़ फिल्म में अभिनेता विक्रम ने नायक की भूमिका अभिनीत की है।

ravi kishan,bhojpuri,superstar,bollywood,bigg boss

फिल्म और टीवी की दुनिया के साथ-साथ रवि किशन राजनीति में भी सक्रिय हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामकर अपने जन्म स्थान जौनपुर से सांसद का चुनाव लड़ा जिसमें वे असफल हुए। उन्हें मात्र 42,759 मत मिले अर्थात् कुल मतदाताओं का 4.25 प्रतिशत। इस वर्ष उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोडक़र भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। भोजपुरी सिनेमा के सुप्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी, जो वर्तमान दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, ने उन्हें भाजपा में शामिल करवाया है। रवि किशन को उम्मीद है कि वे वर्ष 2019 में होने वाले आम चुनावों में भाजपा के टिकट पर सांसद का चुनाव लडऩे में कामयाब होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन