न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'2.0' : 700 करोड़ की उम्मीद, 450 करोड की लागत, #CONFIRM प्रथम तीन दिन 250 करोड़

पिछले दो सालों से भारतीय सिने इतिहास की सबसे महंगी फिल्म 2.0 चर्चा में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jan 2018 5:49:37

'2.0' : 700 करोड़ की उम्मीद, 450 करोड की लागत, #CONFIRM प्रथम तीन दिन 250 करोड़

पिछले दो सालों से भारतीय सिने इतिहास की सबसे महंगी फिल्म 2.0 चर्चा में है। यह दक्षिण के निर्माता निर्देशक शंकर की फिल्म है, जिन्होंने इसका पहला भाग रजनीकांत को लेकर 'रोबोट' के नाम से बनाया था। वैसे तो यह फिल्म गत वर्ष प्रदर्शित होनी थी लेकिन इसका वीएफएक्स कार्य पूरा नहीं हुआ जिसके चलते अब इसे 14 अप्रैल 2018 को प्रदर्शित किया जाना तय हुआ है। हाल ही में सुपर सितारे रजनीकांत ने इसकी प्रदर्शन तिथि की घोषणा की है। अपने बजट के साथ-साथ यह बड़े सितारों वाली फिल्म है। इसमें एक तरफ जहाँ रजनीकांत और एमी जैक्सन नजर आएंगे वहीं इन दोनों पर हावी होते दिखेंगे अक्षय कुमार।

हिन्दी फिल्मों में नायक, खलनायक और सह अभिनेता के तौर पर नजर आ चुके अक्षय कुमार इस फिल्म के जरिए तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। किरदार के हिसाब से वे खलनायक हैं लेकिन वर्तमान समय में फिल्मों में खलनायक कोई नहीं होता, सभी नायक होते हैं। रजनीकांत की मौजूदगी के बावजूद निर्देशक शंकर ने उनके लिए सशक्त भूमिका लिखी है। शंकर इस किरदार के लिए बॉलीवुड और दक्षिण के छह नामी सितारों से मिले लेकिन किसी ने भी इसे स्वीकार नहीं किया। इन सितारों की सोच थी कि रजनीकांत के सामने वे बौने नजर आएंगे। लेकिन अक्षय कुमार ने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया।

rajinikanth,Akshay Kumar,2.0,entertainment,gossips

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सफलता को लेकर शंकाएँ जाहिर की जा रही हैं। तर्क दिए जा रहे हैं कि 450 करोड़ की लागत वाली फिल्म के लिए कम से कम 700-800 करोड़ का कारोबार करना आवश्यक है। यह सही है कि 2.0 सिने इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है, जिसकी लागत निकलना कुछ मुश्किल नजर आ रहा है लेकिन वर्तमान समय में भारत में बड़े बजट वाली फिल्मों का प्रचलन बढ़ गया है। अब पूँजी निवेशक फिल्म के कथानक के हिसाब से उस पर खर्च करता है बिना यह सोचे समझे की लागत निकलेगी या नहीं।

2.0 की समस्या यह नहीं है कि सफल होगी या नहीं। उनकी सबसे बड़ी समस्या है निर्देशक एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली', जिसने फंतासी फिल्म होते हुए भी बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके सबको चौंका दिया। निर्देशक शंकर अब अपने आप को राजामौली से बड़ा फिल्मकार सिद्ध करने पर तुले हैं। उन्होंने इस विज्ञान फंतासी फिल्म के लिए विदेशी तकनीकी टीमों का सहारा लिया है, जिन्होंने इसे पूरी तरह से हॉलीवुड की साइंस फिक्शन फिल्मों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है।

अप्रैल 2018 में जब यह फिल्म प्रदर्शित होगी तब यह एकल प्रदर्शित नहीं होगी बल्कि इसके सामने हॉलीवुड की सफलतम सीरीज एवेंजर्स-इन्फिनिटी वॉर—होगी, जिसका अपना एक अलग दर्शक है जो इस सीरीज का दीवाना है और यह सशक्त तकनीक से निर्मित साइंस फिक्शन फिल्म है।

rajinikanth,Akshay Kumar,2.0,entertainment,gossips

टकराव तो टकराव ही है फिर चाहे वह देसी फिल्मों से हो या हॉलीवुड फिल्म से। इसके बावजूद 2.0 को दक्षिण भारत में अपने प्रदर्शन के साथ ही सफलता मिलेगी यह तय है। 14 अप्रैल को दक्षिण में नव वर्ष के उपलक्ष्य में अवकाश है। वहाँ का दर्शक रजनीकांत की फिल्मों को लेकर क्रेजी है। रजनीकांत की फिल्म को शुरूआती सप्ताह में राउण्ड द क्लॉक चलाया जाता है। उम्मीद की जा रही है कि प्रथम तीन दिन में 2.0 अकेले दक्षिण भारत में ही 150 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। इसके साथ ही उत्तर भारत में भी यह फिल्म प्रथम तीन दिन में 100 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल होगी अर्थात् तीन दिन और 250 करोड़ का कारोबार। ऐसे में यह फिल्म क्योंकर असफल हो सकती है। रजनीकांत जहाँ दक्षिण भारत में मजबूत हैं वहीं अक्षय कुमार उत्तर भारत में टिकाऊ हैं। इन दोनों सितारों की लोकप्रियता '2.0' को बॉक्स ऑफिस की वैतरणी निश्चित तौर पर पार करवाने में सफल होगी इसमें कोई दोराय नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल